बिना इंटरनेट और डेटा के भी चलेगा नेविगेशन, ऐसे यूज करें Offline Maps

ऑफलाइन मैप्स का सबसे बड़ा फायदा है रिलायबिलिटी। नेटवर्क ना होने पर भी नेविगेशन चलता रहता है। मोबाइल डेटा की बचत होती है, बैटरी यूसेज कंट्रोल में रहता है और फॉरेन ट्रिप के दौरान महंगे रोमिंग चार्ज से भी राहत मिलती है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 15 दिसंबर 2025 14:27 IST
ख़ास बातें
  • बिना इंटरनेट के भी नेविगेशन और रूट फॉलो करने की सुविधा
  • रिमोट एरिया और रोड ट्रिप के लिए काफी यूजफुल फीचर
  • मोबाइल डेटा और रोमिंग चार्ज से मिलती है राहत

Photo Credit: Google

आज के टाइम में मैप्स ऐप्स हमारी डेली लाइफ का हिस्सा बन चुके हैं। कैब बुक करनी हो, नई जगह जाना हो या फिर रोड ट्रिप प्लान करनी हो, हर जगह मैप्स काम आता है। लेकिन प्रॉब्लम तब आती है जब इंटरनेट स्लो हो जाए या बिल्कुल ही न मिले। हिल स्टेशन, रिमोट एरिया, अंडरग्राउंड पार्किंग या लॉन्ग हाइवे ड्राइव के दौरान नेटवर्क गायब होना कॉमन है। ऐसे में ऑफलाइन मैप्स एक लाइफसेवर फीचर बनकर सामने आता है। यह फीचर आपको बिना इंटरनेट के भी नेविगेशन, रूट्स और लोकेशन देखने की सुविधा देता है, जिससे सफर स्मूथ और टेंशन फ्री रहता है।

ऑफलाइन मैप्स क्या होते हैं?

ऑफलाइन मैप्स का मतलब है किसी स्पेसिफिक एरिया का मैप पहले से अपने फोन में डाउनलोड करके रखना। एक बार मैप डाउनलोड हो जाने के बाद, आप बिना मोबाइल डेटा या वाई फाई के भी उस एरिया में डायरेक्शन देख सकते हैं और रास्ता फॉलो कर सकते हैं। Google Maps, Apple Maps और कई थर्ड पार्टी ऐप्स यह सुविधा देते हैं। हालांकि ऑफलाइन मोड में रियल टाइम ट्रैफिक अपडेट्स या लाइव री रूटिंग जैसी सुविधाएं लिमिटेड हो सकती हैं।

Advertisement

ऑफलाइन मैप्स कैसे काम करते हैं?

जब आप किसी एरिया का मैप डाउनलोड करते हैं, तो ऐप उस एरिया की रोड्स, स्ट्रीट्स, लैंडमार्क्स और नेविगेशन डेटा को आपके फोन स्टोरेज में सेव कर लेता है। GPS सिग्नल इंटरनेट के बिना भी काम करते हैं, इसलिए फोन आपकी लोकेशन आसानी से डिटेक्ट कर लेता है। इसके बाद मैप्स ऐप सेव किए गए डेटा की मदद से रूट दिखाता है और टर्न बाय टर्न नेविगेशन देता है।

ऑफलाइन मैप्स कैसे डाउनलोड करें?

ऑफलाइन मैप्स इस्तेमाल करना काफी आसान है। Google Maps जैसे ऐप में आपको बस उस एरिया (राज्य का नाम, या सीधा शहर/कस्बे का नाम) को सर्च करना होता है, फिर नीचे More के अंदर Download offline map को चुनना होता है।

Advertisement

आप चाहें तो एरिया को मैन्युअली जूम करके भी सेलेक्ट कर सकते हैं, इसके लिए Maps खोलें और अपने प्रोफाइल पिक्चर पर टैप करके 'Offline Maps' को चुनें। अब Select your own map बटन पर टैप करें। यहां आप दिखाए गए आयताकार बॉक्स के अंदर उस क्षेत्र को रखें, जितना हिस्सा आप डाउनलोड करना चाहते हैं और Download पर टैप करें। डाउनलोड पूरा होते ही मैप आपके फोन में सेव हो जाता है और तय समय तक इस्तेमाल किया जा सकता है, जिसे बाद में अपडेट भी किया जा सकता है।

ऑफलाइन मैप्स के फायदे

ऑफलाइन मैप्स का सबसे बड़ा फायदा है रिलायबिलिटी। नेटवर्क ना होने पर भी नेविगेशन चलता रहता है। मोबाइल डेटा की बचत होती है, बैटरी यूसेज कंट्रोल में रहता है और फॉरेन ट्रिप के दौरान महंगे रोमिंग चार्ज से भी राहत मिलती है। इमरजेंसी सिचुएशन में, जब इंटरनेट उपलब्ध नहीं होता, तब ऑफलाइन मैप्स काफी काम आते हैं।

Advertisement

किन बातों का ध्यान रखें

ऑफलाइन मैप्स में ट्रैफिक अपडेट्स, रोड क्लोजर और लाइव बिजनेस टाइमिंग जैसी जानकारी रियल टाइम में नहीं मिलती। इसलिए ट्रैवल शुरू करने से पहले मैप्स को अपडेट करना जरूरी है। इसके अलावा, डाउनलोड किया गया एरिया लिमिटेड होता है, ऐसे में लॉन्ग जर्नी के लिए एक से ज्यादा एरिया पहले से डाउनलोड करना बेहतर रहता है।

Advertisement
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  2. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.