Meta AI सर्वर में सेव रखता है आपकी WhatsApp चैट! इस तरह डिलीट करें अपना पर्सनल डेटा

Meta AI में Reset कमांड क्या है, कैसे काम करता है और यूजर्स की प्राइवेसी में क्यों है अहम।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 23 दिसंबर 2025 12:49 IST
ख़ास बातें
  • Reset कमांड Meta AI की बातचीत का कॉन्टेक्स्ट साफ करता है
  • /reset लिखकर AI चैट तुरंत क्लियर की जा सकती है
  • फीचर यूजर्स को बेहतर प्राइवेसी कंट्रोल देता है

Photo Credit: WhatsApp

Meta AI अब Facebook, Instagram और WhatsApp जैसे प्लेटफॉर्म्स का हिस्सा बन चुका है। लोग इससे सवाल पूछ रहे हैं, जानकारी ले रहे हैं और कई बार पर्सनल या सेंसिटिव बातें भी शेयर कर देते हैं। ऐसे में एक आम सवाल उठता है कि क्या AI हमारी पुरानी बातचीत याद रखता है और अगर हां, तो उसे साफ कैसे किया जाए। इसी जरूरत को देखते हुए Meta ने Reset कमांड का ऑप्शन दिया है, जिससे यूजर्स अपनी AI चैट का कॉन्टेक्स्ट तुरंत क्लियर कर सकते हैं।

Reset कमांड आखिर करता क्या है?

Reset कमांड का काम Meta AI के साथ हुई मौजूदा बातचीत का कॉन्टेक्स्ट हटाना है। इसका मतलब यह है कि AI आगे की बातचीत में आपकी पुरानी चैट्स को ध्यान में नहीं रखेगा। अगर आपने पहले कोई सेंसिटिव सवाल पूछा था या नहीं चाहते कि AI आपकी पिछली बातें याद रखे, तो Reset एक आसान और फटाफट समाधान है। यह अकाउंट डिलीट नहीं करता, बल्कि सिर्फ बातचीत को Meta सर्वर से हमेशा के लिए मिटा देता है। असल में इस बातचीत का इस्तेमाल Meta अपने AI मॉडल को ट्रेन करने के लिए करता है।

Advertisement

Meta AI Reset कमांड कैसे यूज करें?

Reset कमांड यूज करना बेहद आसान है। आपको Meta AI की चैट ओपन करनी है और मैसेज बॉक्स में बस /reset लिखकर भेज देना है। कुछ मामलों में सिर्फ reset लिखने से भी यह काम कर जाता है। कमांड भेजते ही AI की तरफ से कन्फर्मेशन मिलता है कि conversation context क्लियर कर दिया गया है। इसके बाद AI आपसे ऐसे बात करता है, जैसे पहली बार बातचीत हो रही हो।

Reset और Memory Delete में क्या फर्क है?

यह समझना जरूरी है कि Reset और Delete एक जैसी चीज नहीं हैं। Reset कमांड सर्वर लेवल पर सेव डेटा को पूरी तरह से हटा देता है, जिसका यूज ट्रेनिंग और लर्निंग के लिए किया जाता है। वहीं, अगर आप Privacy Center में जाकर मैमोरी को डिलीट करते हैं, तो यह अकाउंट लेवल पर सेव किए गए सुझावों को हटाने का काम करता है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo ला रही नया अफॉर्डेबल टैबलेट, 45W फास्ट चार्जिंग फीचर से होगा लैस!
  2. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  3. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  4. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  5. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹200 में Airtel लाई YouTube Premium, JioHotstar, Prime Video जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन, Jio, Vi की छुट्टी!
  2. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  3. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  4. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  5. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  6. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  7. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
  8. iPhone Duo बिके देर नहीं हुई टूटने लगी स्क्रीन! यूजर्स ने दिखाईं फोटो
  9. Oppo ला रही नया अफॉर्डेबल टैबलेट, 45W फास्ट चार्जिंग फीचर से होगा लैस!
  10. Honor का बजट टैबलेट हुआ लॉन्च, 9.7 इंच बड़ा 2K डिस्प्ले, 8000mAh बैटरी फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.