YouTube Offline Videos एक साथ ऐसे करें डिलीट

यूट्यूब आज दुनियाभर में सबसे लोकप्रिय और आसानी से एक्सेस हो सकने वाली वीडियो-शेयरिंग वेबसाइट है। यूट्यूब ना केवल एक वेबसाइट बल्कि इसके आईओएस और एंड्रॉयड ऐप भी उपलब्ध हैं।

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 20 सितंबर 2018 18:33 IST
यूट्यूब आज दुनियाभर में सबसे लोकप्रिय और आसानी से एक्सेस हो सकने वाली वीडियो-शेयरिंग वेबसाइट है। यूट्यूब ना केवल एक वेबसाइट बल्कि इसके आईओएस और एंड्रॉयड ऐप भी उपलब्ध हैं। यूट्यूब की लोकप्रियता तब और बढ़ गई जब 2014 में यूज़र को ऑफलाइन स्टोरेज का फ़ीचर मिला। यूट्यूब ऑफलाइन फ़ीचर के साथ यूज़र अपने डिवाइस में मौज़ूद यूट्यूब ऐप पर वीडियो डाउनलोड कर सकते हैं।

पिछले कुछ सालों में यूट्यूब में लगातार नए फ़ीचर जोड़े गए हैं और इसका लक्ष्य बेहतर यूज़र अनुभव देने का है। यूट्यूब में ऑफलाइन वीडियो सेव करने का फ़ीचर आईओएस और एंड्रॉयड डिवाइस के साथ-साथ वेबसाइट पर भी उपलब्ध है। जैसा कि नाम से ज़ाहिर है इस फ़ीचर के साथ यूट्यूब पर बिना इंटरनेट भी वीडियो देख सकते हैं। इन वीडियो को मोबाइल डेटा या फिर वाई-फाई नेटवर्क के जरिए डाउनलोड किया जा सकता है। यह फीचर एड-सपोर्ट के साथ आता है जिसका मतलब है कि आपको वीडियो देखने से पहले विज्ञापन देखना ही पड़ेगा।
Advertisement

( यूट्यूब वीडियो को डाउनलोड कर ऑफलाइन देखने के खास टिप्स )

यह गौर करने वाली बात है कि यूट्यूब पर हर वीडियो को ऑफलाइन नहीं देखा जा सकता। भारत का अधिकतर लोकप्रिय यूट्यूब कंटेट डाउनलोड किया जा सकता है। लेकिन कभी-कभी आप देखेंगे कि कुछ वीडियो डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध नहीं है। यूट्यूब ऑफलाइन वीडियो स्टोर करने के लिए आपके डिवाइस की इंटरनल स्टोरेज की ख़पत होती है लेकिन ख़ास बात यह है कि यूज़र को यह नहीं पता चलता कि वीडियो कहां स्टोर की गई हैं और इस वज़ह से ऑफलाइन सेव वीडियो को किसी और स्टोरेज में ट्रांसफर नहीं किया जा सकता।
Advertisement

लेकिन, स्टोरेज को खाली करने का सबसे अच्छा तरीका है कि ऑफलाइन वीडियो देखने के बाद उन्हें डिलीट कर देना। और इससे आपके डिवाइस की स्टोरेज भी खाली हो जाएगी। इसके लिए आपको कुछ स्टेप फॉलो करने होंगे और उसके बाद आपकी समस्या हल हो जाएगी। यूं तो ऑफलाइन सेव वीडियो को एक-एक कर आसानी से डिलीट किया जा सकता है लेकिन आज हम आपको बताएंगे कि यूट्यूब में ऑफलाइन सेव सभी वीडियो को एक साथ कैसे डिलीट करें। और आपने ऑफलाइन सेव करने के लिए मौज़ूद अपने डिवाइस की कितनी स्टोरेज की ख़पत कर ली है, इसकी जानकारी कैसे करें।
Advertisement

ऑफलाइन यूट्यूब वीडियो को एक साथ कैसे डिलीट करें:
  • सबसे पहले अपने डिवाएस पर यूट्यूब ऐप लॉन्च करें।
  • इसके बाद अपने अकाउंट सेक्शन में जाएं।
  • अकाउंट सेक्शन में सेटिंग में जाएं।
  • सेटिंग पर क्लिक करने के बाद ऑफलाइन विकल्प पर टैप करें।
  • यहां आपको सबसे नीचे 'क्लियर ऑफलाइन' का विकल्प दिख जाएगा। इस विकल्प पर टैप करने से एक साथ सभी ऑफलाइन वीडियो डिलीट हो जाएंगी।
  • आपने अपने डिवाइस में मौज़ूद इंटरनल स्टोरेज की कितनी स्टोरेज की ख़पत यूट्यूब ऑफलाइन वीडियो के लिए की है और कितनी स्टोरेज उपलब्ध है, यह जानकारी भी क्लियर ऑफलाइन विकल्प के नीचे 'अवेलेबल स्टोरेज' में मिल जाएगी।

एक-एक कर यूट्यूब ऑफलाइन वीडियो डिलीट करने का तरीका:
  • सबसे पहले अपने डिवाएस पर यूट्यूब ऐप लॉन्च करें।
  • अब, सबसे पहले नीचे दांयीं तरफ़ दिए गए लाइब्रेरी सेक्शन में जाएं और फिर 'अवेलेबल ऑफलाइन' पर टैप करें।
  • इस सेक्शन में आपको 'ऑफलाइन वीडियोज़' का विकल्प दिखेगा। अब इस विकल्प पर टैप करें और आपको ऑफलाइन व्यू करने के लिए मौज़ूद सभी वीडियो की एक लिस्ट दिख जाएगी।
  • अब जिस भी वीडियो को आप डिलीट करना चाहते हैं, उसके ऊपर बने तीन डॉट मेन्यू पर क्लिक करें।
  • यहां आपको 'रिमूव फ्रॉम ऑफलाइन वीडियो' का विकल्प मिलेगा। आप एक-एक कर सभी वीडियो डिलीट कर सकते हैं।

Advertisement
उम्मीद है कि इन आसान स्टेप के जरिए अब आप यूट्यूब ऑफलाइन वीडियो देखने के बाद, उन्हें आसानी से डिलीट कर पाएंगे। इसके अलावा अपने डिवाइस में स्टोरेज की कमी झेल रहे यूज़र को भी मदद मिलेगी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days vs Amazon Great Indian Festival Sale: तारीखों से बेस्ट डील्स तक, जानें एक-एक डिटेल
  2. Realme 16 Pro 5G Harry Potter Edition की सेल शुरू, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹9 हजार तक कैशबैक
  3. Motorola Signature 27 लॉन्च होने जा रहा 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
  4. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  5. ₹15005 सस्ता खरीदें Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! IP68, IP69 रेटिंग
  6. OnePlus N6 Lite भारत में हुआ लॉन्च, 7,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग, जानें कीमत
  7. Flipkart Big Billion Days Sale में कितने का मिलेगा iPhone 17? डील का हुआ खुलासा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale में कितने का मिलेगा iPhone 17? डील का हुआ खुलासा
  2. OnePlus N6 Lite भारत में हुआ लॉन्च, 7,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग, जानें कीमत
  3. Flipkart Big Billion Day Sale सेल पहले Samsung के Galaxy S25 FE 5G पर आया जबरदस्त डिस्काउंट
  4. Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6 vs Poco M8 5G: जानें कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  5. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
  6. Realme 16 Pro 5G Harry Potter Edition की सेल शुरू, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹9 हजार तक कैशबैक
  7. 30 मिनट में 1,000 km का सफर! चीन बना रहा है सुपरसोनिक विमान, जानें क्या है ये टेक्नोलॉजी
  8. ड्राइविंग लाइसेंस में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  9. Flipkart Big Billion Days vs Amazon Great Indian Festival Sale: तारीखों से बेस्ट डील्स तक, जानें एक-एक डिटेल
  10. Vivo Watch 6 स्मार्टवॉच लॉन्च हुई AMOLED डिस्प्ले, 21 दिन बैटरी के साथ, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.