• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • HealthifyMe के द्वारा अब आसानी से कर सकते हैं वैक्सीनेशन स्लॉट बुक, जानें कैसे

HealthifyMe के द्वारा अब आसानी से कर सकते हैं वैक्सीनेशन स्लॉट बुक, जानें कैसे

भारतीय फिटनेस स्टार्टअप HealthifyMe ने अपने ऐप पर COVID-19 वैक्सीनेशन स्लॉट बुकिंग शुरू की है। कंपनी ने खुद को CoWIN के साथ एक एप्लीकेशन सर्विस प्रोवाइडर (ASP) के रूप में रजिस्टर किया है। यह यूजर्स को स्लॉट खोजने और उनके बारे में नोटिफाई करने के अलावा, उन्हें बुक करने में मदद करेगा।

HealthifyMe के द्वारा अब आसानी से कर सकते हैं वैक्सीनेशन स्लॉट बुक, जानें कैसे

HealthifyMe ने Under45 के बर्टी थॉमस को एसोसिएट डायरेक्टर के रूप में नियुक्त किया है।

ख़ास बातें
  • कंपनी को अगले 3 महीने में 1 करोड़ स्लॉट बुकिंग प्राप्त होने की आशा है।
  • Under45 वैक्सीनेशन स्लॉट उपलब्धता फाइंडर बर्टी थॉमस द्वारा बनाया गया था।
  • बर्टी थॉमस एक सहायक निदेशक के रूप में HealthifyMe में शामिल हुए हैं।
विज्ञापन
भारतीय फिटनेस स्टार्टअप HealthifyMe ने अपने ऐप पर COVID-19 वैक्सीनेशन स्लॉट बुकिंग शुरू की है। कंपनी ने खुद को CoWIN के साथ एक एप्लीकेशन सर्विस प्रोवाइडर (ASP) के रूप में रजिस्टर किया है। यह यूजर्स को स्लॉट खोजने और उनके बारे में नोटिफाई करने के अलावा, उन्हें बुक करने में मदद करेगा। इस साल की शुरुआत में HealthifyMe ने 10 भाषाओं में VaccinateMe.in को लॉन्च किया था। इस सेवा ने 80 लाख से अधिक लोगों को आस-पास वैक्सीनेशन स्लॉट खोजने में मदद की है और जैसे ही स्लॉट उपलब्ध होते हैं, उसके बारे में सूचित किया जाता है। इसके अतिरिक्त HealthifyMe ने Under45 टीम को भी नियुक्त किया है जो टेलीग्राम पर वैक्शीनेशन स्लॉट अलर्ट को बढावा दे रही है। 

HealthfyMe का उपयोग करके वैक्सीनेशन स्लॉट बुक करने के लिए ऐप डाउनलोड करें। फिर नीचे दाएं कोने पर VaccinateMe सेक्शन पर जाएं। अपने पिन कोड या जिला विकल्प का उपयोग करके स्लॉट खोजें। उपलब्ध स्लॉट वाले टीकाकरण केंद्रों की एक श्रृंखला एक ब्राउज़र में दिखाई देगी। आप जिस केंद्र पर जाना चाहते हैं उसे चुनें और Book पर क्लिक करें। Vaccinate.me साइट आपको OTP का उपयोग करके लॉग-इन करने के लिए कहेगी और उस व्यक्ति का चयन करेगी जिसके लिए स्लॉट बुक किया जा रहा है। एक बार जब आप यूजर का चयन कर लेते हैं, तो रीयल-टाइम उपलब्धता के अधीन एक स्लॉट आसानी से बुक हो जाएगा।

HealthifyMe को अगले 3 महीनों में अपने प्लेटफॉर्म के माध्यम से 1 करोड़ स्लॉट बुकिंग प्राप्त करने की उम्मीद है। जैसा कि बताया गया है इसने Under45 टीम को भी नियुक्त किया है। Under45 वैक्सीनेशन स्लॉट उपलब्धता फाइंडर चेन्नई स्थित तकनीकी विशेषज्ञ बर्टी थॉमस द्वारा विकसित किया गया था। थॉमस एक सहायक निदेशक के रूप में HealthifyMe में शामिल हुए हैं और HealthifyMe के वरिष्ठ निदेशक और VaccinateMe के प्रोजेक्ट लीड मनन चंदन के साथ काम करेंगे। उनके साथ सुचदीप जुनेजा जिन्होंने एमएच वैक्सीनट्रैकर (mhVaccineTracker) विकसित किया और चंद्रादित्य पुटुवेरु जिन्होंने ब्लोर वैक्सीन (BloreVaccine) ट्विटर बॉट लॉन्च किया, वे भी VaccinateMe प्लैटफॉर्म को आगे बढ़ाने के लिए बोर्ड पर आए हैं। कंपनी का कहना है कि VaccinateMe, under45, BloreVaccine और mhVaccineTracker ने अब तक 120 लाख से अधिक लोगों को वैक्सीनेशन स्लॉट खोजने में मदद की है। इसके साथ ही SMS, Telegram और WhatsApp के माध्यम से अब तक 10 करोड़ से अधिक अलर्ट भेजे गए हैं।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vodafone Idea का गजब ऑफर अब 5G के साथ 4G डाटा भी अनलिमिटेड, 84 दिनों तक जितना मर्जी चलाओ इंटरनेट
  2. Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  3. Samsung लेकर आ रहा सस्ता फोन, Galaxy A08 4G आया 6000mAh बैटरी के साथ नजर, जानें
  4. WhatsApp पर बदल रहे हैं फोन नंबर, भूलकर भी न करें ये गलती, वरना सारा डाटा हो जाएगा खराब
  5. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  6. Tata Punch हुई ₹20 हजार तक महंगी! जानें किन मॉडल्स के बढ़े दाम
  7. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  8. Samsung Galaxy S26 FE हुआ भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा, 4900mAh बैटरी से लैस, जानें और क्या है खास
  9. DRDO Internship 2026: ₹30 हजार कमाने का मौका दे रहा DRDO, BTech, MSc स्टूडेंट्स ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई
  10. Xiaomi लेकर आई Pad 9, Pad 9 Pro टैबलेट, 20 घंटे तक कर पाएंगे ऑनलाइन मीटिंग, जानें कैसे हैं फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »