सरकार मार्च 2018 तक बढ़ाई Bhim कैशबैक योजना

सरकार ने भीम कैशबैक योजना की अवधि अगले साल मार्च तक बढ़ा दी है। इस योजना के तहत भीम एप से भुगतान स्वीकार करने वाले दुकानदरों को 1,000 रुपये तक का प्रोत्साहन दिया जाता है।

विज्ञापन
Bhasha, अपडेटेड: 21 अगस्त 2017 10:48 IST
सरकार ने भीम कैशबैक योजना की अवधि अगले साल मार्च तक बढ़ा दी है। इस योजना के तहत भीम एप से भुगतान स्वीकार करने वाले दुकानदरों को 1,000 रुपये तक का प्रोत्साहन दिया जाता है। इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के एक नोट में कहा गया है कि दुकानदारों के लिए भीम कैशबैक योजना 31 मार्च, 2018 तक परिचालन में रहेगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भीम ऐप से नकदीरहित भुगतान को प्रोत्साहन देने के लिए 14 अप्रैल को छह महीने के लिए यह योजना पेश की थी।
Advertisement

इस योजना के तहत दुकानदारों को पहले 20 से 50 लेनदेन पर 50 रुपये का कैशबैक मिलता है। उसके बाद 950 रुपये तक अगले प्रत्येक लेनदेन पर दो रुपये का कैशबैक दिया जाता है। भीम कैशबैक योजना की मासिक सीमा 1,000 रुपये की है। इस योजना के तहत शर्त यह है कि दुकानदार कम से कम 20 लेनदेन भारत इंटरफेस फार मनी (भीम एप) से करे। प्रत्येक भुगतान कम से कम 25 रुपये होना चाहिए।
 

व्यापारियों के लिए भीम कैशबैक योजना
Advertisement
भीम कैशबैक स्कीम के दो उद्देश्य हैं- भीम के प्लेटफॉर्म पर पंजीकृत व्यापारियों की संख्या बढ़ाना और भीम ऐप के जरिए कारोबारी लेनेदेन की संख्या बढ़ाना।

इस योजना का लक्ष्य व्यापारियों को सिर्फ एक बार भीम ऐप इस्तेमाल करने के लिए प्रोत्साहित करना नहीं है। बल्कि यह भीम मोड (क्यूआर कोड या वीपीए या मोबाइल नंबर या “आधार से भुगतान”) के जरिए भी लेनदेन को प्रोस्ताहित करती है। इस योजना के तहत, एक व्यापारी को हर महीने 300 रुपये तक कैशबैक मिल सकता है। वहीं हर व्यापारी 6 महीने में 1,800 रुपये तक का फ़ायदा ले सकता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Bhim App, Bhim App Cashback, App
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  3. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  4. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  5. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.