अब गूगल करेगा पसंदीदा काम करने में आपकी मदद

विज्ञापन
अखिल अरोड़ा, अपडेटेड: 14 अप्रैल 2016 11:26 IST
क्या आप भी अपनी कामकाजी जिंदगी की व्यस्तता के बीच मनचाही चीजों के लिए समय नहीं निकाल पा रहे हैं? तो गूगल ने अब इसका हल ढ़ूंढ लिया है। जी हां सबसे बड़े सर्च इंजन गूगल ने अपने कैलेंडर ऐप में 'गोल्स (Goals)' नाम से एक नया फीचर शामिल किया है जो आपकी दूसरी पसंदीदा एक्टिविटी करने के लिए समय खोजने में आपकी मदद करेगा।

गूगल कैलेंडर की प्रोडक्ट मैनेजर ज्योति रामथ ने आधिकारिक ब्लॉग पोस्ट में लिखा, ''एक दिन, मुझे अचानक आने वाली मीटिग के लिए जाना पड़ा। अगले दिन मुझे बाहर से आए एक दोस्त से मिलना है। और जब तक आपको पता चलता है आप अपने लक्ष्य के बारे में या तो भूल चुके होते हैं या इन्हें करने के लिए बहुत देर हो चुकी होती है। बल्कि,, एक हफ्ते में आपको जो काम करने की जरूरत होती है, शायद उनके लिए समय निकालना बहुत मुश्किल होता है। भले ही आपके लिए आपके लक्ष्य बुहत महत्वपूर्ण क्यों ना हों।''
Advertisement
 

 


आपके व्यस्त शेड्यूल में से जो समय बचता है वो आपके द्वारा निर्धारित लक्ष्य के लिए होता है। अब इनको व्यवस्थित करना बेहद आसान है। एड बटन में 'गोल' पर जाकर कुछ सवालों के जवाब दीजिए। इन सवालों में आपके प्लान या एक्टिविटी क्या हैं, आप इन्हें कितनी बार और कब तक करना चाहते हैं और पूरे दिन में आपके लिए सबसे अच्छा समय क्या है।

फिलहाल लैंग्वेज-लर्निंग ऐप Duolingo और एक्टिविटी ट्रैकर ऐप Runkeeper जैसे ऐप्लिकेशन यूजर को रिमाइंडर सेट करने व आने वाले इवेंट के लिए शेड्यूल बनाने में मदद कर रहे हैं।

Advertisement

अब, गूगल 'गोल्स' आपके साथ काम करने के लिए तैयार लगता है। कोई काम आ जाने पर यह ऑटोमेटिकली एक्टिविटी रीशेड्यूल कर देता है। इसके अलावा आप किसी और काम के लिए एक्टिविटी पोस्टपोन करने का फैसला लेते हैं तब भी 'गोल्स' रीडशेड्यूलिंग कर देगा।
Advertisement


गूगल का कहना है कि यह नया फीचर एंड्रॉयड और आईफोन यूजर के लिए पहले ही उपलब्ध है लेकिन खबर लिखे जाने तक यह फीचर भारत में शुरू नहीं हुआ है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Android, Google, Google Calendar, Google Calendar Goals, iOS, iPhone
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹51 में अनलिमिटेड 5G, वो भी पूरे महीने! रिचार्ज करने से पहले यहां जान लें पूरा ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹51 में अनलिमिटेड 5G, वो भी पूरे महीने! रिचार्ज करने से पहले यहां जान लें पूरा ऑफर
  2. सरकार ने 2,000 रुपये से ज्यादा की UPI ट्रांजैक्शंस पर फीस हटाने से किया 'इनकार'
  3. Honor Magic 9 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. 200MP कैमरा, 7100mAh बैटरी के साथ Nubia NaviX Ultra लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  5. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  6. UPI Payment Rules: कौन सी ट्रांजैक्शन Free? किस पर लगेगा चार्ज? बिजली, पानी, मोबाइल पेमेंट पर क्या?
  7. Xiaomi 18 Pro सीरीज में मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले का फीचर 
  8. Itel Muzik 450L फीचर फोन भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. MIVI One 5G में होगा 50MP कैमरा, कंपनी ने टीजर से किया खुलासा, जानें और क्या होगा खास
  10. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.