Google Wallet प्ले स्टोर लिस्टिंग से मिला जल्द भारत में लॉन्च होने का संकेत, Google Pay के साथ होगा काम

Google Wallet कथित तौर पर जल्द ही लोकल (स्थानीय) इंटीग्रेशन के सपोर्ट के साथ भारत में लॉन्च किया जा सकता है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 17 अप्रैल 2024 19:33 IST
ख़ास बातें
  • Google Wallet कथित तौर पर जल्द ही भारत में लॉन्च किया जा सकता है।
  • Google ने हाल ही में Google Wallet ऐप को प्ले स्टोर पर लिस्टेड किया था।
  • Google Wallet का उपयोग कॉन्टैक्टलेस पेमेंट करने के लिए किया जा सकता है।

Google Wallet कॉन्टैक्टलेस पेमेंट फीचर प्रदान करेगा।

Photo Credit: Google

Google Wallet कथित तौर पर जल्द ही लोकल (स्थानीय) इंटीग्रेशन के सपोर्ट के साथ भारत में लॉन्च किया जा सकता है। सर्च दिग्गज ने हाल ही में Google Wallet ऐप को प्ले स्टोर पर लिस्टेड किया, जिसमें स्क्रीनशॉट में भारतीय बैंक, एयरलाइंस और अन्य सर्विस के लिए सपोर्ट दिखाया गया है जो लॉयल्टी पॉइंट प्रदान करते हैं। यह वर्तमान में Google Play स्टोर के जरिए भारत में यूजर्स के लिए डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध नहीं है, लेकिन यूजर्स ऐप को साइडलोड कर सकते हैं और कॉन्टैक्टलेस पेमेंट के लिए बैंक कार्ड जोड़ सकते हैं। कथित तौर पर ऐप देश में यूजर्स के लिए Google Pay के साथ काम करेगा।

टेकक्रंच द्वारा प्ले स्टोर पर Google Wallet ऐप की लिस्टिंग देखी गई, जिसमें SBI, Air India और PVR Inox के साथ लोकल (स्थानीय) इंटीग्रेशन दिखाने वाले स्क्रीनशॉट थे। पब्लिकेशन के कंपनी तक पहुंचने के बाद Google ने फोटो को यूएस-स्पेसिफिक फोटो से बदल दिया, लेकिन प्ले स्टोर लिस्टिंग के कैश्ड वर्जन में 4 भारत-स्पेसिफिक स्क्रीनशॉट नजर आते हैं।

Google के एक प्रवक्ता ने गैजेट्स 360 को बताया कि “हालांकि, अभी हमारे पास साझा करने के लिए कुछ भी नया नहीं है, हम हमेशा भारत में लोगों के डिजिटल एक्सपीरियंस को ज्यादा आसान बनाने के लिए काम कर रहे हैं। हम लोगों को डिजिटल पेमेंट तक आसान, सिक्योर एक्सेस देने के लिए Google Pay ऐप में काम करते रहेंगे।”

फिलहाल यह साफ नहीं है कि आने वाले समय में Google Wallet ऐप भारत में लॉन्च होगा या नहीं। क्या यह भारत में यूपीआई बेस्ड Google Pay ऐप के साथ मौजूद होगा, जिसकी भारत में Paytm, PhonePe, BHIM और Amazon Pay जैसे ऐप के साथ टक्कर होती है। गैजेट्स 360 ने यह पुष्टि की थी कि Google Wallet ऐप प्ले स्टोर के जरिए डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध नहीं है, लेकिन एंड्रॉइड स्मार्टफोन पर नए APK को साइडलोड करने पर यह काम करता है। फिलहाल यूजर्स ऐप में सिर्फ एक क्रेडिट या डेबिट कार्ड जोड़ सकते हैं, जिसका इस्तेमाल कॉन्टैक्टलेस पेमेंट करने के लिए किया जा सकता है, जबकि प्ले स्टोर लिस्टिंग के जरिए टीज किया गया लॉयल्टी पॉइंट सिस्टम नहीं चलता है।
Advertisement

वर्तमान में Google Pay ऐप यूजर्स को ज्यादा फंक्शन प्रदान करता है क्योंकि यह कॉन्टैक्टलेस पेमेंट-NFC सपोर्ट वाले स्मार्टफोन पर और साथ ही यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) पेमेंट्स दोनों का सपोर्ट करता है। कंपनी शायद भारत में गूगल वॉलेट ऐप लॉन्च कर सकती है और यह देखना बाकी है कि क्या Google Pay और Google  Wallet  ऐप एक साथ मिल जाएंगी, क्योंकि ऐसा फैसला गूगल ने कई देशों में लिया है।
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Google Wallet, Google Pay, Google Play Store, Google App

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  3. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  4. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹2 हजार वाला Adobe Photoshop बिल्कुल फ्री! ऐसे उठाएं इस ऑफर का फायदा
  2. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  4. Lenovo Watch Fit 3 लेटेस्ट स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, 2.5D कर्व्ड ग्लास, 9 दिन बैटरी से लैस, जानें कीमत
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  6. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  7. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  8. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  9. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी!
  10. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.