Google Tez का नाम हुआ Google Pay, अब मिलेगी लोन की भी सुविधा

Google for India 2018 इवेंट के दौरान कंपनी ने अपने पेमेंट ऐप Google Tez का नाम बदल दिया। अब गूगल तेज को Google Pay के नाम से जाना जाएगा।

विज्ञापन
Ankit Chawla, अपडेटेड: 28 अगस्त 2018 13:51 IST
ख़ास बातें
  • फेडरल बैंक, एचडीएफसी बैंक के साथ की गई साझेदारी
  • 2.2 करोड़ लोग हर महीने करते हैं गूगल तेज का इस्तेमाल
  • Google for India 2018 इवेंट के दौरान हुए कई बड़े ऐलान
गूगल फॉर इंडिया 2018 इवेंट आज नई दिल्ली में हुआ। Google for India 2018 इवेंट के दौरान कंपनी ने अपने पेमेंट ऐप Google Tez का नाम बदल दिया। अब गूगल तेज को Google Pay के नाम से जाना जाएगा। गूगल का यह उद्देश्य है कि Diwali 2018 तक भारत में 1,50,000 रिटेल स्टोर पर Google Pay की सुविधा उपलब्ध हो। बिजनेस और मर्चेंट गूगल पे के जरिए गूगल एड के लिए भुगतान कर सकेंगे। Google ने इस बात का दावा किया है भारत में 12 लाख से ज्यादा छोटे व्यवसाय करने वाले लोग Google Tez (गूगल पे) का इस्तेमाल कर रहे हैं। गूगल पे के जरिए यूजर को ऋण की भी सुविधा मिलेगी। इसके लिए कंपनी ने फेडरल बैंक, एचडीएफसी बैंक और चुनिंदा बैंकों के साथ साझेदारी की है। ऋण की राशि प्री-अप्रूव रहेगी। बैंक उपभोक्ताओं को बैंक के जरिए यह राशि दी जाएगी।

गूगल फॉर इंडिया 2018 इवेंट के दौरान नेक्सट बिलियन यूजर के वाइस प्रेजिडेंट सीजर सेनगुप्ता ने कहा, आप ऐप में जो भी चीजें पसंद करते हैं उनमें किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया, वह उसी तरह रहेंगी। Google for India 2018 इवेंट में कंपनी ने इस बात की भी घोषणा की है कि 2.2 करोड़ लोग हर महीने गूगल तेज का इस्तेमाल करते हैं। पिछले साल सिंतबर में लॉन्च के बाद से अब तक ऐप के जरिए कुल 75 करोड़ रुपये की ट्रांजेक्शन की गई है। कंपनी ने दावा किया है कि Google Tez के लॉन्च होने के बाद हर महीने BHIM यूपीआई ट्रांजेक्शन 14 गुना तक बढ़ा है। इस साल मार्च में Google ने गूगल तेज ऐप में चैट फीचर को जोड़ा था। इस फीचर की मदद से यूजर अपने फोन बुक में मौजूद अन्य व्यक्ति से बात कर सकते हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Google Tez, Google Pay, Google for India 2018, BHIM UPI
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  2. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  3. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  2. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  3. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  4. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
  5. Vivo V80 vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  6. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  7. Vivo ने भारत में पेश किया Vision Discovery Edition मिक्स्ड रिएलिटी हेडसेट
  8. Vivo S2 FE लॉन्च: 10000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Dylect के प्रोडक्ट्स पर 60% तक की छूट, 8 अक्टूबर से मिलेंगे ऑफर्स
  10. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.