गूगल प्ले पर 'फैमिली शेयरिंग' के जरिए बचाएं पैसे

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 15 जुलाई 2016 10:56 IST
गूगल ने पिछले साल दिसंबर में अपनी म्यूज़िक स्ट्रीमिंग सर्विस के लिए फैमिली प्लान लॉन्च किया था। अब इस प्लान ने काम करना शुरू कर दिया है और गूगल प्ले पर अब आप अपनी फैमिली को सपोर्ट कर कुछ पैसे बचा सकते हैं। फैमिली प्लान के तहत गूगल प्ले पर यू़ज़र म्यूजिक साझा कर सकते हैं।

गूगल ने एक ब्लॉग पोस्ट में जानकारी दी, अपने परिवार के साथ गूगल प्ले पर 14.99 डॉलर का फैमिली प्लान लेना होगा। इस प्लान को लेने के बाद यूज़र परिवार के अधिकतम 5 सदस्यों के साथ ऐप और गेम (सिर्फ एंड्रॉयड पर ही), मूवी, टीवी शो मुफ्त में साझा कर सकते हैं।

गूगल की इस सर्विस में एक अकाउंट 'फैमिली मैनेजर' की तरह काम करता है और इसमें पांच दूसरे सदस्य हो सकते हैं। गूगल प्ले पर खरीदारी के लिए एक क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल किया जा सकता है और यह कार्ड मैनेजर के अकाउंट से जुड़ा होना चाहिए। इस सर्विस के इस्तेमाल के लिए सभी सदस्यों और मैनेजर को एक देश में होना चाहिए। इसके अलावा आप एक समय में एक फैमिली ग्रुप के ही सदस्य हो सकते हैं। गूगल एक साल मे एक बार ग्रुप स्विच करने की अनुमति भी देता है।

फिलहाल गूगल की यह सुविधा ऑस्ट्रेलिया, ब्राज़ील, कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, जापान, यूके और यूएस में सपोर्ट करेगी। जल्द ही इस लिस्ट में कई और नाम शामिल होने की उम्मीद है। एक बार फैमिली ग्रुप के सदस्य होने पर आप गूगल प्ले से जो कुछ भी खरीदते हैं वो सभी सदस्यों के लिए उपलब्ध हो जाएगा। लेकिन आपके द्वारा पहले खरीदा गया कंटेट साझा नहीं किया जा सकता है।
Advertisement

सबसे जरूरी बात है कि, एक फैमिली ग्रुप के लिए आपको एंड्रॉयड पर प्ले म्यूजिक ऐप की जरूरत होगी। इसके साथ ही फैमिली ग्रुप को मैनेज भी किया जा सकता है। आप चाहें तो फैमिली ग्रुप को डिलीट कर सकते हैं और फैमिली मेंबर में बदलाव के साथ पेमेंट के तरीके को भी बदल सकते हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Google play, music, app, Google play Family plan
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  3. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Oppo के 5 फोन पर मिलेगी बड़ी Deals, कीमत ₹14,999 से शुरू
  5. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  6. Apple Pay की भारत में एंट्री, क्रेडिट कार्ड रखने का झंझट खत्म, सीधा iPhone और स्मार्टवॉच से होगी पेमेंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  3. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  4. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  5. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  6. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  7. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  8. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  9. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  10. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.