Google Play Store के इस नए फीचर से ऐप डाउनलोड या अपडेट करना हुआ फास्ट, ऐसे करें यूज

Google Play Store पर यूजर्स एक साथ तीन ऐप डाउनलोड या अपडेट कर सकते हैं। एक साथ कई ऐप्स डाउनलोड करने की फंक्शनैलिटी को पहली बार 2019 में टेस्ट किया गया था।

विज्ञापन
Written by शौर्य तोमर, Edited by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 3 सितंबर 2024 08:47 IST
ख़ास बातें
  • Google Play Store पर यूजर्स एक साथ तीन ऐप डाउनलोड या अपडेट कर सकते हैं
  • फंक्शनैलिटी को पहली बार 2019 में टेस्ट किया गया था
  • इस साल मार्च में दो ऐप्स को एक साथ डाउनलोड करने की क्षमता जोड़ी गई थी

Photo Credit: Unsplash

Google Play Store में अब एक बदलाव हुआ है, जिसका उद्देश्य ऐप डाउनलोड और अपडेट प्रोसेस को बेहतर बनाना है। इस बदलाव के बाद स्टोर एक साथ तीन ऐप या ऐप अपडेट डाउनलोड कर सकता है। यह अप्रैल में गूगल द्वारा प्ले स्टोर पर जोड़ी गई दो ऐप को एक साथ डाउनलोड करने की क्षमता का अपग्रेड है। इस तरह की फंक्शनैलिटी को पेश करने से पहले Android यूजर्स को प्ले स्टोर पर ऐप्स को एक-एक करके डाउनलोड या अपडेट करना होता था, जो काफी समय लेने वाला काम था। एक साथ कई ऐप्स को डाउनलोड या अपडेट करने से यह काम काफी फास्ट हो जाएगा।

Google Play Store पर यूजर्स एक साथ तीन ऐप डाउनलोड या अपडेट कर सकते हैं। एक साथ कई ऐप्स डाउनलोड करने की फंक्शनैलिटी को पहली बार 2019 में टेस्ट किया गया था। इसके बाद, Google ने इस साल मार्च में ऐप्स को समानांतर रूप से डाउनलोड करने की क्षमता शुरू की। लेटेस्ट बदलाव इसी कार्यक्षमता को एक कदम आगे ले जाता है, जहां यूजर्स दो के बजाय एक साथ तीन ऐप्स को डाउनलोड कर सकते हैं। निश्चित तौर पर इसने ऐप्स को डाउनलोड या अपडेट करने की प्रक्रिया को बहुत तेज कर दिया है।
 

इसके लिए, Android यूजर्स को प्ले स्टोर खोलना होगा और स्क्रीन के ऊपरी-दाएं कोने पर प्रोफाइल आइकन पर टैप करके Manage apps and device पेज पर जाना होगा। इसके बाद, यूजर्स को Updates available पेज को चुनकर Update all पर टैप करना चाहिए। ऐसा करने से यदि एक से ज्यादा ऐप्स के अपडेट उपलब्ध हैं तो तीन ऐप्स एक साथ अपडेट होंगे।

जबकि Google ने आधिकारिक तौर पर इस कार्यक्षमता की घोषणा नहीं की है, फिर भी कई Gadgets 360 स्टाफ के कई सदस्य इसे एक्सेस करने में सक्षम थे। ऐसे फीचर्स आमतौर पर सर्वर-साइड इनेबल होते हैं, जिसका मतलब है कि डिवाइस पर ये अपमे आप एक्टिवेट हो जाएंगे।

इससे अलग, बता दें कि Google अपने Play Store के लिए कथित तौर पर कई अन्य फीचर्स को भी टेस्ट कर रहा है। जुलाई में, इसकी क्लाउड-बेस्ड ऐप वैरिफिकेशन सर्विस - Play Protect के लिए एक्स्ट्रा कार्यक्षमता विकसित करने की सूचना मिली थी। यह यूजर्स को स्मार्टफोन से अनइंस्टॉल किए बिना उन ऐप्स को फिर से स्कैन करने की अनुमति दे सकता है, जिन्हें पहले हानिकारक के रूप में चिह्नित किया गया है। प्लेटफॉर्म ने हाल ही में फैट एंड्रॉयड एप्लिकेशन पैकेज (Apk) के जनरेशन पर रोक लगाकर और इसके बजाय अपने एंड्रॉयड ऐप बंडल (AAB) को प्राथमिकता देकर एक बड़ा बदलाव किया है। ऐसा कहा जा रहा है कि इसने ऐप्स को साइडलोड करने की प्रक्रिया को और अधिक कठिन बना दिया है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: android play store, New Android Features
Shaurya Tomer is a Sub Editor at Gadgets 360 with 2 years of experience across a ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 70 Pro अगले सप्ताह होगा भारत में लॉन्च, 6,500mAh की बैटरी
  2. Oppo F33 Pro 5G भारत में लॉन्च, 7000mAh बैटरी और 50MP कैमरा के साथ आया नया फोन, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 17 Max में मिल सकती है 8,000mAh की बैटरी, SRRC के डेटाबेस पर लिस्टिंग
  2. Mercedes ने पेश किया इलेक्ट्रिक सेडान EQS का अपडेटेड वर्जन, 920 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  3. Sony Xperia 1 VIII में मिल सकता है हेडफोन जैक, वायरलेस चार्जिंग के लिए सपोर्ट
  4. Xiaomi का नया Smart Air Fryer लॉन्च, इसमें हैं 10 कुकिंग मोड्स और Steam सपोर्ट
  5. सॉफ्टवेयर मेकर Strategy ने बढ़ाई बिटकॉइन्स की होल्डिंग, 1 अरब डॉलर में खरीदे 13,927 बिटकॉइन
  6. Motorola Edge 70 Pro अगले सप्ताह होगा भारत में लॉन्च, 6,500mAh की बैटरी
  7. CBSE 10th Class Result LIVE: 10वीं कक्षा के नतीजे घोषित, ऐसे करें चेक, सबसे आसान तरीका
  8. Samsung के फ्लैगशिप फोन्स पर भारी प्राइस कट, जानें Galaxy S25 सीरीज की नई कीमत!
  9. VinFast ने भारत में लॉन्च की VF MPV 7, जानें प्राइस, रेंज
  10. 105W पावर आउटपुट के साथ UltraProlink Boost Unity GaN चार्जर हुआ लॉन्च, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.