Remove China Apps को गूगल प्ले से हटाया गया, यह है वजह

इस हफ्ते गूगल प्ले स्टोर से हटाया गया यह दूसरा बड़ा ऐप है। रीमूव चीन ऐप्स के हटाए जाने से से पहले Mitron App को भी यहां से हटा दिया गया है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 3 जून 2020 13:22 IST
ख़ास बातें
  • Remove China Apps एंड्रॉयड डिवाइस से हटाता था चीन निर्मित ऐप्स
  • रीमूव चीन ऐप्स बेहद कम वक्त में हुआ लोकप्रिय
  • गूगल प्ले की मानें, तो ऐप भ्रामक व्यवहार नियम का उल्लंघन करता है

चीनी ऐप्स को ढूंढकर अनइस्टॉल करता था ऐप

Mitron App के बाद अब Google Play से Remove China Apps का भी पत्ता साफ हो गया है। दरअसल, ये दोनों ऐसे ऐप्स हैं, जिनको पिछले कुछ दिनों में चीन-विरोधी भावना के चलते तेज़ी से लोकप्रियता हासिल हुई। लेकिन अब Google खुद इन ऐप्स का एक-एक करके पत्ता साफ करता जा रहा है। हाल ही में मित्रों ऐप को गूगल प्ले से हटाया गया था और अब रीमूव चाइना ऐप्स को भी यहां से हटा दिया गया है। इसकी वजह है Deceptive Behaviour rules अर्थात भ्रामक व्यवहार नियम का उल्लंघन। गूगल के अनुसार, कोई ऐप यूज़र्स को थर्ड पार्टी ऐप रीमूव करने के लिए प्रोत्साहित नहीं कर सकता है, इस वजह से इस ऐप को सस्पेंड कर दिया गया है। रीमूव चीन ऐप्स को डिज़ाइन ही इस उद्देश्य से किया गया था ताकि यूज़र्स अपने एंड्रॉयड स्मार्टफोन से चीन द्वारा निर्मित ऐप्स को अनइंस्टॉल कर सकें।

Remove China Apps को Google Play पर 17 मई को पब्लिश किया गया था, और हफ्ते भर में ही यह ऐप बेहद ही लोकप्रियता हो गया। इसकी लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि लॉन्च के कुछ दिनों के ही अंदर इस ऐप को देशभर के 50 लाख से ज्यादा यूज़र्स ने अपने स्मार्टफोन में डाउनलोड कर लिया था। इस ऐप की सफलता का कारण था देशभर में पनप रही चीन-विरोधी भावना। भारत-चीन सीमा विवाद और दुनियाभर में चल रही कोरोनावायरस महामारी जैसे विवादों के कारण देशभर में चीन-विरोधी भावना पनप रही है।
Advertisement

आपको बता दें, इस हफ्ते गूगल प्ले स्टोर से हटाया गया यह दूसरा बड़ा ऐप है। रीमूव चीन ऐप्स के हटाए जाने से से पहले Mitron App को भी यहां से हटा दिया गया है। रिपोर्ट के अनुसार Google ने इसे ‘स्पैम और मिनिमम फंक्शनालिटी' पॉलिसी का उल्लंघन करने की वजह से अपने प्लेटफॉर्म से हटा दिया था।

गौरतलब है कि रीमूव चीन ऐप्स को हटाने जाने की खबर सबसे पहले Indian Express द्वारा दी गई थी, लेकिन तब से इस ऐप को हटाए जाने के बारे में अधिक जानकारी सामने आ चुकी है। Remove China Apps के निर्माता OneTouch AppLab ने अपने ट्वीट के जरिए पुष्टि की है कि गूगल प्ले ने उनके ऐप को सस्पेंड कर दिया है। OneTouch AppLabs जयपुर स्थित कंपनी, जिसने अपनी वेबसाइट पर दावा किया है कि जहां बड़ी संख्या में लोग चीनी डेवलपर्स द्वारा बनाए गए ऐप्स को हटाने के लिए इस ऐप का इस्तेमाल कर रहे हैं, वहीं इस ऐप का उद्देश्य लोगों को ऐप्स अनस्टॉल करने के लिए प्रोत्साहित करना नहीं, बल्कि उन्हें एकजुट करना है।
Advertisement

गूगल ने Gadgets 360 को पुष्टि करते हुए बताया है कि Remove China Apps को गूगल प्ले प्लेटफॉर्म से हटा लिया गया है, कारण है Deceptive Behaviour rules अर्थात भ्रामक व्यवहार नियम का उल्लंघन करना। जिसके अनुसार कोई ऐप यूज़र्स को थर्ड पार्टी ऐप रीमूव करने के लिए प्रोत्साहित नहीं कर सकती, इस वजह से इस ऐप को सस्पेंड कर दिया गया है।
Advertisement
 

इस ऐप को मिली लोगों की प्रशंसा-

रीमूव चाइना ऐप्स को बड़ी संख्या में लोगों का समर्थन हासिल हुआ और बड़ी संख्या में लोग गूगल प्ले पर इस ऐप के लिए पॉज़िटिव रिव्यू भी डाल रहे थे, जिस वजह से इस ऐप को गूगल प्ले पर 4.9 स्टार तक की रेटिंग हासिल हो चुकी है।
 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Remove China Apps, Google Play, Android
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
  2. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  3. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  4. Amazon Great Indian Festival Sale: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  5. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  6. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  7. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
  2. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  3. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  4. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. अब UPI से गलत जगह नहीं होगा पेमेंट, आया MyUPI फीचर, BHIM ऐप पर स्कैम से भी बचाएगा
  7. Vivo X500 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, घट सकती है बैटरी कैपेसिटी
  8. ऑनलाइन खरीदने पर नहीं मिलेंगे फेक ऑफर्स, सरकार ने दिखाई सख्ती, अब मिलेगी असली डील
  9. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  10. अगर किसी ने पुकारा आपका नाम, तो iPhone सुनेगा और आपको बताएगा, जानें कैसे काम करता है ये फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.