Google Photos में आया नया फीचर, अब वीडियो को भी करें जूम

Google Photos New Features: Google Photos पर नया फीचर आया है, जिसके जरिए आप डबल टैप या पिंच-इन या आउट कर किसी भी वीडियो को ज़ूम-इन या ज़ूम-आउट कर सकते हैं।

विज्ञापन
Tanishka Sodhi, अपडेटेड: 9 फरवरी 2021 16:24 IST
ख़ास बातें
  • Google Photos में पिंच-इन ज़ूम फीचर आया है
  • पिंच-इन या आउट कर किसी भी वीडियो में कर सकते हैं ज़ूम-इन या ज़ूम-आउट
  • डबल टैप कर स्क्रीन पर अपने आप फिट हो जाता है वीडियो

Google Photos New Features: अब पिंच-इन या आउट कर वीडियो पर कर सकते हैं ज़ूम

Google Photos New Features: गूगल फोटोज़ अब यूज़र्स को वीडियो को ज़ूम इन या ज़ूम आउट करने के लिए डबल टैप या पिंच करने का फीचर दे रहा है। फीचर बिना अपडेट के सीधा सर्वर से जोड़ा गया है। यूज़र्स का कहना है कि गूगल फोटोज़ का ऐप वर्ज़न पहले के समान है, लेकिन अब यह फीचर ऐप में एक्टिव नज़र आ रहा है। हालांकि, हमने पाया कि Android पर Google Photos को लेटेस्ट वर्ज़न 5.28.0 पर अपडेट के बाद ही यह फीचर एक्टिवेट हुआ है। डबल टैप करने पर वीडियो स्क्रीन पर स्ट्रैच हो जाता है। पिंच-इन या आउट फीचर को ज़ूम इन या आउट के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है।

Google Photos पर नया फीचर आया है, जिसके जरिए आप डबल टैप या पिंच-इन या आउट कर किसी भी वीडियो को ज़ूम-इन या ज़ूम-आउट कर सकते हैं। हमारे लिए इस फीचर ने Android पर ऐप के लेटेस्ट वर्ज़न 5.28.0 पर काम किया। कई यूज़र्स का कहना है कि यह सर्वर साइड से रिलीज़ किया गया है। यदि आप भी जांचना चाहते हैं कि यह फीचर आपके लिए काम कर रहा है या नहीं, तो  आप अपने Google Photos पर किसी भी वीडियो को खोलें और पिंच-इन या आउट और डबल टैप कर फीचर की जांच करें। यदि यह आपके लिए काम नहीं करता है, तो ऐप को लेटेस्ट वर्ज़न में अपडेट करने की कोशिश करें। Reddit पर भी कई यूज़र्स ने इस फीचर के ऐप में जुड़ने की सूचना दी है।

क्योंकि यह फीचर सर्वर-साइड अपडेट लगता है, इसलिए संभव है कि Google इसे छोटे-छोटे बैच में रोल आउट कर रही हो। यह अभी iOS पर उपलब्ध नहीं है, लेकिन हम आपको ऐप को इसके लेटेस्ट वर्ज़न पर अपडेट करने की सलाह देंगे।

ऐप में हाल ही में अपडेट के जरिए Cinematic फोटो फीचर भी आया था, जो आपकी फोटो को 3D जैसा इफेक्ट देता है। इसके लिए गूगल मशीन लर्निंग का इस्तेमाल करती है, जो तस्वीर की डेप्थ को जांचता है और 3D जैसा इफेक्ट देता है। इसके अलावा मैप टाइमलाइन फीचर भी जोड़ा गया है, जो तस्वीरों की लोकेशन, समय और तारीख के हिसाब से आपके पूरे ट्रिप को मैप में दिखाता है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  2. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  3. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  4. Redmi 17C 5G लॉन्च: 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: Xiaomi के इन 5 Redmi स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  6. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
#ताज़ा ख़बरें
  1. ये किस फील्ड में आ गया Xiaomi! लॉन्च किया Thermos Cup, उल्टा करते ही बन जाएगी चाय
  2. गलत दिशा में ड्राइविंग से लेकर मोबाइल के इस्तेमाल तक, अब AI दिल्ली में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों का पता लगाएगा
  3. Redmi 17C 5G लॉन्च: 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस
  4. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  5. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
  6. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  7. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  8. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  9. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  10. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.