इमोजी अब बोलेंगे! Google के Phone ऐप में आ सकते हैं ऑडियोमोजी, जानें इनके बारे में

अभी यह साफ नहीं है कि फोन ऐप में इन साउंडमोजी को कैसे इनेबल किया जाएगा।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 26 फरवरी 2024 10:31 IST
ख़ास बातें
  • इसमें 6 तरह के साउंड इफेक्ट्स को शामिल किया जाएगा।
  • इस फीचर के आने के बाद यूजर फोन कॉल पर साउंड से रिएक्ट कर सकेंगे।
  • कंपनी का ऐप Messages भी इमोजी का फीचर देता है।

कंपनी का ऐप Messages भी इमोजी का फीचर देता है।

इमोजी की जगह अगर साउंड के साथ रिएक्शन देने का मौका मिले तो कैसा हो! क्लैप इमोजी की जगह अगर तालियों की गड़गड़ाहट किसी को सुनाई जा सके तो कैसा हो! ऐसा हो सकता है क्योंकि Google जल्द ही इमोजी का नया अवतार अपने फोन ऐप में लेकर आने वाला है। कंपनी एक ऐसे फीचर पर काम कर रही है जिसमें यूजर फोन कॉल्स पर साउंड इफेक्ट के साथ रिएक्ट कर सकेगा। साथ ही एनिमेशंस भी इस्तेमाल कर सकेगा। आइए जानते हैं कैसा होगा ये फीचर। 

Google अपने फोन ऐप में जल्द ही साउंडमोजी फीचर पेश कर सकती है। फोन ऐप के लेटेस्ट बीटा वर्जन में इस फीचर को देखा गया है जिसका खुलासा AssembleDebug ने किया है। फीचर को ऑडियोमोजी (Audiomojis) कहा गया है। इस फीचर के आने के बाद यूजर फोन कॉल पर साउंड से रिएक्ट कर सकेंगे। जिसमें 6 तरह के साउंड इफेक्ट्स को शामिल किया जाएगा। ये 6 साउंड होंगे- सैड (उदास), अप्लॉज (तालियां), सेलिब्रेट (जश्न), लाफ (हंसी), ड्रमरॉल और पूप। रोचक बात यह है कि हरेक साउंड इफेक्ट के साथ उसका एनिमेशन भी स्क्रीन पर दिखाई देगा। 

Advertisement
ऑडियोमोजी (Audiomojis) का डेवलपमेंट सितंबर 2023 से किया जा रहा है। इन्हें साउंड रिएक्शन के नाम से डेवलप किया जा रहा था। बाद में गूगल ने इस बारे में चुप्पी साध ली। लेकिन अब खबर है कि कंपनी इन पर अभी भी काम कर रही है और जल्द ही ये लॉन्च किए जा सकते हैं। हालांकि, अभी यह साफ नहीं है कि फोन ऐप में इन साउंडमोजी को कैसे इनेबल किया जाएगा। साथ ही यह भी साफ नहीं है कि साउंड इफेक्ट एनिमेशन दोनों पार्टियों के द्वारा सुना और देखा जाएगा, या सिर्फ उस यूजर के द्वारा, जिसने इसे एक्टिवेट किया है। 

अगर गूगल का ये फीचर फोन ऐप में आता है तो फोन कॉल पहले से ज्यादा मजेदार हो सकते हैं। कंपनी का ऐप Messages भी इमोजी का फीचर देता है। लेकिन यह टेक्स्ट में मौजूद है। अब गूगल इसे कॉल्स में लेकर आने की तैयारी कर रहा है। हालांकि कंपनी ने इसके बारे में अभी तक कोई भी जानकारी बाहर नहीं की है। देखना होगा कि गूगल इसे कितने समय में लेकर आती है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  2. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  3. Amazon Great Indian Festival Sale: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  4. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
  5. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  6. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च तारीख, इस महीने 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ होगी एंट्री
  7. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  8. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
  2. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  3. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  4. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. अब UPI से गलत जगह नहीं होगा पेमेंट, आया MyUPI फीचर, BHIM ऐप पर स्कैम से भी बचाएगा
  7. Vivo X500 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, घट सकती है बैटरी कैपेसिटी
  8. ऑनलाइन खरीदने पर नहीं मिलेंगे फेक ऑफर्स, सरकार ने दिखाई सख्ती, अब मिलेगी असली डील
  9. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  10. अगर किसी ने पुकारा आपका नाम, तो iPhone सुनेगा और आपको बताएगा, जानें कैसे काम करता है ये फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.