Google Maps आपकी हर लोकेशन सेव कर रहा है? ऐसे बंद करें ट्रैकिंग और डिलीट करें डेटा

Google Maps आपकी लोकेशन हिस्ट्री सेव करता है। जानिए इसे कैसे बंद करें और पुराना डेटा कैसे डिलीट करें।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 31 मार्च 2026 13:06 IST
ख़ास बातें
  • Google Maps में Location History फीचर आपकी मूवमेंट ट्रैक करता है
  • कुछ आसान स्टेप्स में लोकेशन हिस्ट्री को बंद किया जा सकता है
  • पुरानी हिस्ट्री को मैन्युअली या ऑटो-डिलीट से हटाया जा सकता है

Google Maps में लोकेशन हिस्ट्री बंद करने की सेटिंग और तरीका

Photo Credit: Google

अगर आप Google Maps का नियमित इस्तेमाल करते हैं, तो यह ऐप आपकी लोकेशन से जुड़ी कई जानकारियां बैकग्राउंड में सेव करता रहता है। "Location History" फीचर के जरिए Google आपके जाने वाले स्थान, रूट और टाइमलाइन को रिकॉर्ड करता है, जिससे आपको ट्रैवल हिस्ट्री, पर्सनलाइज्ड सुझाव और बेहतर नेविगेशन मिल सके। हालांकि, कई यूजर्स के लिए यह प्राइवेसी से जुड़ा मामला बन जाता है, क्योंकि हर मूवमेंट का रिकॉर्ड सेव होना हर किसी को पसंद नहीं होता। ऐसे में अगर आप चाहते हैं कि Google आपकी लोकेशन हिस्ट्री सेव न करे, तो इसे बंद करना एक जरूरी सेटिंग हो सकती है। अच्छी बात यह है कि आप इसे कुछ आसान स्टेप्स में कंट्रोल कर सकते हैं।

नीचे हम आपको Android और iPhone दोनों के लिए इसका तरीका बता रहे हैं:

Google Maps में Location History कैसे बंद करें

  • अपने फोन में Google Maps ऐप खोलें
  • ऊपर दाईं तरफ प्रोफाइल फोटो/आइकन पर टैप करें
  • "Your Timeline" या "Settings" में जाएं
  • ऊपर तीन डॉट पर टैप करें
  • "Location & privacy settings" में जाएं
  • यहां आपको "Timeline" पर टैप करना होगा
  • इसके बाद अपना Google अकाउंट चुनना होगा और साइन-इन करना होगा
  • यहां आप अपनी Timeline को Turn off कर सकते हैं

इसके बाद Google आपकी नई लोकेशन हिस्ट्री सेव नहीं करेगा। हालांकि अभी भी पुरानी Location History बरकरार रहेगी। लेकिन अच्छी बात यह है कि आप इसे भी डिलीट कर सकते हैं।

पुरानी Location History कैसे डिलीट करें;

  • Google Maps में प्रोफाइल फोटो/आइकन पर टैप करें
  • अब "Your Timeline" या "Settings" में जाएं
  • ऊपर तीन डॉट पर टैप करें
  • "Location & privacy" में जाएं
  • "Delete all Timeline Data" चुनें

Advertisement

आप चाहें तो "Delete range of Timeline data" पर टैप करके कोई खास तारीख या रेंज भी डिलीट कर सकते हैं। Auto-delete Timeline ऑप्शन भी है, जिसमें लोकेशन सेट किए गए एक निश्चित समय के बाद खुद डिलीट हो जाएगी। इसके लिए;

  • "Location & privacy" सेटिंग में जाएं
  • "Auto-delete" ऑप्शन चुनें
  • 3 महीने / 18 महीने / 36 महीने में से कोई चुनें
  • इससे पुरानी हिस्ट्री अपने आप डिलीट होती रहेगी

ध्यान रखें

  • Location History बंद करने से Timeline और कुछ पर्सनलाइज्ड फीचर्स काम नहीं करेंगे
  • Google अभी भी कुछ लोकेशन डेटा अन्य सेटिंग्स (जैसे Web & App Activity) के जरिए यूज कर सकता है
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  3. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  2. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  3. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  4. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  5. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  6. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  7. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  8. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  9. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
  10. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.