Google for India 2019: गूगल लेंस और बोलो ऐप को मिला कई भारतीय भाषाओं का सपोर्ट

Google for India 2019: गूगल ने आज गूगल फॉर इंडिया 2019 इवेंट के दौरान Google Lens और Bolo App यूज़र्स को अतिरिक्त भारतीय भाषाओं के लिए सपोर्ट दिया है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 19 सितंबर 2019 16:18 IST
ख़ास बातें
  • Google Lens में जुड़ा तमिल और मराठी भाषा के लिए सपोर्ट
  • बोलो ऐप को मिला पांच भारतीय भाषाओं का सपोर्ट
  • गूगल लेंस अब नई भाषाओं में भी पढ़ और ट्रांसलेट कर सकेगा

Google for India 2019: Google Lens और Bolo App को मिला कई भारतीय भाषाओं का सपोर्ट

Google for India 2019: गूगल ने आज गूगल फॉर इंडिया 2019 इवेंट के दौरान Google Lens और Bolo App यूज़र्स को अतिरिक्त भारतीय भाषाओं के लिए सपोर्ट दिया है। गूगल लेंस अब तमिल, तेलुगू और मराठी भाषा में टेक्स्ट को ट्रांसलेट कर सकेगा तो वहीं दूसरी ओर बोलो ऐप में बांग्ला, मराठी, तमिल, तेलुगू और उर्दू सपोर्ट को जोड़ा गया है। यूज़र्स अब इन अतिरिक्त भारतीय भाषाओं का इस्तेमाल कर आसानी से ट्रांसलेट कर सकेंगे। इसके अलावा, बोलो ऐप टीम ने Chota Bheem और Katha Kids जैसे पब्लिशर्स के साथ साझेदारी कर कंटेंट पूल का विस्तार किया है।

सबसे पहले बात गूगल लेंस की। Google ने अब तमिल, तेलुगू और मराठी तीन अतिरिक्त भारतीय भाषाओं का सपोर्ट दे दिया है। अब यूज़र्स अपने फोन के कैमरा को पोस्टर, साइन, बुक आदि की ओर करके जानकारी सर्च कर सकते हैं, सवाल पूछ सकते हैं और टेक्स्ट को भी ट्रांसलेट कर सकते हैं। लेंस अब आसानी से इन अतिरिक्त भाषाओं में टेक्स्ट को ट्रांसलेट कर देगा।
Advertisement

इस साल के शुरुआत में बोलो ऐप को लॉन्च किया गया था और अब ऐप को अतिरिक्त भारतीय भाषाओं का सपोर्ट भी मिल गया है। बोलो ऐप के लिए बांग्ला, मराठी, तमिल, तेलुगू और उर्दू सपोर्ट दिया गया है। यह स्पीच-आधारित रीडिंग-ट्यूटर ऐप है जो ग्रामीण बच्चों पर ध्यान केंद्रित करता है और अब कंटेंट के विस्तार के लिए Chotta Bheem और Katha Kid जैसे पब्लिशर्स से भी हाथ मिलाया गया है।

इसके अलावा Google ने डिस्कवर न्यूज फीड ऐप में भी लैंग्वेज सपोर्ट का विस्तार किया है। तमिल, तेलुगू, बंगाली, गुजराती, मराठी, कन्नड़ और मलयालम भाषा के लिए सपोर्ट दिया गया है और साथ ही इस बात की भी पुष्टि की गई है कि उड़िया, उर्दू और पंजाबी भाषा में भी सपोर्ट जल्द मिलेगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. itel Tough रग्ड फीचर फोन पेश, खेतों में काम करने से लेकर कंस्ट्रक्शन साइट के लिए बेस्ट फीचर्स से लैस
  2. iPhone 18 Pro की कीमत कितनी हो सकती है? भारत में खरीदने के लिए कितना पैसा रखना होगा
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 18 Pro की कीमत कितनी हो सकती है? भारत में खरीदने के लिए कितना पैसा रखना होगा
  2. Apple का पहला Foldable iPhone आज हो सकता है लॉन्च! कितनी होगी कीमत और क्या होंगे फीचर्स?
  3. Apple Event 2026 आज कितने बजे शुरू होगा? भारत में LIVE कैसे देखें, यहां जानें पूरी डिटेल
  4. Jio अंतरिक्ष में भेजेगा 1600 सैटेलाइट, अगले साल से शुरू, हाई स्पीड इंटरनेट से Starlink को टक्कर!
  5. iPhone 18 Pro लॉन्च से पहले iPhone 17 Pro पर बंपर डिस्काउंट, अभी खरीदें या नए मॉडल का करें इंतजार
  6. itel Tough रग्ड फीचर फोन पेश, खेतों में काम करने से लेकर कंस्ट्रक्शन साइट के लिए बेस्ट फीचर्स से लैस
  7. पीएम नरेंद्र मोदी का वडोदरा में आज इवेंट, BookMyShow पर सिर्फ 1 घंटे में बुक हुए सारे टिकट, 42 हजार से ज्यादा वेटिंग में
  8. दिवाली के लिए रेल टिकट क्यों नहीं बुक कर पा रहे लोग, IRCTC पर सुबह 8 बजे से ही आ रही दिक्कत
  9. Samsung Galaxy A07s हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  10. SIR में वोटर लिस्ट से नाम कट गया? घबराएं नहीं, ऐसे दोबारा जुड़वा सकते हैं अपना नाम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.