गूगल हिंदी कीबोर्ड का नया नाम इंडिक कीबोर्ड, 10 और भाषाओं को सपोर्ट करेगा

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 29 अप्रैल 2016 11:50 IST
गूगल के हिंदी कीबोर्ड ऐप को अब इंडिक कीबोर्ड के नाम से जाना जाएगा। नए ऐप में 10 और क्षेत्रीय भाषाओं के लिए सपोर्ट दिया गया है। इसके अलावा भी कुछ और फ़ीचर जोड़े गए हैं। नए गूगल इंडिक कीबोर्ड को गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध करा दिया गया है। यूज़र इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

(पढ़ें: हिंदी टाइपिंग और हिंदी ट्रांसलेशन में आपकी मदद करेंगे ये टूल)
Advertisement

हिंदी के अलावा अब इंडिक कीबोर्ड में असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, उड़िया, पंजाबी, तमिल और तेलुगू भाषाओं के लिए सपोर्ट मौजूद होगा।

नए इंडिक कीबोर्ड में कई मोड मौजूद हैं जिसमें ट्रांसलिटरेशन मोड भी शामिल है। इस मोड में बोलने के अंदाज में अंग्रेजी शब्द लिखने पर आउटपुट हिंदी भाषा में मिलता है। इसके अलावा एक हैंडराइटिंग मोड है जो फिलहाल सिर्फ हिंदी के लिए उपलब्ध है। इसकी मदद से यूज़र सीधे फोन के स्क्रीन पर लिख सकते हैं। एक हिंग्लिश मोड भी मौजूद है जो अंग्रेजी और हिंग्लिश में शब्दों का सुझाव देता है। गूगल प्ले की लिस्टिंग के मुताबिक, नया इंडिक कीबोर्ड ट्रांसलिटरेशन मोड और हिंदी के नेटिव कीबोर्ड मोड में ज्यादा बेहतर सुझाव देगा। मोड बदलने के लिए यूज़र इंटरफेस में भी बदलाव किया गया है।
Advertisement

गौरतलब है कि गूगल ने पिछले महीने ही डॉक्स, शीट्स, स्लाइड्स और कीप, फोटोज़ और स्नैपसीड एंड्रॉयड ऐप को अपडेट किया था।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  2. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  3. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  4. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  2. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  4. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  5. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  6. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  7. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  8. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  9. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  10. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.