Google ऐप से कॉलिंग के समय दिखाई और सुनाई देंगे विजुअल और साउंड इफेक्ट, ऐसे करें एक्टिवेट

ऑडियो इमोजी फीचर केवल तभी काम करता है जब फोन स्पीकर मोड में हो। इसके अलावा, आप एक के बाद एक तुरंत इमोजी नहीं भेज सकते हैं।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 2 मई 2024 20:08 IST
ख़ास बातें
  • Google Phone ऐप के बीटा वर्जन पर आया Audio Emoji फीचर
  • कॉलिंग के दौरान छह चुनिंदा इमोजी भेज सकते हैं
  • ये इमोजी ऑडियो और विजुअल इफेक्ट के साथ आते हैं
Google ने हाल ही में Android यूजर्स के लिए एक नए फीचर को पेश किया है, जो फोन पर कॉलिंग के दौरान मजेदार ऑडियो और विजुअल ईमोजी दिखाता है। "ऑडियो इमोजी" नाम का नया फीचर Google Phone ऐप में जोड़ा गया है। यह यूजर को कॉल के दौरान साउंड इफेक्ट भेजने की सुविधा देता है, जिसका उद्देश्य ऑडियो चैट को और मजेदार बनाना है। ऑडियो इमोजी (Audio Emoji) फीचर केवल तभी काम करता है, जब फोन स्पीकर मोड में हो। इसके अलावा, कॉलिंग के दौरान बातचीत के फ्लो को बनाए रखने के लिए इमोजी भेजने के समय के बीच थोड़ा अंतर रखा गया है। इस फीचर को फिलहाल बीटा टेस्टर्स के लिए उपलब्ध कराया गया है और समय के साथ यह अपना रास्ता स्टेबल ऐप में बना सकता है।

शुरुआत में 9to5Google द्वारा देखा गया, Audio Emoji फीचर वर्तमान में Google Phone ऐप के बीटा प्रोग्राम में चुनिंदा यूजर्स के बीच बीटा टेस्टिंग के लिए उपलब्ध कराया गया है। यदि आप बीटा टेस्टर हैं, तो आप अब इस फीचर को अपने Google Phone ऐप में इस्तेमाल कर सकते हैं। वीडियो में टेक वेबसाइट द्वारा शेयर किया गया वीडियो दिखाता है कि किस तरह यूजर कॉलिंग के दौरान इमोजी को चुन सकता है और वो इमोजी स्क्रीन पर फनी विजुअल और ऑडियो इफेक्ट के साथ एक एनिमेशन के साथ पॉप होता है।

इसमें वर्तमान में छह चुनिंदा इमोजी को जोड़ा गया है, जिसमें उदास, तालियां, जश्न, हंसी, ड्रमरोल और पूप शामिल हैं। यह फीचर पिछले साल से डेवलपमेंट में चल रहा है और आखिरकार अब Google Phone ऐप के लेटेस्ट beta वर्जन (वर्जन 128) में उपलब्ध है।
 

Photo Credit: 9to5Google


जैसा कि हमने बताया, ऑडियो इमोजी फीचर केवल तभी काम करता है जब फोन स्पीकर मोड में हो। इसके अलावा, आप एक के बाद एक तुरंत इमोजी नहीं भेज सकते हैं। गूगल ने कथित तौर पर बातचीत का फ्लो बनाए रखने के लिए दो इमोजी भेजे जाने के बीच में थोड़ा अंतराल रखा है। यदि आप भी बीटा टेस्टर हैं और लेटेस्ट Google Phone ऐप इस्तेमाल करते हैं, तो आपको इस प्रकार Audio Emoji का इस्तेमाल करना है:-
  • अपने फोन ऐप की 'Settings' में जाएं।
  • यहां General सेक्शन पर टैप करें।
  • अब Audio Emojis पर टैप करें।
  • यहां फीचर को इनेबल करने के लिए टॉगल पर टैप करें।

एक बार एक्टिवेट होने के बाद, यूजर को कॉलिंग के दौरान स्क्रीन पर Audio Emoji का एक बटन दिखाई देगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iPhone 18 Pro Series Sale Live: आज से 10 मिनट में घर पहुंचेंगे नए iPhones, कीमत से ऑफर्स तक जानें सब कुछ
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 18 Pro Series Sale Live: आज से 10 मिनट में घर पहुंचेंगे नए iPhones, कीमत से ऑफर्स तक जानें सब कुछ
  2. Vivo लेटेस्ट फोन Vivo V80 भारत में होने जा रहा लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, बड़ी बैटरी के साथ!
  3. 200 इंच की स्क्रीन पर 4K सिनेमा और 240Hz की गेमिंग! लॉन्च हुआ Dangbei X9 Max Projector
  4. 2035 तक इंसानी आबादी के 100 गुना हो जाएंगे AI एजेंट्स!
  5. iPhone खरीदने का मौका! Apple ने बढ़ाए दाम, लेकिन Refurbished iPhone 15, 16 और 17 मिल रहे सस्ते
  6. Apple के iPhone Duo के लॉन्च के बाद इस देश में बढ़ी Samsung Galaxy Z Fold 8 की सेल्स....
  7. Ai+ Nova 2 Power जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट
  8. iPhone में बिना फोटो-वीडियो डिलीट किए, स्टोरेज कैसे करें खाली, जानें
  9. OnePlus 16 में मिलेगा 165Hz के रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले, जल्द लॉन्च की तैयारी
  10. India vs Afghanistan: भारत और अफगानिस्तान के बीच T-20 आज, जानें कब और कहां देखें लाइव प्रसारण
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.