Google पाकिस्तान में ऐप और गेम डेवलपर्स की करेगा मदद, शुरू किया नया प्रोग्राम

Google द्वारा शेयर रोडमैप के अनुसार, पहला चरण 6 जून से 15 जून तक चलेगा। इसके बाद दूसरे चरण की शुरुआत जुलाई में होगी और यह अगस्त और सितंबर महीने में भी चलेगा। ग्रेजुएशन का समय अक्टूबर में आएगा।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 28 अप्रैल 2023 19:07 IST
ख़ास बातें
  • प्रोग्राम के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 22 मई, 2023 है
  • प्रोग्राम जून से शुरू होगा और इसके तीन चरण होंगे
  • इसमें Education, Support और Graduation फेज शामिल हैं

3 चरणों में खत्म होगा Google Apps Growth Lab प्रोग्राम

Google ने बुधवार को पाकिस्तान में पहली बार ऐप ग्रोथ लैब खोलने की घोषणा की। गूगल के अनुसार, ऐप्स ग्रोथ लैब एक खास चुनकर बनाया हाइब्रिड शिक्षा प्रोग्राम है, जिसे शुरुआती चरण में चल रहे गेमिंग और टूल्स एंड यूटिलिटीज स्टूडियो के डेवलपमेंट में तेजी लाने के लिए डिजाइन किया गया है। यह प्रोग्राम ऐप डेवलपर्स को Ads, AdMob, Firebase, gTech और Play के साथ-साथ इंडस्ट्री लीडिंग क्षेत्रों में Google एक्सपर्ट्स से सीखने का मौका देगा।

Google ने जानकारी दी है कि सर्च इंजन दिग्गज ने पाकिस्तान में ऐप्स ग्रोथ लैब की शुरुआत की है, जिसके लिए आवेदन की आखिरी तारीख 22 मई, 2023 है। प्रोग्राम में शामिल होने वाले स्टूडियोज को गूगल एक्सपर्ट्स द्वारा 25 से ज्यादा क्षेत्रों में डेवलपमेंट के बारे में सीखने को मिलेगा। कंपनी ने बताया है कि प्रोग्राम जून से शुरू होगा और इसके तीन चरण होंगे।
Advertisement

पहला चरण एजुकेशन होगा, जिसमें Google के अनुसार, कंटेंट से भरपूर चार लाइवस्ट्रीम में बिजनेस को जड़ से बनाने, शानदार ऐप्स और गेम विकसित करने, अपने ऐप्स और गेम्स सफलतापूर्वक लॉन्च करने और बिजनेस को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के बारे में बताया जाएगा। इन सेशन में गेमिंग और टूल्स एंड यूटिलिटीज के लिए कस्टम मॉड्यूल शामिल होंगे।

अगला चरण सपोर्ट होगा, जिसमें स्टूडियोज को Google Ads, Google Play, टेक्निकल सपोर्ट (फायरबेस और मेजरमेंट) और इंटरनेशनल ग्रोथ (एक्सपोर्ट) में सलाहकारों के क्यूरेटेड पैनल के साथ लाइव बातचीत करने का एक करीबी अवसर मिलेगा।
Advertisement

तीसरा चरण ग्रेजुएशन है, जिसमें प्रोग्राम की आवश्यकताओं को पूरा करने पर, अक्टूबर में लाहौर में एक खास इन-पर्सन ग्रेजुएशन इवेंट में एंट्री मिलेगी।
Advertisement

Google द्वारा शेयर रोडमैप के अनुसार, पहला चरण 6 जून से 15 जून तक चलेगा। इसके बाद दूसरे चरण की शुरुआत जुलाई में होगी और यह अगस्त और सितंबर महीने में भी चलेगा। ग्रेजुएशन का समय अक्टूबर में आएगा।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Google Apps Growth Lab, Google, Pakistan
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.