जीमेल गो ऐप डाउनलोड के लिए गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध, कम होगी डेटा की खपत

जीमेल गो ऐप की एपीके फाइल का आकार रेग्युलर जीमेल ऐप से कहीं छोटा है। यह फाइल मौज़ूदा वर्ज़न (20.66 एमबी) के मुकाबले महज़ 9.51 एमबी की है। आकार छोटा होने के चलते यह इंस्टाल करने पर कम जगह घेरता है। रेग्युलर ऐप जहां 47 एमबी तक का स्पेस खा जाता है, वहीं यह वर्ज़न सिर्फ 25 एमबी स्टोरेज की खपत करता है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 16 फरवरी 2018 13:47 IST
ख़ास बातें
  • गूगल ने जीमेल गो ऐप डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवा दिया है
  • ऐप एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर चलने वाली डिवाइस के साथ काम करेगा
  • जीमेल से इतर आउटलुक, याहू जैसे अन्य ऐकाउंट भी मैनेज कर लेगा ऐप
एंड्रॉयड ओरियो (गो एडिशन) की राह पर चलते हुए गूगल ने जीमेल गो ऐप डाउनलोड के लिए जारी कर दिया है। यह ऐप एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर चलने वाली डिवाइस के साथ काम करेगा। इसे गूगल प्ले स्टोर व एपीके स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। बता दें कि इससे पहले गूगल विभिन्न 'गो' ऐप ला चुकी है, जिनमें फाइल्स गो, जीबोर्ड गो, गूगल गो, मैप्स गो और यूट्यूब गो शामिल हैं। इस ऐप के ज़रिए आप जीमेल के बुनियादी फीचर का इस्तेमाल तो कर ही पाएंगे, साथ ही इसके ज़रिए एक से ज्यादा ऐकाउंट, जीमेल से इतर आउटलुक, याहू जैसे अन्य ऐकाउंट चलाना भी सरल हो जाएगा।

जीमेल गो ऐप की एपीके फाइल का आकार रेग्युलर जीमेल ऐप से कहीं छोटा है। यह फाइल मौज़ूदा वर्ज़न (20.66 एमबी) के मुकाबले महज़ 9.51 एमबी की है। आकार छोटा होने के चलते यह इंस्टाल करने पर कम जगह घेरता है। रेग्युलर ऐप जहां 47 एमबी तक का स्पेस खा जाता है, वहीं यह वर्ज़न सिर्फ 25 एमबी स्टोरेज की खपत करता है। इसके हल्के बिल्ड के अलावा यह आपको ऐडवांस्ड इनबॉक्स फीचर देता है, जिसमें सोशल और प्रोमोशनल ई-मेल को अलग-अलग विभाजित किया गया है। इससे आपको ज़रूरी मैसेज प्राथमिकता पर दिखेंगे।

यह ऐप कनवर्सेशन के लिए ग्रुप ईमेल, पीओपी3 और एक्सचेंज ऐकाउंट जैसे फीचर से भी लैस है। कनवर्सेशन सूची में गूगल ने स्वाइप ऐक्शन और सेंडर इमेज जैसे विकल्प भी जोड़े हैं। इसका इंटरफेस मौज़ूदा जीमेल ऐप से काफी मेल खाता है लेकिन यूज़र प्रोफाइल सेक्शन में जाकर यह कुछ अलग दिखता है। यूज़र की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह ऐप स्पाम को खुद-ब-खुद ब्लॉक कर देता है। आप अलग से भी किसी संदेश को स्पाम में मार्क कर सकते हैं। साथ ही अपनी ज़रूरतों के अनुसार ईमेल को लेबल के साथ विभाजित कर सकते हैं। ऐप के ज़रिए आप ज़रूरी मेल के नोटिफिकेशन भी प्राप्त कर सकते हैं। मार्क कर देने से इन नोटिफिकेशन में प्रमोशनल और सोशल मेल नहीं आएंगे।

कुल मिलाकर गूगल का नया जीमेल गो ऐप मौज़ूदा वर्ज़न जैसा ही है। हालांकि, जब हमने एंड्रॉयड 8.1 पर चलने वाले पिक्सल 2 एक्सएल पर इसे चलाया तो कुछ दिक्कतें ज़रूर पेश आईं। संभव है कि ये कुछ बग्स हों और इन्हें रिलीज़ के आस-पास ठीक कर दिया जाए। ज़ाहिर है कि इस जीमेल गो ऐप का उद्देश्य कम रैम और डेटा खर्च में यूज़र को मौज़ूदा जीमेल ऐप की सुविधाएं देना है। आप गूल प्ले स्टोर में जाकर नए जीमेल गो ऐप को आजमा सकते हैं। ध्यान रहे, इसके लिए आपका फोन एंड्रॉड 8.1 पर चलना अनिवार्य होगा। नए ऐप की एपीके फाइल एपीके मिरर के ज़रिए भी डाउनलोड की जा सकती है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Android, Android Go, Android Oreo Go Edition, Apps, Gmail, Gmail Go, Google
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  2. Vivo लेटेस्ट फोन Vivo V80 भारत में होने जा रहा लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, बड़ी बैटरी के साथ!
  3. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  4. ₹1 में BSNL दे रही फ्री SIM, 24GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग और बहुत कुछ
  5. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  6. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  7. 200 इंच की स्क्रीन पर 4K सिनेमा और 240Hz की गेमिंग! लॉन्च हुआ Dangbei X9 Max Projector
  8. itel Zeno 300 भारत में होगा लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, डुअल कैमरा के साथ Amazon पर लिस्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  2. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  3. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  4. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
  5. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  6. ट्रेन में जाने से पहले ही बदल सकेंगे अपनी सीट, 13 साल की शिरीन ने बनाया CoSeat, जानें कैसे करता है काम
  7. WhatsApp पर चैट डिलीट किए बिना स्टोरेज को कैसे करें खाली
  8. Oppo K14 Plus 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, परफॉर्मेंस पर होगा फोकस
  9. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  10. Xiaomi 18 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.