जीमेल एंड्रॉयड ऐप से अब भेज पाएंगे पैसे

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 15 मार्च 2017 11:39 IST
ख़ास बातें
  • जीमेल एंड्रॉयड ऐप से अब पैसे भेजे जा सकते हैं
  • पहले यह फ़ीचर सिर्फ वेब पर उपलब्ध था
  • अभी यह फ़ीचर अमेरिका में जारी किया गया है
एक नए अपडेट के तहत, गूगल ने गुरुवार को जीमेल के जरिए पैसे मंगाने और भेजने का नया फ़ीचर पेश किया। यह फ़ीचर सबसे पहले वेब पर उपलब्ध कराया गया था, और अब इसे एंड्रॉयड ऐप पर भी शुरू कर दिया गया है। यूज़र जीमेल एंड्रॉयड ऐप में अटैचमेंट बटन पर टैप करने के बाद, सेंड मनी पर विकल्प पर क्लिक कर गूगल वॉलेट के जरिए आसानी से पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं।

वेब पर, कंपोज़ बटन के पास एक छोटा $ आइकन बना है जिससे पैसे ट्रांसफर किया जाता है। एंड्रॉयड ऐप पर, यह उस अटैचमेंट बटन में छिपा हुआ है जिससे पहले फाइल, फोटो और वीडियो अटैच कर सकते हैं। इससे अब गूगल वॉलेट सभी एंड्रॉयड स्मार्टफोन पर उपलब्ध है और पैसे भेजना भी आसान हो गया है।

पैसे भेजने का तरीका बेहद आसान है। आपको सिर्फ अटैचमेंट आइकन पर टैप करना है और 'सेंड मनी' विकल्प पर क्लिक कर सकते हैं। 'सेंड मनी' विकल्प से कैश के लिए रिक्वेस्ट भी भेजी जा सकती है और बिना किसी अतिरिक्त ऐप को इंस्टॉल किए बिना ही उस यूज़र को पैसे मिल जाएंगे जिसे भेजे गए हैं। आप अपने डेबिट/क्रेडिट कार्ड के जरिए गूगल वॉलेट को रीचार्ज कर सकते हैं और फिर दुनियाभर में किसी भी जीमेल एंड्रॉयड और वेब यूज़र को अटैचमेंट के रूप में पैसे भेज सकते हैं।

यह फ़ीचर अभी आईओएसस यूज़र के लिए उपलब्ध नहीं है। लेकिन जीमेल के जरिए पैसे भेजने वाले इस फ़ीचर के जल्द ही आईओएस यूज़र तक पहुंचने की उम्मीद है। इसके अलावा गौर करने वाली बात है कि अभी यह फ़ीचर सिर्फ अमेरिका के यूज़र के लिए जारी किया गया है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Lava का 2 डिस्प्ले वाला Virat Curve 5G 21 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे AI फीचर्स
  2. Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  3. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  4. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus N6 Lite भारत में लॉन्च होगा 22 सितंबर को, 7000mAh बैटरी के साथ कैसे होंगे फीचर्स, जानें सबकुछ
  2. 10000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Max लॉन्च, पानी में भी नहीं होगा खराब, जानें कितनी है कीमत
  3. Redmi Note 17 Pro भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा,9000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस, जानें सबकुछ
  4. Moto Buds 2 Fusion भारत में लॉन्च: ₹2 हजार में ANC और गेमिंग फीचर्स, 10 मिनट चार्ज में चलेंगे 3 घंटे
  5. boltt ACE 5G, EVO की सेल फिर से शुरू, पहली सेल में सिर्फ कुछ घंटों में बिक गए थे सारे स्मार्टफोन
  6. Lava का 2 डिस्प्ले वाला Virat Curve 5G 21 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे AI फीचर्स
  7. AI को रोकना पड़ा तो पीछे नहीं हटेंगे! ChatGPT के जन्मदाता ने बताया क्यों बन सकता है AI मानवता के लिए खतरा
  8. ₹2000 तक की UPI पेमेंट रहेगी फ्री! सरकार ने दूर की उलझन
  9. Motorola Edge 60 Pro पर बड़ी डील! 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर ₹3,600 की बचत
  10. फोन में दिखाई देगी पावर बैंक की बैटरी हेल्थ, Oppo ने लॉन्च किया नया 10000mAh Power Bank, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.