FAU G मेड इन इंडिया गेम की भारत में जबरदस्त एंट्री, 24 घंटे के लॉन्च के अंदर 50 लाख डाउनलोड मिले

FAU-G Made In India  (मेड इन इंडिया) गेम गूगल प्ले (Google Play) स्टोर पर टॉप फ्री गेम बनकर उभरा है

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 29 जनवरी 2021 09:14 IST
ख़ास बातें
  • FAU-G गेम को 50 लाख लोगों ने डाउनलोड किया
  • यह गेम गलवान वैली पर बेस्ड है
  • FAU-G गेम को nCore Games ने डेवलप किया है

PUBG Mobile के विकल्प के तौर पर लॉन्च हुए FAU G गेम को भारत में 26 जनवरी को लॉन्च किया गया था

FAU-G Made In India  (मेड इन इंडिया) गेम गूगल प्ले (Google Play) स्टोर पर टॉप फ्री गेम बनकर उभरा है। PUBG Mobile के विकल्प के तौर पर लॉन्च हुए इस गेम को भारत में 26 जनवरी को लॉन्च किया गया था। गूगल प्ले पर टॉप फ्री गेम बने FAU-G के बारे में यह जानकारी गेम को डेवलप करने वाली nCore Games ने ट्टिटर के जरिए दी है।FAU-G गेम को डेवलप करने वाली कंपनी ने बताया कि गेम के लॉन्च होने के 24 घंटों के अंदर ही इस गेम ने 50 लाख डाउनलोड का आंकड़ा पार कर लिया।  
 

FAU-G अभी सिर्फ एक सिंगल प्लेयर कैंपेन गेम में ही उपलब्ध है। हालांकि डेवलपर्स ने इस बात की पुष्टि की है कि जल्द ही इसमें दो एडिशनल मोड्स को पेश किया जाएगा। FAU-G उन भारतीय सैनिकों की बहादुरी कारनामों पर आधारित है, जो गलवान घाटी में तैनात थे। nCore Games ने ट्टिटर के जरिए जानकारी दी कि  FAU-G गूगल प्ले पर टॉप फ्री गेम बनकर उभरा है। आपको बता दें कि FAU-G गेम को अभी एंड्रॉयड यूजर्स के लिए ही रिलीज किया गया है। हालांकि कंपनी जल्द ही इसे iOS यूजर्स के लिए भी रिलीज करेगी।    
  
FAU-G ने लॉन्च से पहले ही प्री-रजिस्ट्रेशन के दौरान भी एक रिकॉर्ड हासिल किया था। FAU-G गेम के लॉन्च से पहले ही इसे गूगल प्ले स्टोर पर 40 लाख से ज्यादा प्री-रजिस्ट्रेशन मिल गए थे। FAU-G के बारे में घोषणा बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने पिछले साल सितंबर में की थी, जब PUBG गेम को भारत में बैन किया गया था। उस समय उन्होंने कहा था कि इस गेम से कमाया गया 20 पर्सेंट रेव्यू भारत के वीर ट्रस्ट में दान किया जाएगा। शुरुआत में इस गेम में सिंगल प्लेयर और को-ऑपरेटिव प्ले ऑफर किया जा रहा है, लेकिन बाद में इसके लिए रोयल मोड और PvP [player versus player] मोड्स को भी लाया जाएगा। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  2. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  3. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  4. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  5. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  2. 1000 iPhone फ्री मिल रहे! पंजाब के बिजनेसमैन ने की iPhone लंगर की घोषणा, 22 सितंबर को बंटेंगे
  3. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  4. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  5. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  6. LPG सब्सिडी का बदला नियम! 1 अक्टूबर से पहले करना होगा ये काम, तभी मिलेगा सस्ता सिलेंडर, जानें आसान तरीका
  7. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  8. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  9. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  10. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.