• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • सावधान: Covid 19 वैक्सीन रजिस्ट्रेशन ऐप इंस्टॉल कराने वाले इस Fake SMS से बचें

सावधान: Covid-19 वैक्सीन रजिस्ट्रेशन ऐप इंस्टॉल कराने वाले इस Fake SMS से बचें

साइबरसिक्योरिटी फर्म ESET के मालवेयर शोधकर्ता लूकस स्टेफान्को (Lukas Stefanko) ने एक SMS मैसेज के बारे में ट्वीट किया है, जो लोगों को COVID -19 वैक्सीनेशन के लिए रजिस्ट्रेशन कराने के लिए ऐप डाउनलोड करने की सलाह देता है।

सावधान: Covid-19 वैक्सीन रजिस्ट्रेशन ऐप इंस्टॉल कराने वाले इस Fake SMS से बचें

इस फेक ऐप का नाम Vaccine Register है और यह मैलवेयर ऐप है

ख़ास बातें
  • Covid-19 रजिस्ट्रेशन के लिए फैल रहा है एक Fake SMS
  • मैसेज में शामिल लिंक से फोन में इंस्टॉल होगा एक मैलवेयर ऐप
  • अपने आप आपके सभी कॉन्टेक्ट्स को फॉर्वड कर देगा वही फेक मैसेज
विज्ञापन
एक नकली SMS मैसेज वायरल हो रहा है, जिसमें लोगों को भारत में COVID-19 वैक्सीन के लिए रजिस्टर करने के लिए एक फेक ऐप का लिंक दे रहा है। इस ऐप का इरादा कोविड वैक्सीनेशन (Covid-19 Vaccination) के लिए रजिस्ट्रेशन कराने के बजाय लोगों के फोन में इंस्टॉल होने के बाद SMS मैसेज के जरिए मैलवेयर को फैलाना है। इस ऐप को शुरू में COVID-19 नाम दिया गया था, हालांकि बाद में इसे एक अपडेट मिला और इसका नाम बदल कर Vaccine Register हो गया। जैसा कि हम जानते हैं कि इस समय वैक्सीन के लिए रजिस्टर करने और टीकाकरण के स्लॉट की उपलब्धता पाने में लोगों को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। लिहाजा, आसानी से रजिस्टर कराने का लालच देकर अटैकर इस ऐप को बड़े पैमाने पर इस्टॉल कराने में सफल हो सकते हैं।

साइबरसिक्योरिटी फर्म ESET के मालवेयर शोधकर्ता लूकस स्टेफान्को (Lukas Stefanko) ने एक SMS मैसेज के बारे में ट्वीट किया है, जो लोगों को COVID -19 वैक्सीनेशन के लिए रजिस्ट्रेशन कराने के लिए ऐप डाउनलोड करने की सलाह देता है। इस मैसेज में ऐप का लिंक भी दिया गया है। यह ऐप भारतीय यूज़र्स को टार्गेट कर रहा है और शोधकर्ता के अनुसार, यह 'COVID-19 वैक्सीन फ्री रजिस्ट्रेशन' की नकल करता है।
 

रिसर्चर का कहना है कि SMS में दिया लिंक इस वॉर्म ऐप को फोन में इंस्टॉल करता है। इसके बाद यह फोन में शामिल सभी कॉन्टेक्ट को यूज़र की जानकारी के बिना SMS के जरिए एक समान लिंक वाला मैसेज भेज देता है। इस तरह यह तेज़ी के साथ फैल रहा है। यह एप्लिकेशन अनावश्यक परमीशन को भी हासिल करता है, जिसके जरिए अटैकर्स द्वारा यूज़र्स का डेटा एक्सेस किया जा सकता है।

इस ऐप को शुरू में COVID-19 नाम से फैलाया जा रहा था और बाद में अपडेट के जरिए इसका नाम बदलकर Vaccine Register कर दिया गया। इतना ही नहीं, इसका एक लाइट मोड भी बनाया गया है, जिसके जरिए अटैकर्स लो-एंड मोबाइल डिवाइस वाले यूज़र्स को भी टार्गेट कर सके और अपनी पहुंच बढ़ा सके। इस ऐप में डुअल-सिम कनेक्टिविटी के लिए सपोर्ट भी पाया गया है।

हमारी सलाह है कि आप इस तरह के किसी भी SMS मैसेज के जांसे में न आएं और अपने करीबियों को भी इस तरह के स्कैम के बारे में जागरुक करें। यह भी ध्यान रखें कि वर्तमान में COVID-19 वैक्सीन के लिए रजिस्ट्रेशन केवल CoWIN पोर्टल के साथ-साथ Aarogya Setu और Umang ऐप पर चालू हैं।

कुछ थर्ड-पार्टी साइट भी हैं, जिनके जरिए आप स्लॉट की उपलब्धता की सूचना प्राप्त कर सकते हैं। सरकार ने MyGov Corona हेल्पडेस्क चैटबोट का उपयोग करके अपने नजदीकी COVID-19 टीकाकरण केंद्र को खोजने का विकल्प भी दिया है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 Pro 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें किसके फीचर्स आपके लिए हैं बेस्ट?
  2. एक चार्ज में 1008km रेंज, 9 मिनट में होगी फास्ट चार्ज! BYD ने लॉन्च की Da Han EV, यहां जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
  3. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  4. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  5. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  6. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  7. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  8. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »