फेसबुक के लाइक, शेयर और फॉलो बटन का बदला रंग-रूप

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 29 जून 2016 11:45 IST
अगर आपको फेसबुक के सोशल आइकन कुछ बदले अंदाज में नज़र आएं तो चौंकिएगा मत। दरअसल, कंपनी ने अपनी डेस्कटॉप साइट और ऐप प्लेटफॉर्म के लिए नए लाइक, शेयर, फॉलो और सेव बटन पेश किए हैं। कंपनी ने क्रोम के लिए नए शेयर और सेव एक्सटेंशन भी पेश किए हैं। इनका इस्तेमाल कंटेंट को साइट पर शेयर या सेव करने के लिए किया जा सकता है। ऐसा करने के लिए अब बार-बार फेसबुक खोलने की भी ज़रूरत नहीं पड़ेगी।

पुराने लाइक बटन में 'f' आइकन के साथ एक बबल होता था जिसमें पोस्ट को मिले लाइक की जानकारी मौजूद रहती थी। नए बटन से 'f' आइकन गायब हो गया है। इसमें थंब्स अप साइन को इंटिग्रेट किया गया है और साथ में लाइक्स की संख्या को भी। यह सबकुछ एक बटन में मौजूद है। कंपनी ने अपने शेयर और फॉलो बटन में भी बदलाव किया है। इन दोनों में 'f' का निशान बरकरार है, लेकिन डिजाइन पैटर्न लाइक बटन जैसा होगा गया है। सेव बटन में बुकमार्क सिंबल अब भी बरकरार है।
Advertisement
 

फेसबुक का कहना है कि बटन में किए गए बदलाव मोबाइल प्लेटफॉर्म को ध्यान में रखकर किए गए हैं। पुराना डिजाइन डेस्कटॉप साइट को ध्यान में रखकर बनाया गया था, लेकिन धीरे-धीरे ज़्यादातर यूज़र का रुझान मोबाइल की ओर बढ़ा है, ऐसे में फेसबुक ने इन बटन को नया रंग-रूप देने का विचार किया।
 

कंपनी ने बताया है कि इन बटन को लाइव करने से पहले इनकी टेस्टिंग दुनिया के अलग-अलग क्षेत्रों में की गई। संभव है कि आपने पहले भी इस बटन को देखा होगा। जो यूज़र अभी इन बटन को नहीं देख पा रहे हैं उन्हें परेशान होने की ज़रूरत नहीं है। कंपनी का कहना है कि यह एक ग्लोबल फ़ीचर है। इसे धीरे-धीरे सभी क्षेत्रों के लिए रिलीज किया जाएगा। इन नए बटन को आने वाले हफ्तों में इंस्टेंट आर्टिकल्स के पेज के निचले हिस्से में भी शामिल किया जाएगा। फेसबुक ने ब्लॉग पोस्ट के जरिए बताया कि इन बटन की टेस्टिंग के दौरान फेसबुक लाइक में 6 फीसदी बढ़ोतरी देखने को मिली।
Advertisement

फेसबुक ने दो नए क्रोम एक्सटेंशन भी पेश किए हैं। सेव एक्सटेंशन की मदद से आप फेसबुक खोले बिना लिंक्स को सेव कर पाएंगे। इसके अलावा हाल ही सेव किए गए लिंक्स को एक्सेस भी कर पाएंगे। शेयर एक्सटेंशन क्रोम ब्राउज़र में एक पॉप-अप डायलॉग बॉक्स खोल देगा। यहां से आप अपने टाइम लाइन पर किसी भी लिंक को शेयर कर पाएंगे। इस एक्सटेंशन की मदद से लिंक को प्राइवेट मैसेज के तौर भी भेजा सकता है और दोस्तों के वॉल पर पोस्ट करना भी संभव है। साथ में किसी भी ग्रुप में शेयर करना भी। इन सबके अलावा आप कुछ भी पोस्ट करने से पहले अपनी पसंद का टेक्स्ट भी जोड़ पाएंगे।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Apps, Chrome Extension, Facebook, Facebook Like, Facebook Save, Social
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  2. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  3. Amazon Great Indian Festival Sale: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  4. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
  2. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  3. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  4. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. अब UPI से गलत जगह नहीं होगा पेमेंट, आया MyUPI फीचर, BHIM ऐप पर स्कैम से भी बचाएगा
  7. Vivo X500 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, घट सकती है बैटरी कैपेसिटी
  8. ऑनलाइन खरीदने पर नहीं मिलेंगे फेक ऑफर्स, सरकार ने दिखाई सख्ती, अब मिलेगी असली डील
  9. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  10. अगर किसी ने पुकारा आपका नाम, तो iPhone सुनेगा और आपको बताएगा, जानें कैसे काम करता है ये फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.