Facebook पासवर्ड भूल गए हैं, मत लें टेंशन, ऐसे करें रीसेट...

Facebook का पासवर्ड रीसेट करने के लिए आपको अपनी रजिस्टर ईमेल आईडी याद रखनी होगी, जिसका इस्तेमाल आप फेसबुक अकाउंट बनाते हुए किया था। इसके अलावा आप अपने फोन नंबर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

Facebook पासवर्ड भूल गए हैं, मत लें टेंशन, ऐसे करें रीसेट...
ख़ास बातें
  • पुरान पासवर्ड भूलने पर नया पासवर्ड करना होगा रीसेट
  • नई पासवर्ड रीसेट करने के लिए पास होना चाहिए रजिस्टर ईमेल आईडी व नंबर
  • Forgotten account करके नया पासवर्ड कर सकते हैं सेट
विज्ञापन
Facebook, Whatsapp व Instagram... कुछ ऐसी ऐप्स हैं जिनका इस्तेमाल आज के समय में हर दूसरा इंसान कर रहा होता है। इन कुछ ऐप्स को हम अपने स्मार्टफोन में हमेशा लॉग-इन रखते है, जिसकी वजह से इन्हें बार-बार ईमेल आईडी व पासवर्ड डालकर ओपन नहीं करता। कई बार लम्बे समय तक आईडी ओपन न कर पाने की वजह से हम इन अकाउंट का पासवर्ड तक भूल जाते हैं। फेसबुक के साथ अक्सर यूज़र्स को इस समस्या से दो-चार होना पड़ता है। यदि आप भी अपना फेसबुक पासवर्ड भूल गए हैं और दूसरे डिवाइस में अकाउंट को ओपन नहीं कर पा रहे हैं, तो आज हम आपकी इस परेशानी का हल बताने जा रहे हैं। दरअसल, फेसबुक पासवर्ड भूल जाने की स्थिति में इसे रीसेट करने की सुविधा देता है, यदि आपको अपना पुराना पासवर्ड याद नहीं है तो आप पासवर्ड को रीसेट भी कर सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे करें फेसबुक का पासवर्ड रीसेट।

Facebook का पासवर्ड रीसेट करने के लिए आपको अपनी रजिस्टर ईमेल आईडी याद रखनी होगी, जिसका इस्तेमाल आप फेसबुक अकाउंट बनाते हुए किया था। इसके अलावा आप अपने फोन नंबर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
 

How Reset Facebook Password

-सबसे पहले www.facebook.com पर जाएं और फेसबुक लॉइ-इन पेज ओपन करें।

-अब यहां आपको ईमेल आईडी डालना होगा और बिना पासवर्ड डाले Forgotten account पर क्लिक कर दें।

- नेक्सट स्क्रीन पर आपको अपनी रजिस्टर ईमेल आईडी या फिर फोन नंबर का इस्तेमाल करना है।

- अगले पेज पर आपसे पासवर्ड रिकवरी के लिए तीन ऑप्शन दिए जाएंगे, वो हैं यूज गूगल अकाउंट, सेंड कोड विया ईमेल या सेंड कोड विया मैसेज।

-ऊपर दिए तीनों विकल्पों में से जो आप चुनेंगे उस पर आपको एक कोड डिलीवर किया जाएगा।

-अब जो कोड आपको प्राप्त हुआ है उसे Next स्क्रीन पर भर दें।

-अब आपके सामने नया पेज खुलेगा जिसमें आपको नया फेसबुक पासवर्ड सेट करना होगा।

इस प्रक्रिया के बाद आप अपने फेसबुक अकाउंट को नए पासवर्ड के साथ ओपन कर सकते हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
  2. iPhone 13 Mini जैसे साइज में इस कंपनी ने लॉन्च किया नया फोन, 50MP कैमरा, 3500mAh बैटरी!
  3. Xiaomi 18 में मिलेगी 100W फास्ट चार्जिंग के साथ 7200mAh बैटरी!
  4. Motorola Razr Flex 27 होगा कंपनी का वाइड फोल्डेबल! मिल सकती है 12GB रैम, Snapdragon 8 Gen 5 चिप
  5. Amazon Sale 2026 में ₹15,000 से सस्ते मिल रहे Poco फोन! 6300mAh बैटरी
  6. दीपिंद्र गोयल के Temple को बता दिया 'स्कैम', छिड़ी नई बहस
  7. Realme 17 Pro लॉन्च से पहले लीक, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  8. iQOO Z12 Lite होगा लॉन्च 50MP दो कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ!
  9. Jio ने लॉन्च किया ₹10 हजार का मोबाइल रीचार्ज प्लान! 3 साल मिलेगा 2.5GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, फ्री JioHotstar
  10. Flipkart सेल में 26 हजार एमआरपी वाला Mivi One फोन ₹15 हजार से सस्ता! 6000mAh बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »