Facebook Messenger में 'डार्क मोड' एक्टिव करने का तरीका

Facebook ने हाल ही में अपने मैसेंजर ऐप में यूज़र्स के लिए एक नए और काम के फीचर को जोड़ा है।

विज्ञापन
Tarun Chadha, अपडेटेड: 14 मार्च 2019 17:10 IST
ख़ास बातें
  • Facebook Messenger में डार्क मोड ऐनेबल करने का तरीका जानें
  • डार्क मोड को एक्टिव करने के लिए इन स्टेप्स को करें फॉलो
  • Facebook Messenger में जोड़ा गया काम का फीचर

Facebook Messenger में 'डार्क मोड' एक्टिव करने का तरीका

सोशल मीडिया प्लेटफार्म Facebook ने हाल ही में अपने मैसेंजर ऐप में यूज़र्स के लिए एक नए और काम के फीचर को जोड़ा है। फेसबुक मैसेंजर (Facebook Messenger) में डार्क मोड (Dark Mode) फीचर को लाया गया है। इसके अलावा ऐप में कई अन्य नए फीचर्स को भी जोड़ा गया है जैसे कि ऐप में अब आपको नया यूज़र इंटरफेस मिलेगा। फेसबुक मैसेंजर में डार्क मोड को एक्टिव करने के लिए एक खास ट्रिक है जिसे फॉलो कर आप आसनी से इसे फीचर को एक्टिव कर पाएंगे।

गौर करने वाली बात यह है कि फेसबुक मैसेंजर (Facebook Messenger) में डार्क मोड (Dark Mode) फीचर को जोड़ने के लिए सबसे पहले तो आपके स्मार्टफोन में ऐप का लेटेस्ट वर्जन मौजूद होना चाहिए। ऐप को लेटेस्ट वर्जन पर अपडेट करने के बाद नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करें।
Advertisement
 
 

Facebook Messenger में ऐसे एक्टिव करें Dark Mode

1) सबसे पहले अपने स्मार्टफोन में फेसबुक मैसेंजर (Facebook Messenger) को खोलें।
2) ऐप ओपन होने के बाद किसी भी कॉन्टेक्ट पर क्लिक करें। इसके बाद आपको इमोजी बटन पर क्लिक करना है।
3) इमोजी बटन पर क्लिक करने के बाद आपको क्रिसेंट मून ( Crescent Moon) इमोजी को ढूंढना है।
Advertisement
4) इमोजी पर क्लिक करने के बाद उसे सेंड करना होगा।
5) इसके बाद आपकी स्क्रीन पर कई मून इमोजी ऊपर से नीचे की ओर आते दिखाई देंगे और ऊपर आपको एक मैसेज लिखा नजर आएगा- 'You Found Dark Mode'।
6) इसके बाद आप सेटिंग में जाकर या इस मैसेज पर क्लिक करके भी डार्क मोड को एक्टिव कर सकते हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च हुई Xiaomi 18 Pro सीरीज, जानें प्राइस, फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च हुई Xiaomi 18 Pro सीरीज, जानें प्राइस, फीचर्स
  2. Oppo Find X11 Pro Max में क्वाड-कर्व्ड ग्लास के साथ हो सकता है फ्लैट डिस्प्ले 
  3. 26 नवंबर को भारत में लॉन्च होगा Motorola Edge 70 Neo? टीजर पेज में मिला हिंट
  4. iQOO Z12 Lite में मिल सकता है MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट, Google Play Console पर लिस्टिंग
  5. 120W साउंड और दमदार Bass के वादे के साथ आया Blaupunkt का नया Boombox, जानें कीमत
  6. Sharp लाई नया फोन, 50.3MP के दो कैमरा, 5000mAh बैटरी, 36W चार्जिंग
  7. पति-पत्नी के झगड़े में AI की एंट्री! रिश्ता सुलझाने की राय मांगी, बात तलाक तक पहुंची
  8. Xiaomi की 6.4 इंच डिस्प्ले के साथ वाइड-स्क्रीन स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी
  9. Xiaomi 18 Pro, 18 Pro Max आज हो रहे ग्लोबली लॉन्च, जानें क्या होगा खास
  10. iPhone 20 Pro फिर हुआ लीक, नए कैमरा सेंसर संग 2027 में देगा दस्तक!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.