फेसबुक मैसेंजर के विंडोज 10 ऐप में आया वॉयस और वीडियो कॉलिंग फ़ीचर

विज्ञापन
Shekhar Thakran, अपडेटेड: 25 अक्टूबर 2016 14:04 IST
ख़ास बातें
  • इस फ़ीचर को पिछले हफ्ते ही रोलआउट किया गया था
  • ग्रुप वीडियो कॉल के लिए सपोर्ट नहीं मौजूद होने की जानकारी मिली है
  • कॉल खत्म होने पर यूज़र से कॉल क्वालिटी के बारे में पूछा जाता है
फेसबुक के मैसेंजर ऐप के विंडोज 10 वर्ज़न को अपडेट किया गया है। अपडेट के बाद यूज़र को एंड्रॉयड और आईओएस वर्ज़न की तरह वॉयस और वीडियो कॉल की सुविधा मिल गई है। वैसे, यूज़र पहले फेसबुक डॉट कॉम और मैसेंजर के वेब वर्ज़न के जरिए वॉयस या वीडियो कॉल कर पाते थे। अब यूज़र सीधे ऐप से ही इन फ़ीचर का फायदा उठा पाएंगे।

ऐप के एंड्रॉयड और आईओएस वर्ज़न की तरह आपको विंडोज 10 ऐप के स्क्रीन की दायीं तरफ किनारे में कॉल का आइकन का नज़र आएगा। अगर कॉन्टेक्ट एक्टिव है को चैट ग्रीन रंग हो जाएगा। वैसे, डेस्कटॉप ऐप पर यूज़र को रिमाइंडर सेट करने और मैसेज भेजने की सुविधा नहीं मिलती। हालांकि, ऐप में इनकमिंग कॉल के लिए नोटिफिकेशन मिलता है।
Advertisement

वेंचर बीट ने फेसबुक के प्रवक्ता से हवाले बताया है कि फ़ीचर को महीने की शुरुआत में ही रोलआउट किया गया था।

ऐप के मोबाइल वर्ज़न पर यूज़र को म्यूट और वीडियो कैपचर का विकल्प मिलता है। इसके अलावा दूसरे शख्स द्वारा कॉल नहीं उठाने पर वॉयसमेल भेजने की भी सुविधा है। कॉल खत्म होने के बाद यूज़र की उसकी क्वालिटी बताने को कहा जाता है।
Advertisement

वेंचर बीट की रिपोर्ट के मुताबिक, ग्रुप वॉयस फ़ीचर अभी डेस्कटॉप ऐप पर काम कर रहा है। लेकिन ग्रुप वीडियो कॉल फ़ीचर काम नहीं कर रहा। आप 50 लोगों तक को ग्रुप कॉल कर पाएंगे। गौर करने वाली बात है कि विंडोज फोन के फेसबुक मैसेंजर ऐप में वॉयस या वीडियो कॉल फ़ीचर नहीं मौजूद है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Facebook Messenger Desktop App, Messenger App, Apps, Microsof
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  2. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  3. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  4. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  5. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  2. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  3. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  4. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  6. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  7. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  8. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  9. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  10. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.