अब फेसबुक पर हिंदी में लिखने के लिए अलग हिंदी कीबोर्ड की ज़रूरत नहीं

विज्ञापन
Robin Sinha, अपडेटेड: 25 अप्रैल 2016 15:19 IST
अगर आने वाले दिनों में हर दूसरा शख्स फेसबुक पर हिंदी में पोस्ट करता नज़र आए या फिर आपके किसी पोस्ट पर हिंदी में कमेंट करे तो चौंकिएगा मत। क्योंकि फेसबुक ने अपने एंड्रॉयड ऐप के लिए नया लाइटवेट हिंदी एडिटर रिलीज किया है।

ऐप की सेटिंग्स में इस फ़ीचर को ऑन कर देने के बाद आपको अपडेट और कमेंट टाइप करते वक्त रोमन कैरेक्टर को हिंदी स्क्रिप्ट में बदलने का विकल्प मिलेगा। ध्यान रहे कि यह अनुवाद नहीं होगा, बल्कि यह फ़ीचर आपके द्वारा रोमन में लिखे गए कैरेक्टर को देवनागरी स्क्रिप्ट में ट्रांसलिट्रेट करेगा। उदाहरण के तौर पर, 'ab hindi mai' इस फ़ीचर के इस्तेमाल के बाद 'अब हिंदी में' बन जाएगा।
Advertisement

गौरतलब है कि एंड्रॉयड पर फेसबुक के वी73 वर्ज़न को इस फ़ीचर के साथ रिलीज किया गया है। इसमें ऐप के अंदर ही एक ऑनस्क्रीन कीबोर्ड मौजूद है। पोस्ट के दौरान बार पर नज़र आ रहे कीबोर्ड आइकन को टैप करके आप देवनागरी लिपि में आउटपुट हासिल कर पाएंगे।

अगर आप ट्रांसलिट्रेशन के बाद मिलने वाले हिंदी कंटेंट से संतुष्ट नहीं है तो आप बायीं तरफ नज़र आ रहे कीबोर्ड आइकन पर टैप करके नए हिंदी शब्द जोड़ सकते हैं, या फिर दायीं तरफ नज़र आ रहे तीन डॉट पर टैप करके और शब्दों का विकल्प पा सकते हैं।
Advertisement

इस फ़ीचर को लॉन्च करते हुए फेसबुक ने बताया, "जब यूज़र अंग्रेजी में शब्द टाइप करते हैं और उसके बदले में देवनागरी लिपि में शब्द का सुझाव देते हैं। यह फ़ीचर यूज़र द्वारा इस्तेमाल किए जा रहे विकल्प को भी याद रखेगा। हमने अभी इस फ़ीचर को रोलआउट ही किया है। आने वाले दिनों में इसे और बेहतर बनाने की कोशिश जारी रहेगी।''
Advertisement

कंपनी ने नए हिंदी ट्रांसलिट्रेशन फ़ीचर को रिलीज करने की दो मुख्य वज़हें बताईं हैं। पहला, ज्यादातर स्मार्टफोन मल्टीलिंग्वल इनपुट फ़ीचर के साथ नहीं आते। दूसरा, एंड्रॉयड स्मार्टफोन यूज़र अपने डिवाइस पर थर्ड-पार्टी हिंदी कीबोर्ड तो इंस्टॉल कर सकते हैं। लेकिन फेसबुक पर टाइप करने से उन्हें कीबोर्ड बदलना पड़ता है। यह परेशान करने वाला हो सकता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung ने लॉन्च किया नया फोन Galaxy Quantum 7, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ, IP68 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi ला रही प्रीमियम टैबलेट, 11000mAh बैटरी, 67W चार्जिंग के साथ हुआ लीक!
  2. भारत का 5G बदलने वाला है! अब नहीं रहेगी स्पीड की समस्या, EMF लिमिट पर सरकार का बड़ा कदम
  3. 100W पावर वाला 25000mAh पावरबैंक लाई Cuktech, iPhone 17 Pro Max को तीन से ज्यादा बार करता है चार्ज!
  4. Latest OTT Release This Week: बंदर, बबीता सिंह रिपोर्टिंग, एल्फा जैसी फिल्में OTT पर रिलीज, देखें यहां
  5. Ola ने भारत में सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर Ola S1Z किया लॉन्च, 301 km रेंज, चार कलर्स, जानें कीमत
  6. HMD 105 4G बजट फीचर फोन School Edition में लॉन्च, बच्चों के लिए खास कंट्रोल, IP54 रेटिंग
  7. आ गई चलती फिरती पवन चक्की, बैग में लगाकर फोन और लैपटॉप कर पाएंगे चार्ज, जानें क्या है Ventyra R1?
  8. 14 हजार से सस्ता खरीदें 25 हजार एमआरपी वाला Realme फोन! 6300mAh बैटरी
  9. Xiaomi भारत में ला रही 7,900mAh बैटरी वाला नया फोन, 45W होगी फास्ट चार्जिंग!
  10. Honor लाई सस्ता फोन Honor 600S 5G, 50MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP69K रेटिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.