Facebook Messenger में आया Zoom जैसा स्क्रीन शेयरिंग फीचर, ऐसे आएगा काम

खबर आई थी कि फेसबुक कथित तौर पर WhatsApp और Facebook Messenger के इंटीग्रेशन पर काम कर रहा है। इसके रोलआउट होने के बाद इन दोनों ही मैसेजिंग प्लेटफॉर्म पर चैट की सुविधा उपलब्ध होगी।

विज्ञापन
शायक मजूमदार, अपडेटेड: 17 जुलाई 2020 17:27 IST
ख़ास बातें
  • Facebook Messenger पर 8 लोगों के साथ स्क्रीन शेयरिंग संभव
  • डेस्कटॉप वर्ज़न पर 16 लोगों के साथ की जा सकती है स्क्रीन शेयर
  • WhatsApp और Facebook Messenger के इंटीग्रेशन पर चल रहा है काम

Screen Sharing फीचर Android और iOS यूज़र्स के लिए उपलब्ध

Facebook Messenger ने एक नया फीचर लॉन्च किया है, जिसका नाम है Screen Sharing जो Android और iOS दोनों यूज़र्स के लिए उपलब्ध है। इस फीचर का इस्तेमाल मोबाइल ऐप के साथ-साथ वेब और डेस्कटॉप Messenger Rooms पर भी किया जा सकता है। इससे पहले यह फीचर वीडियो कॉलिंग प्लेटफॉर्म Zoom पर भी उपलब्ध था, ज़ूम की तरह ही अब मैसेंजर यूज़र्स भी अपने मोबाइल व डेस्कटॉप स्क्रीन को इंस्टेंटली मैसेंजर पर अपने दोस्तों के साथ साझा कर सकते हैं। हालांकि, ऐप यूज़र्स वीडियो कॉल में केवल 8 लोगों के साथ ही स्क्रीन शेयर कर सकते हैं, जबकि मैसेंजर रूम सपोर्ट यूज़र एक टाइम पर 16 लोगों के साथ स्क्रीन शेयर कर सकते हैं। इस महीने की शुरुआत में खबर आई थी कि फेसबुक इन दिनों कथित तौर पर मैसेंजर को व्हाट्सऐप के साथ इंटीग्रेट करने की प्रक्रिया पर काम कर रहा है।

नए स्क्रीन शेयरिंग फीचर के जरिए फेसबुक मैसेंजर यूज़र्स अपने फोन की स्क्रीन को अपने दोस्तों व परिवारवालों के साथ साझा कर सकते हैं। इस फीचर के जरिए यूज़र्स उन सब चीज़ों का लाइव व्यू शेयर कर सकते हैं, जो वह अपने फोन में उस वक्त कर रहे होते हैं। इस फीचर के बारे में फेसबुक का कहना है कि यह "एक-दूसरे से दूर होने के बावजूद भी यह आपको आपने प्रियजनों से जोड़े रखेगा।"

मैसेंजर ऐप पर ग्रुप वीडियो कॉल 8 लोगों को एक समय पर जोड़ती है। वहीं मैसेंजर रूप में 16 लोगों को एक समय पर एक साथ जोड़ा जा सकता है।

हालांकि, इस फीचर की घोषणा के साथ फेसबुक ने यह भी ऐलान किया कि वह जल्द ही स्क्रीन शेयर फीचर में लोगों की संख्या में विस्तार करेगा, जिसके बाद आप 8 व केवल 16 लोगों के साथ ही नहीं, बल्कि 50 लोगों के साथ स्क्रीन शेयर फीचर का आनंद ले सकते हैं। इसके अलावा फेसबुक इसमें एक कंट्रोल फीचर को भी जोड़ने की योजना बना रहा है, जो रूम क्रिएटर्स को यह निर्णय करने की इज़ाजत देगा कि वह इस स्क्रीन शेयर फीचर को खुद तक सीमित रखना चाहते हैं या फिर वह दूसरे प्रतिभागियों को भी ऐसा करने की अनुमति देना चाहते हैं।
Advertisement

आपको बता दें, जुलाई की शुरुआत में खबर आई थी कि फेसबुक कथित तौर पर WhatsApp और Facebook Messenger के इंटीग्रेशन पर काम कर रहा है। इसके रोलआउट होने के बाद इन दोनों ही मैसेजिंग प्लेटफॉर्म पर चैट की सुविधा उपलब्ध होगी। हालांकि, डेटा इनक्रिप्शन और यूज़र सिक्योरिटी से समझौता किए बिना फेसबुक किस प्रकार इंटीग्रेशन की इस प्लानिंग को पूरा करता है, इसको लेकर अभी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  2. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  3. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  4. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
  5. iPhone 17, iPhone 15 Flipkart BBD सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए!
#ताज़ा ख़बरें
  1. पहले Zomato बनाया, अब आपके दिमाग को भी ट्रैक करेंगे दीपिंदर गोयल! Temple ने दिखाई नई टेक्नोलॉजी
  2. Duplicate Aadhaar: डुप्लीकेट आधार पर लगेगी लगाम! Bharat ABIS नया टूल करेगा पहचान
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  4. दिवाली से पहले Price Hike का झटका! 1 अक्टूबर से महंगे हो जाएंगे AC, TV, फ्रिज समेत कई सामान
  5. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  6. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  7. प्रीपेड टेलीकॉम यूजर्स को फायदा, सरकार ने बनाया 30 दिन के रिचार्ज का रूल
  8. iPhone 17, iPhone 15 Flipkart BBD सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए!
  9. Vivo X Fold 6 जल्द होगा भारत और इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  10. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.