Elon Musk को Donald Trump का झटका, Twitter पर लौटने में नहीं है दिलचस्पी

ट्रंप ने बताया कि वह अपने ऐप Truth Social के साथ बरकरार रहेंगे। इस ऐप को उनके स्टार्टअप Trump Media & Technology Group ने डिवेलप किया है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 21 नवंबर 2022 16:00 IST
ख़ास बातें
  • पिछले वर्ष हिंसा भड़काने के आरोप में ट्रंप को ट्विटर पर बैन किया गया था
  • उन्होंने अपना सोशल मीडिया ऐप तैयार किया है
  • एलन मस्क ने ट्रंप के एकाउंट को बहाल करने के लिए एक पोल कराया था

ट्रंप के ट्विटर एकाउंट पर पिछले वर्ष की शुरुआत में 8.8 करोड़ से अधिक फॉलोअर्स थे

अमेरिका के पूर्व प्रेसिडेंट Donald Trump ने कहा है कि उनकी माइक्रोब्लॉगिंग साइट Twitter पर लौटने में कोई दिलचस्पी नहीं है। पिछले वर्ष हिंसा भड़काने के आरोप में ट्रंप को ट्विटर पर बैन कर दिया था। ट्विटर के नए मालिक Elon Musk ने ट्रंप के एकाउंट को बहाल करने को लेकर एक पोल कराया था। इसमें ट्रंप के पक्ष में लगभग 52 प्रतिशत से अधिक लोगों ने वोट दिया है। 

इसके बाद मस्क ने ट्वीट कर कहा था, "लोगों ने अपनी आवाज उठाई है। ट्रंप को बहाल किया जाएगा।" ट्रंप के ट्विटर एकाउंट पर पिछले वर्ष की शुरुआत में 8.8 करोड़ से अधिक फॉलोअर्स थे। रिपब्लिकन पार्टी की एक मीटिंग में ट्रंप से ट्विटर पर वापसी के बारे में पूछने पर उनका कहना था, "मुझे इसके लिए कोई कारण नहीं दिखता।" उन्होंने बताया कि वह अपने ऐप Truth Social के साथ बरकरार रहेंगे। इस ऐप को उनके स्टार्टअप Trump Media & Technology Group ने डिवेलप किया है। अमेरिका का दोबारा प्रेसिडेंट बनने के लिए ट्रंप ने कोशिश शुरू कर दी है। उन्होंने मस्क की प्रशंसा की है। हालांकि, इसके साथ ही उनका कहना था कि ट्विटर पर बॉट्स और जाली एकाउंट्स की समस्या है।

इस बारे में ट्विटर को भेजे गए प्रश्नों का उत्तर नहीं मिला। ट्विटर को खरीदने के बाद से मस्क इसमें बड़े बदलाव कर रहे हैं। ट्विटर को टेकओवर करने के बाद उन्होंने कंपनी के टॉप मैनेजमेंट को हटा दिया था और लगभग आधे स्टाफ की छंटनी की थी। इस सप्ताह वह दोबारा बड़ी संख्या में वर्कर्स को कंपनी से बाहर कर सकते हैं। 

हाल ही में मस्क ने ट्विटर के स्टाफ को एक मैसेज दिया था। उन्होंने वर्कर्स से यह तय करने के लिए कहा था कि वे कंपनी में अधिक घंटों तक काम करना चाहते हैं या तीन महीने की सेवरेंस पे लेकर इस्तीफा देंगे। इसके लिए स्टाफ को एक लिंक को क्लिक करने के लिए कहा गया था। इस लिंक में लिखा था कि इसकी पुष्टि करें कि 'आप नए ट्विटर का हिस्सा बनना चाहते हैं।' इस लिंक को क्लिक नहीं करने वाले वर्कर्स का कंपनी से इस्तीफा माना जाएगा। इसके बाद कंपनी की टेक्निकल डिविजन से बहुत से वर्कर्स ने इस्तीफा देने का फैसला किया था। इससे पहले मस्क ने वर्कर्स के वर्क फ्रॉम होम या रिमोट लोकेशन से वर्क पर बैन लगा दिया था। 
Advertisement

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  2. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  4. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  5. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  6. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  8. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
#ताज़ा ख़बरें
  1. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  2. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  3. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  4. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  5. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  7. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  8. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  9. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.