डोमिनोज का नया ऐप खोलते ही पिज़्ज़ा हो जाएगा अपने आप ऑर्डर

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 8 अप्रैल 2016 18:26 IST
आखिरकार डोमिनोज के पिज़्जा शौकीनों के लिए खुशखबरी आई है। कंपनी ने अपने पिज़्ज़ा दीवानों के लिए पिज़्ज़ा ऑर्डर करने की प्रक्रिया को आसान करने के लिए 'ज़ीरो क्लिक ऐप' लॉन्च किया है। इस ऐप की मदद से सिर्फ स्मार्टफोन स्क्रीन को टैप कर पिज़्ज़ा ऑर्डर कर कई मिनट बचाए जा सकते हैं।

अभी तक यूजर को डोमिनोज पिज़्ज़ा ज़ीरो क्लिक ऐप को अपनी डिवाइस में खोलकर पिज़्ज़ा चुनना पड़ता था और इसके साथ अपना पता व ऑर्डर पूरा करने के लिए कनफर्मेशन (पुष्टि) का इंतजार करने में समय खर्च करना पड़ता था। अब इन सभी स्टेप को एक बार में स्क्रीन पर टैप कर पूरा किया जा सकता है। इस 'ज़ीरो क्लिक' अनुभव के लिए आपको डोमिनोज ज़ोरो क्लिक ऐप में जाकर 'ईजी ऑर्डर' में अपनी पसंद का ऑर्डर, अकाउंट डिटेल, पता डालना होगा। अगली बार जब आप ऐप खोलेंगे तो तो यह ऑर्डल कैंसल (रद्द) करने के लिए 10 सेकेंड का टाइमर दिखाएगा। अगल आप कैंसल नहीं करते हैं तो ऑर्डर खुद सबमिट हो जाएगा। स्क्रीन पर स्वाइप करने से आपको ऑर्डर के बारे में पूरी जानकारी मिल जाएगी।
Advertisement

हालांकि, इस ऐप को अधिकतर लोग इस्तेमाल करते हैं लेकिन अभी तक भारत में डोमिनोज के इस ऐप की शुरुआत नहीं हुई है। इसके अलावा इस विकल्प से गलती से ऑर्डर हो जाने की आशंका भी रहेगी। डोमिनोज का यह ऐप एंड्रॉयड और आईओएस यूजर के लिए गूगल प्ले और ऐप स्टोर पर उपलब्ध है।

दुनिया भर के डोमिनोज पिज़्ज़ा शौकीनों के लिए यह एक शानदार फीचर है लेकिन कंपनी को अभी इसकी सिक्योरिटी और खामियों पर काम करना पड़ सकता है। कंपनी ने कहा कि न्यूज़ीलैंड में कंपनी रोबोट के जरिए पिज़्ज़ा डिलीवरी का ट्रायल शुरु करेगी। चार पहिए वाले इस रोबोट को ऑस्ट्रेलिया में बनाया गया है और यह एक साथ 10 पिज़्ज़ा ले जा सकता है।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
  2. Lava Bold N4 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹22000 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें क्या है पूरा ऑफर
  2. Lava Bold N4 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की बैटरी
  3. Airtel vs Jio vs Vi: 365 दिनों की वैधता के साथ किसका प्लान है ज्यादा बेहतर
  4. MSI Cyborg 15 Max C2W, C13W गेमिंग लैपटॉप भारत में पेश, जानें कैसे हैं गजब फीचर्स
  5. Instagram पर बदल गया पोस्ट दिखाने का तरीका, अब टैग्ड पोस्ट भी आएंगी मुख्य प्रोफाइल पर नजर
  6. iPhone 18 Pro Max vs Oppo Find X9 Ultra vs Vivo X300 Ultra: जानें कौन सा फ्लैगशिप है बेस्ट?
  7. 10,000mAh बैटरी वाले Redmi Note 17 Pro और Pro Max के स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा, 15 सितंबर को होंगे भारत में लॉन्च
  8. AI से जाएगी अनगिनत लोगों की जान, Anthropic के AI रिसर्चर ने नौकरी छोड़ी, बताया सभ्यता पर बड़ा खतरा
  9. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
  10. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.