COVID-19 Tracker ऐप पर भारत सरकार कर रही है कामः रिपोर्ट

कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए भारत में फिलहाल 21 दिनों तक का लॉकडाउन घोषित किया गया है।

विज्ञापन
Abhik Sengupta, अपडेटेड: 26 मार्च 2020 19:24 IST
ख़ास बातें
  • नीति आयोग कर रही है CoWin-20 ऐप पर काम
  • कोरोना वायरस को ट्रैक करेगा CoWin-20 ऐप
  • कोरोना पीड़ित शख्स से अलर्ट करेगा ये ऐप

CoWin-20 ऐप को कुछ यूज़र्स के लिए रिलीज किया गया

भारत में कोरोना वायरस का कहर ज़ारी है। इस बीच खबर आई है कि खतरे को देखते हुए भारत सरकार इन दिनों एक ऐप पर काम कर रही है। इस ऐप के ज़रिए लोगों को इस खतरनाक वायरस के प्रति जागरुक रखने की कोशिश की जाएगी। रिपोर्ट के अनुसार, इस ऐप का नाम CoWin-20 होगा, जो फिलहाल ट्रायल फेज़ में है। इस ऐप का मुख्य उद्देश्य यूज़र्स को कोरोना वायरस प्रभावित जगहों की यात्रा ना करने के लिए प्रेरित करना है। इसके साथ ही वह अपने आसपास इस महामारी से प्रभावित लोगों को ट्रैक कर सकेंगे। इसके अलावा रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि यह ऐप यूज़र्स के लिए उन लोगों को भी ट्रैक करेगा जिनसे वह हाल-फिलहाल मिले थे और वह बाद में इस बीमारी से पीड़ित हो गए। हालांकि, यह अभी भी साफ नहीं है कि सरकार कब और कैसे इस कोरोना वायरस ट्रैकर ऐप को लॉन्च करेगी। फिलहाल, भारत सरकार का एक अन्य कोरोना वायरस ट्रैकिंग ऐप एंड्रॉयड यूज़र्स के लिए गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है।

News18 के अनुसार, इस ऐप को नीति आयोग द्वारा बनाया जा रहा है और जल्द ही इसे गूगल प्ले स्टोर व ऐप्पल ऐप स्टोर पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध करा दिया जाएगा। रिपोर्ट के मुताबिक, CoWin-20 ऐप कुछ यूज़र्स के लिए उपलब्ध करा दिया गया है।
Advertisement

इस ऐप का मकसद

1. यूजर लोकेशन के ज़रिए कोरोना वायरस के कम्युनिटी प्रसार पर निगरानी रखना।
Advertisement

2. कोरोना वायरस से पीड़ित शख्स के आसपास रहने पर यूज़र को अलर्ट करना।
Advertisement

3. यह ऐप यूज़र्स को उन लोगों का नोटिफिकेशन भेजेगा जो यूज़र के करीब थे और अब COVID-19 पॉजिटिव पाए गए हैं।

CoWin-20 ऐप के बीटा वर्ज़न को The Next Web ने भी इस्तेमाल किया है। उन्होंने पाया कि सरकार ब्लूटूथ के जरिए कोरोना वायरस के संबंध में यूज़र्स का डेटा हासिल करेगी। रिपोर्ट में दावा है, "यह ऐप ब्लूटूथ के जरिए यह चेक करता है कि आप कोरोना वायरस पीड़ित व्यक्ति से 6 फीट की दूरी में गए हैं क्या।"
Advertisement

रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि इस ऐप में मैप की तरह फीचर दिया जाएगा, जो यूज़र की लोकेशन हिस्ट्री को ट्रेस करता रहेगा। रिपोर्ट में उल्लेख किया गया है, "मैप-19 का धन्यवाद, पिछले 14 दिनों से मैं उन सभी जगहों को जहां मै गया था और उन सभी लोगों को देख पाया जो मुझसे 5 फीट दूर थे।"
Advertisement

Next Web को शक है कि CoWin-20 ऐप के बीटा वर्ज़न में मौजूद कुछ फीचर इसके फाइनल वर्ज़न में शामिल नहीं होंगे। रिपोर्ट में कहा गया है कि यह ऐप सबसे पहले लोकेशन डेटा एक्सेस की अनुमति मांगेगा, इसको लेकर यूज़र की प्राइवेसी पर सवाल खड़ा हो सकता है।

गौरतलब है कि कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए भारत में फिलहाल 21 दिनों तक का लॉकडाउन घोषित किया गया है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Coronavirus, COVID 19, CoWin 20, NITI Aayog, Corona Kavach
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 40 इंच स्मार्ट टीवी, कीमत 11 हजार से भी कम, Amazon पर बंपर ऑफर पर TV
  2. 6500mAh बैटरी, डाइमेंसिटी 6400 चिपसेट वाला 5G फोन Amazon सेल में 15 हजार से भी कम में
  3. Vivo के नए फोन में मिलेगी 12,000mAh बैटरी! लॉन्च से पहले लीक हुए फीचर्स
  4. 7000mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाला Realme 5G फोन खरीदें फ्लिपकार्ट पर सस्ता, जानें क्या है ऑफर
  5. ₹3000 सस्ता मिल रहा Lava Virat Curve 5G, Flipkart दिवाली सेल में ऑफर
  6. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 13 Mini जैसा कॉम्पेक्ट iPhone लॉन्च करने की Apple की तैयारी!
  2. 40 इंच स्मार्ट टीवी, कीमत 11 हजार से भी कम, Amazon पर बंपर ऑफर पर TV
  3. ₹5000 से कम में स्मार्टवॉच, Flipkart सेल, डिस्काउंट पर खरीदें ये 5 ऑप्शन
  4. Motorola Razr Flex 27 का लॉन्च कंफर्म, 50MP दो कैमरा, 5000mAh बैटरी जैसे होंगे फीचर्स!
  5. Oppo का 10,050mAh बैटरी वाला टैबलेट Pad Air 6 होगा 16 नवंबर को लॉन्च, प्री-ऑर्डर शुरू
  6. 6500mAh बैटरी, डाइमेंसिटी 6400 चिपसेट वाला 5G फोन Amazon सेल में 15 हजार से भी कम में
  7. Airtel का गजब ऑफर! 1 महीने के प्रीपेड मोबाइल रीचार्ज पर 2 महीने चलेगा प्लान!
  8. ₹3000 सस्ता मिल रहा Lava Virat Curve 5G, Flipkart दिवाली सेल में ऑफर
  9. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  10. Oppo Pad 6F के जल्द लॉन्च की तैयारी, BIS पर हुई लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.