Coronavirus अपडेट: Google, Microsoft और Cisco घर से काम करने के लिए दे रही हैं मुफ्त सॉफ्टवेयर

गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने मंगलवार को घोषणा करते हुए जानकारी दी है कि कंपनी दुनिया भर के सभी G Suite ग्राहकों के लिए Hangouts Meet वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग क्षमताओं का मुफ्त एक्सेस देगी।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 4 मार्च 2020 15:06 IST
ख़ास बातें
  • कोरोनावायरस से अब तक वैश्विक स्तर पर 3,200 से ज्यादा मौत हो चुकी है
  • अब भारत में भी इस वायरस के संक्रमण के कई मामलें सामने आ चुके हैं
  • संक्रमण से बचने के लिए कंपनियां लोगों को घर से काम करने के लिए कह रही हैं

Coronavirus (Covid-19) के अब तक दुनियाभर से 1 लाख से अधिक मामलें आ चुके हैं

कोरोनावायरस खतरनाक तरीके से पूरी दुनिया में फैलता जा रहा है। अभी तक इस वायरस से प्रभावित होने के दुनिया भर से 93,000 से अधिक मामलें सामने आ चुके हैं और वैश्विक स्तर पर मृत्यु दर ने 3,200 का आंकड़ा पार कर लिया है। फेसबुक, ट्विटर और कई अन्य टेक्नोलॉजी कंपनियों ने इस घातक वायरस के संक्रमण से अपने  कर्मचारियों को बचाने के लिए उन्हें घर से काम करने के लिए प्रोत्साहित करना शुरू कर दिया है। कंपनी का मानना है कि घर में रहने से लोग इस संक्रमण से बच सकते हैं। बता दें कि कोरोनावायसल या COVID-19 नामक यह बीमारी चीन में वुहान से शुरू हुई थी और अब तक यह संक्रमण अमेरिका, यूरोप, भारत, दक्षिण कोरिया और कई अन्य देशों के विभिन्न भागों तक पहुंच चुका है। माना जा रहा है कि यह संक्रमण फ्लू की तरह फैलता है, ऐसे में कंपनियां प्रयास कर रही हैं कि उनके कर्मचारी शारीरिक बैठकों से बचें और इसके लिए Google, Microsoft और Cisco मिलकर कर्मचारियों को खुद के बनाए संचार उपकरण मुफ्त में दे रही हैं।

गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने मंगलवार को घोषणा करते हुए जानकारी दी है कि कंपनी दुनिया भर के सभी G Suite ग्राहकों के लिए Hangouts Meet वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग क्षमताओं का मुफ्त एक्सेस देगी। यह मुफ्त एक्सेस इस हफ्ते से शुरू हो जाएगा और 1 जुलाई तक बिना किसी शुल्क के उपलब्ध होगा।

गूगल क्लाउड पोर्टल पर साझा किए गए एक ब्लॉग पोस्ट ने इस बात पर आधिक जानकारी दी है। पोस्ट के मुताबिक, गूगल हैंगआउट मीट के जरिए कर्मचारी घर बैठे मीटिंग में भाग ले सकेंगे। इसमें प्रति कॉल 250 कर्मचारी एक साथ भाग ले सकेंगे। इसके अलावा इसमें एक डोमेन के अंदर 1,00,000 व्यूअर्स के लिए लाइव स्ट्रीमिंग हो सकेगी। यहां तक की मीटिंग को रिकॉर्ड किया जा सकेगा और गूगल ड्राइव पर सेव भी किया जा सकेगा।

ये सभी सुविधाएं आम तौर पर जी सूट के एंटरप्राइज़ वर्ज़न और शिक्षा के लिए जी सूट एंटरप्राइज़ वर्ज़न में उपलब्ध होती हैं। हालांकि कंपनी अब इस सुविधा को सभी जी सूट यूज़र्स के लिए मुफ्त में उपलब्ध करा रही है, जिससे सभी कर्मचारी घट से आसानी काम और मीटिंग दोनों कर सकें।
Advertisement

गूगल की तरह ही माइक्रोसॉफ्ट ने भी अपने Teams प्लेटफॉर्म का एक्सेस सभी को छह महीनों के लिए मुफ्त देने की घोषणा की है। इससे यूज़र्स इंटरनेट का उपयोग करके अपनी कंपनियों, स्कूलों और कॉलेजों से घर बैठे जुड़ सकते हैं।
Advertisement

सिस्को ने भी इसी तरह का कदम उठाया है और अपने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग टूल Webex की मुफ्त पहुंच की घोषणा की है। यह मुफ्त सुविधा उन सभी देशों के लिए की है, जहां यह उपलब्ध है। सिस्को, गूगल और माइक्रोसॉफ्ट द्वारा दी गई इन मुफ्त सुविधाओं से जनता को इस कठिन समय में घर से काम करने में काफी मदद मिलेगी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  2. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  3. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  4. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  2. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
  3. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  4. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  5. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  6. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  7. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  8. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  9. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  10. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.