बच्चों के चैटबॉट इस्तेमाल पर नजर रख सकेंगे माता-पिता, Character.AI ने पेश किया नया फीचर

Character.AI ने यह कदम उन चिंताओं को ध्यान में रखते हुए उठाया है, जो बच्चों के चैटबॉट्स के साथ ज्यादा समय बिताने और अनुचित कंटेंट देखने को लेकर उठाई जा रही थीं।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 26 मार्च 2025 18:13 IST
ख़ास बातें
  • टीनेज यूजर्स अपने माता-पिता को एक वीकली रिपोर्ट भेज सकेंगे
  • इसमें उनकी चैटबॉट एक्टिविटी का ओवरव्यू होगा
  • इसमें चैट का पूरा कंटेंट नहीं होगा, ताकि यूजर की प्राइवेसी बनी रहे

Photo Credit: Character.AI

Character.AI ने टीनेज यूजर्स की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए Parental Insights नाम का एक नया फीचर लॉन्च किया है। इस फीचर के जरिए टीनेज यूजर्स अपने माता-पिता को एक वीकली रिपोर्ट भेज सकेंगे, जिसमें उनकी चैटबॉट एक्टिविटी का ओवरव्यू होगा। रिपोर्ट में यह दिखेगा कि कितना समय बिताया गया, किन कैरेक्टर्स से सबसे ज्यादा बातचीत हुई और हर कैरेक्टर के साथ कितनी देर तक चैट की गई। हालांकि, इसमें चैट का पूरा कंटेंट नहीं होगा, ताकि यूजर की प्राइवेसी बनी रहे।

Character.AI ने यह कदम उन चिंताओं को ध्यान में रखते हुए उठाया है, जो बच्चों के चैटबॉट्स के साथ ज्यादा समय बिताने और अनुचित कंटेंट देखने को लेकर उठाई जा रही थीं। हाल के महीनों में कंपनी पर कई केस दर्ज किए गए, जिनमें आरोप लगाए गए कि कुछ चैटबॉट्स ने अनुचित या नुकसान पहुंचाने वाले जवाब दिए। रिपोर्ट्स के मुताबिक, Apple और Google ने भी प्लेटफॉर्म को इसकी पॉलिसी पर सख्ती बरतने की चेतावनी दी थी।
Advertisement

कंपनी ने पिछले साल से टीनेज यूजर्स के लिए कई सेफ्टी अपग्रेड्स जोड़े हैं। अब 18 साल से कम उम्र के यूजर्स को एक अलग AI मॉडल पर शिफ्ट किया गया है, जो संवेदनशील कंटेंट से बचता है। साथ ही, प्लेटफॉर्म पर यह भी नोटिफिकेशन दिया जाता है कि ये चैटबॉट असली इंसान नहीं हैं।

Parental Insights फीचर पूरी तरह ऑप्शनल है और इसे Character.AI की सेटिंग्स में जाकर एक्टिवेट किया जा सकता है। इसे एक्सेस करने के लिए माता-पिता को कोई अकाउंट बनाने की जरूरत नहीं होगी।
Advertisement

AI चैटबॉट्स को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं और अलग-अलग देशों में नए रेगुलेशंस भी लागू हो रहे हैं। ऐसे में Character.AI का यह नया फीचर एक कदम आगे का प्रयास माना जा सकता है, लेकिन यह आखिरी बदलाव नहीं होगा। आने वाले समय में AI कंपनियों को यूजर सेफ्टी को लेकर और भी सख्त नियमों का सामना करना पड़ सकता है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Character AI
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
  2. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  3. Ultraviolette ने लॉन्च की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
  4. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  5. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
  6. इस दिवाली लेना चाहते हैं बिग-स्क्रीन का मजा? BenQ के CEO ने बताया इस कीमत पर मिलेगा एक अच्छा Projector
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ultraviolette ने लॉन्च की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
  2. Oppo Enco X4 TWS ईयरबड्स हुए भारत में लॉन्च, जानें, प्राइस, फीचर्स
  3. Oppo Pad Mini हुआ भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Oppo Find X10 भारत में लॉन्च हुआ 8000mAh बैटरी, 200MP के दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  5. Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
  6. Motorola Razr सीरीज में नया फ्लिप फोल्डेबल फोन होगा लॉन्च, 5G, NFC जैसे फीचर्स!
  7. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  8. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  9. Oura Ring 5 लॉन्च, हेल्थ और मेडिकेशन दोनों की ट्रैकिंग, 7 दिनों तक चलेगी बैटरी
  10. OnePlus Turbo Pro के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.