भीम ऐप इस्तेमाल करने वालों को अब मिलेंगे नए फ़ायदे

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 19 अप्रैल 2017 16:38 IST
ख़ास बातें
  • केंद्र सरकार ने भीम ऐप यूज़र के लिए दो नए शानदार ऑफर लॉन्च किए हैं
  • पहली योजना है - भीम रेफरल बोनस स्कीम
  • व्यापारियों के लिए भीम कैशबैक योजना लॉन्च की गई है
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीन महीने पहले भीम (भारत इंटरफेस फॉर मनी) ऐप लॉन्च किया था। यूपीआई पर आधारित इस ऐप की मदद से कोई भी यूज़र ऑनलाइन बैंकिंग के ज़रिए भुगतान और पैसे पा सकते हैं।

अब, इस ऐप को एक करोड़ अस्सी लाख से ज़्यादा बार डाउनलोड किया जा चुका है। और यह गूगल प्ले स्टोर व आईओएस ऐप स्टोर पर डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है। केंद्र सरकार ने भीम ऐप यूज़र के लिए दो नए शानदार ऑफर लॉन्च किए हैं। ये दो नए ऑफर हैं- भीम रेफरल बोनस स्कीम और भीम मर्चेंट कैशबैक स्कीम।

भीम रेफरल बोनस योजना
रेफरल बोनस स्कीम से मौज़ूदा भीम यूज़र के लिए है ताकि वो ज़्यादा से ज़्यादा नए यूज़र को भीम ऐप इस्तेमाल करने के लिए उत्साहित कर सकें। इस स्कीम का लक्ष्य नए यूज़र को लेनदेन करने और भीम ऐप पर दूसरे लोगों को रेफर करने का है। इस स्कीम के तहत, रेफर करने वाले यूज़र और नए भीम यूज़र को बोनस भी मिलेगा। रेफर करने वाले यूज़र को तभी कामयाब माना जाएगा जबकि नया यूज़र तीन बार सफल लेनदेन कर लेगा।
Advertisement

कम से कम तीन बार सफल लेनदेन करने और कुल 50 रुपये को तीन नए यूज़र (व्यापारी या कोई दूसरे यूज़र) को भेजने पर ही रेफर करने वाले रेफर करने वाले यूज़र व नए यूज़र (रेफरी) को भीम ऐप में नोटिफिकेशन के जरिइए बोनस के बारे में जानकारी दी जाएगी। रेफर करने वाले यूज़र को हर सफल रेफर के लिए 10 रुपये मिलेंगे जबकि नए यूज़र को भीम ऐप डाउनलोड करने और लेनदेन करने पर 25 रुपये मिलेंगे।

व्यापारियों के लिए भीम कैशबैक योजना
Advertisement
भीम कैशबैक स्कीम के दो उद्देश्य हैं- भीम के प्लेटफॉर्म पर पंजीकृत व्यापारियों की संख्या बढ़ाना और भीम ऐप के जरिए कारोबारी लेनेदेन की संख्या बढ़ाना।

इस योजना का लक्ष्य व्यापारियों को सिर्फ एक बार भीम ऐप इस्तेमाल करने के लिए प्रोत्साहित करना नहीं है। बल्कि यह भीम मोड (क्यूआर कोड या वीपीए या मोबाइल नंबर या “आधार से भुगतान”) के जरिए भी लेनदेन को प्रोस्ताहित करती है। इस योजना के तहत, एक व्यापारी को हर महीने 300 रुपये तक कैशबैक मिल सकता है। वहीं हर व्यापारी 6 महीने में 1,800 रुपये तक का फ़ायदा ले सकता है।
Advertisement
 

इसके साथ ही भीम ऐप को नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) ने एंड्रॉयड व आईओएस के लिए अपडेट भी कर दिया है।  एंड्रॉयड व आईओएस के लिए अपडेट हुए भीम ऐप ( वर्ज़न 1.3) में अब नई भाषाओं के लिए सपोर्ट, मोबाइल कॉन्टेक्ट को पैसे भेजने, क्यू आर को स्कैन, एक बार वर्चुअल पेमेंट एड्रेस (वीपीए) को एडिट करने का विकल्प समेत कई नए फ़ीचर आ गए हैं।
Advertisement

नए अपडेट हुए भीम ऐप में बेनिफिशियरी के लिए आसान एक्सेस किया जा सकता है। भीम ऐप के जरिए यूज़र पेमेंट ट्रैक करने के लिए ट्रांज़ेक्शन हिस्ट्री भी डाउनलोड कर कते हैं। अब एसबीआई का मेस्ट्रो कार्ड भी यहां स्वीकार किया जाएगा।

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  2. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  3. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  5. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  6. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  7. Lenovo Watch Fit 3 लेटेस्ट स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, 2.5D कर्व्ड ग्लास, 9 दिन बैटरी से लैस, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  2. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  3. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  4. ₹2 हजार वाला Adobe Photoshop बिल्कुल फ्री! ऐसे उठाएं इस ऑफर का फायदा
  5. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  7. Lenovo Watch Fit 3 लेटेस्ट स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, 2.5D कर्व्ड ग्लास, 9 दिन बैटरी से लैस, जानें कीमत
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  9. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  10. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.