भारतीय इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप Arattai बना नंबर 1, WhatsApp को दे रहा टक्कर

भारत में निर्मित और भारतीय कंपनी द्वारा तैयार इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप Arattai अब ऐप स्टोर पर नंबर 1 बन गई है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 29 सितंबर 2025 12:07 IST
ख़ास बातें
  • भारतीय इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप Arattai अब ऐप स्टोर पर नंबर 1 बन गई है।
  • Arattai उन बेसिक फीचर्स को प्रदान करता है जो कि यूजर्स के लिए जरूरी हैं।
  • Arattai टेक्स्ट, वॉयस नोट्स और मीडिया शेयरिंग प्रदान करता है।

Arattai ऐप कई फीचर्स प्रदान करता है।

Photo Credit: Google Play Store

भारत में निर्मित और भारतीय कंपनी द्वारा तैयार इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप Arattai अब ऐप स्टोर पर नंबर 1 बन गया है। जी हां WhatsApp की बादशाहत को सीधे तौर पर चुनौती देने के लिए Arattai सेफ्टी और सिक्योरिटी को ध्यान में रखते हुए कई वॉट्सऐप जैसे फीचर्स और कई ऐसे फीचर्स भी प्रदान करता है जो कि बिलकुल नए हैं। इस ऐप को Zoho कॉर्पोरेशन द्वारा तैयार किया गया है। आइए जानते हैं कि Arattai ऐप यूजर्स को कैसे नए फीचर्स प्रदान करता है।

Zoho कॉर्पोरेशन ने Arattai को 2021 में लॉन्च किया था, जिसका नाम तमिल भाषा के चैट या चिट-चैट से आया है। शुरुआत में कंपनी ने इसे एक छोटे से साइड प्रोजेक्ट के तौर पर देखा था। अगर अब AI की चिंता और स्पाइवेयर स्कैम के दौर में स्पाइवेयर फ्री, भारत में तैयार मैसेंजर होने के चलते लोगों को यह अचानक पसंद आने लगा है।

Advertisement

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भारतीयों को भारतीय डिजिटल प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए प्रोत्साहित किया, जिसमें Arattai का सबसे ज्यादा जिक्र हुआ था। अब लोगों ने उनकी बात मानी और ऐप ने आईओएस और एंड्रॉयड दोनों पर काफी लोकप्रियता हासिल की है। जी हां इस ऐप ने WhatsApp, Telegram और Signal तक को पीछे छोड़ दिया था। अब यह ऐप एप्पल ऐप स्टोर पर नंबर 1 बन गई है।

Arattai Features

Arattai उन बेसिक फीचर्स को प्रदान करता है जो कि यूजर्स के लिए जरूरी हैं।
Arattai टेक्स्ट, वॉयस नोट्स और मीडिया शेयरिंग के साथ वन-टू-वन और ग्रुप चैट प्रदान करता है।
यह ऐप ऑडियो और वीडियो कॉल की सुविधा देता है, जिसमें Zoho एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन का वादा करता है।
Arattai डेस्कटॉप और एंड्रॉइड टीवी ऐप समेत मल्टी-डिवाइस सपोर्ट प्रदान करता है।
यह स्टोरीज और चैनल की पेशकश करता है, जिससे यूजर्स ब्रॉडकास्ट अपडेट कर सकते हैं या क्रिएटर्स को फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement


Arattai ऐसे करें उपयोग

Arattai को गूगल प्ले स्टोर या ऐप स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है।
ऐप डाउनलोड करने के बाद फोन में अपना मोबाइल नंबर दर्ज करना है।
मोबाइल नंबर पर प्राप्त हुए ओटीपी को दर्ज करने के बाद अकाउंट बन जाएगा।
उसके बाद अपना नाम दर्ज करना है और फोटो (ऑप्शनल तौर) पर लगाना है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Arattai, Arattai Features, Arattai App, Indian Messaging App

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  2. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
  3. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  4. OnePlus Turbo Pro के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  5. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  6. Oppo Find X10 भारत में लॉन्च हुआ 8000mAh बैटरी, 200MP के दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Pad Mini हुआ भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Oppo Find X10 भारत में लॉन्च हुआ 8000mAh बैटरी, 200MP के दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  3. Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
  4. Motorola Razr सीरीज में नया फ्लिप फोल्डेबल फोन होगा लॉन्च, 5G, NFC जैसे फीचर्स!
  5. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  6. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  7. Oura Ring 5 लॉन्च, हेल्थ और मेडिकेशन दोनों की ट्रैकिंग, 7 दिनों तक चलेगी बैटरी
  8. OnePlus Turbo Pro के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  9. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
  10. Oppo Reno 16 हुआ ₹12 हजार महंगा, नया बेस स्टोरेज वेरिएंट भी पेश
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.