iPhone पर फैमिली, दोस्तों को इनविटेशन भेजना हुआ मजेदार, खास ऐप Apple Invites लॉन्च

Apple Invites के माध्यम से iPhone यूजर्स कस्टम इनविटेशन बना सकते हैं।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 5 फरवरी 2025 10:54 IST
ख़ास बातें
  • Apple Invites के माध्यम से iPhone यूजर्स कस्टम इनविटेशन बना सकते हैं।
  • इनविटेशन दोस्तों, परिवार आदि को किसी कार्यक्रम के लिए भेजे जा सकते हैं।
  • ऐप के माध्यम से अब मनचाहा आमंत्रण पत्र बनाया जा सकेगा।

Apple ने अपने यूजर्स के लिए एक नया ऐप लॉन्च किया है जिससे यूजर्स स्वयं से आमंत्रण बना सकेंगे।

Apple ने अपने यूजर्स के लिए एक नया ऐप लॉन्च किया है जिससे यूजर्स स्वयं से आमंत्रण बना सकेंगे। कंपनी ने यह ऐप Apple Invites के नाम से लॉन्च किया है। Apple Invites के माध्यम से iPhone यूजर्स कस्टम इनविटेशन बना सकते हैं। ये इनविटेशन दोस्तों, परिवार आदि को किसी कार्यक्रम में इकट्ठा करने के लिए भेजे जा सकते हैं। यानी कि ऐप के माध्यम से अब मनचाहा आमंत्रण पत्र बनाया जा सकेगा। फैमिली फंक्शन या दोस्तों के साथ पार्टी इनविटेशन के लिए इसे आसानी से शेयर भी किया जा सकेगा। 

Apple Invites को डाउनलोड करना बेहद आसान है। इसे App Store से डाउनलोड किया जा सकता है। Apple Invites की मदद से यूजर्स बहुत आसानी से इनविटेशन शेयर कर सकते हैं, Shared Albums में योगदान दे सकते हैं, साथ ही Apple Music प्लेलिस्ट के साथ भी जुड़ सकते हैं। वेब के माध्यम से इसे एक्सेस करना चाहते हैं तो icloud.com/invites पर जाकर इसे एक्सेस किया जा सकता है। यह ऐप आसानी से निमंत्रण बनाने, उन्हें शेयर करने और उन पर प्रतिक्रिया देने, शेयर्ड एल्बम में फोटो जोड़ने और प्लेलिस्ट बनाने की सुविधा प्रदान करता है।

Apple Invites के साथ कार्यक्रम उसी वक्त शुरू हो जाता है जब आमंत्रण बनाया जाता है और तब भी समाप्त नहीं होता जब इसमें शामिल किए गए लोग, मित्र, परिवार के सदस्य आदि अलविदा कह देते हैं। क्योंकि यूजर्स शयेर्ड एल्बम में अपनी यादों को सहेज कर रख सकते हैं। एपल का कहना है कि यह ऐप उन सुविधाओं को एक साथ लाता है जिन्हें यूजर्स पहले से ही अपने iPhone, iCloud से अच्छी तरह से जानते हैं। 

इनवाइट्स ऐप में इनविटेशन बनाने के लिए अपने डिवाइस की फोटो लाइब्रेरी या ऐप में सीधे गैलरी से फोटो को चुन सकते हैं, जो विभिन्न थीमों पर फोटो की एक सीरीज प्रदान करता है। मैप्स और वैदर ऐप इंटीग्रेशन के कारण मेहमानों को यह पता चल जाएगा कि कार्यक्रम कहां होगा और वहां का मौसम कैसा रहेगा। निमंत्रण के साथ एक शेयर्ड एल्बम को भी अटैच किया जा सकता है, जिसमें कार्यक्रम में शामिल यूजर्स फोटो और वीडियो जोड़ सकते हैं। इससे पूरे कार्यक्रम की यादें ताजा कर सकते हैं। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  2. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.