'Paatal Lok' का ट्रेलर रिलीज, अनुष्का शर्मा की पहली वेब सीरीज़ स्ट्रीम होगी Amazon Prime Video पर

पाताल लोक Amazon Prime Video भारत के लिए अगली ऑरिजनल सीरीज़ है, जिसको प्रोड्यूस कर रही हैं अनुष्का शर्मा।

विज्ञापन
अखिल अरोड़ा, अपडेटेड: 5 मई 2020 14:22 IST
ख़ास बातें
  • 15 मई को Amazon Prime Video पर रिलीज़ होगी पाताल लोक
  • अनुष्का शर्मा पाताल लोक को प्रोड्यूस कर रही हैं
  • 9 एपिसोड हो सकते हैं पाताल लोक के इस सीज़न में

पाताल लोक में हैं नीरज काबी

Paatal Lok के साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने अपना डिजिटल डेब्यू करने वाली हैं, हालांकि इस वेब सीरीज़ में अनुष्का शर्मा अभिनय नहीं कर रही हैं बल्कि इसे प्रोड्यूस कर रही हैं। बतौर प्रोड्यूसर भी उनकी यह पहली वेब सारीज़ है, जो कि Amazon Prime Video पर रिलीज होने वाली है। मंगलवार को इस सीरीज़ का ट्रेलर रिलीज़ हो गया, जिसको देखकर यकीनन आपके रौंगटे जरूर खड़े हो जाएंगे। पाताल लोक में मुख्य रूप से कुछ किरदार हैं, जिनके आगे-पीछे सीरीज़ की कहानी घूमती है, वह हैं-  इंस्पेक्टर हाथी राम चौधरी (जयदीप अहलावत), सीरियल किलर विशाल "हथोड़ा" त्यागी (अभिषेक बनर्जी), टोपे "चाकू" सिंह (जगजीत संधू), कबीर एम (आसिफ खान), मैरी "चेनी" (मायेरम्बम रोनाल्डो सिंह), संजीव मेहरा (नीरज काबी), चौधरी की पत्नी रेणु (गुल पनाग)।

 


पाताल लोक Amazon Prime Video भारत के लिए अगली ऑरिजनल सीरीज़ है, जिसको प्रोड्यूस कर रही हैं अनुष्का शर्मा। इस सीरीज़ के तीन मिनट के ट्रेलर में परिचय देते हुए बताया गया है कि यह केवल एक दुनिया नहीं बल्कि तीन दुनिया है, सबसे ऊपर स्वर्ग लोक जिसमें 'भगवान' रहते हैं, फिर है धरती लोक जहां आम लोग रहते हैं जैसे इंस्पेक्टर चौधरी, और पाताल लोक (अंडरवर्ल्ड) जहां 'कीड़े' रहते हैं जैसे त्यागी। इस परिचय के बाद ट्रेलर में होती है, कहानी की शुरुआत। चार क्रिमिनल्स को गिरफ्तार किया जाता है और उत्तर प्रदेश पुलिस सच्चाई उगलवाने के लिए उन्हें टॉर्चर करती है। कबीर.एम अपनी मुसलिम पहचान छुपाता है। हालांकि, फिर कहानी में ऐसा मोड़ आता है, कि चौधरी को केस से सस्पेंड कर दिया जाता है और केस पुलिस से CBI के पास चला जाता है। लेकिन कहानी के हीरो तो हैं चौधरी, तो वह केस हाथ से जाने के बाद भी इस केस की तहकीकात में लग जाते हैं, जो कि आगे चलकर उनके लिए बड़ी मुसिबत खड़ी कर देता है।
 

Paatal Lok cast

पाताल लोक की कास्ट की बात करें, तो इसमें जयदीप अहलावत (राज़ी), अभिषेक बनर्जी (स्त्री), जगजीत संधू (लैला), आसिफ खान (जामतारा), नीरज काबी (ताजमहल 1989) और गुल पनाग (डोर) जैसे बड़े स्टार्स मौजूद हैं, इनके अलावा निहारिका दत्ता (डाई ट्राइंग), स्वस्तिका मुखर्जी (जासूस ब्योमकेश बख्शी) और इशवाक सिंह (मलाल) जैसे स्टार्स भी शामिल हैं। पाताल लोक का निर्माण उड़ता पंजाब के लेखक सुदीप शर्मा ने किया है, जो कि इस सीरीज़ को अनुष्का शर्मा के साथ प्रोड्यूस भी कर रहे हैं। अनुष्का शर्मा के भाई करनेश शर्मा भी अपने बैनर Clean Slate Filmz के तहत पाताल लोक को प्रोड्यूस कर रहे हैं। इसके अलावा अविनाश अरुण पाताल लोक को डायरेक्ट कर रहें हैं।
Advertisement

आपको बता दें, अमेज़न पाताल लोक की इस सीरीज़ को 9 हिस्सों में पेश करेगा, इससे अनुमान लगाया जा सकता है कि शायद यह सीरीज़ केवल एक सीज़न में ही खत्म हो जाए। इस बाबत Gadgets 360 ने अमेज़न से संपर्क किया है। नई जानकारी मिलते ही खबर को अपडेट किया जाएगा।
 

Paatal Lok release date

पाताल लोक अमेज़न प्राइम वीडियो पर 15 मई को रिलीज़ होगी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale: iPhone 17 Pro पर बंपर डील, लिमिटेड पीरियड के लिए ₹10 हजार डिस्काउंट
  2. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  3. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल लॉन्च 21 अक्टूबर के लिए कंफर्म, 200MP तीन कैमरा, 8,000mAh बैटरी!
  4. IMC 2026: Motorola Signature 27, Xiaomi 18 Pro और iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, मिलेगा सबसे पावरफुल मोबाइल
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Pad Mini भारत समेत ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, 8000mAh बैटरी, टीजर जारी
  2. iQOO Neo 12 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 9,000mAh हो सकती है बैटरी
  3. Flipkart-Amazon नहीं यहां मिल रहा सबसे सस्ता iPhone 17 Pro Max, सीधे ₹16 हजार से ज्यादा बचत
  4. IMC 2026: Motorola Signature 27, Xiaomi 18 Pro और iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, मिलेगा सबसे पावरफुल मोबाइल प्रोसेसर
  5. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल लॉन्च 21 अक्टूबर के लिए कंफर्म, 200MP तीन कैमरा, 8,000mAh बैटरी!
  6. IMC 2026: iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट के साथ आएगा फ्लैगशिप
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: 65-इंच तक के TV पर बंपर डिस्काउंट! लिस्ट में Sony Bravia भी
  8. iQOO 15, iQOO 15R Amazon सेल 2026 में ₹8 हजार तक सस्ते! 7,600mAh की बैटरी
  9. Amazon Great Indian Festival Sale: iPhone 17 Pro पर बंपर डील, लिमिटेड पीरियड के लिए ₹10 हजार डिस्काउंट
  10. Aadhaar Security: आधार नंबर लॉक करते ही क्या होगा? बैंक अकाउंट की सुरक्षा के लिए भी जान लें ये तरीका
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.