50 ऐप्स में मिला खतरनाक वायरस, पूरा फोन अपने कंट्रोल में ले सकते हैं हैकर्स!

Google Play Store पर मौजूद 50 ऐप्स में NoVoice मालवेयर मिला है, जिन्हें 23 लाख से ज्यादा बार डाउनलोड किया गया था।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 7 अप्रैल 2026 20:42 IST
ख़ास बातें
  • Google Play के 50 ऐप्स में NoVoice मालवेयर पाया गया
  • 23 लाख डाउनलोड के बाद लाखों डिवाइस पर खतरा बढ़ा
  • मालवेयर डेटा चोरी और सिस्टम कंट्रोल लेने में सक्षम

Google Play Store ऐप्स में मिला खतरनाक मालवेयर, यूजर्स के डेटा पर खतरा

Photo Credit: Pexels/ Sora Shimazaki

Android यूजर्स के लिए बड़ा साइबर अलर्ट सामने आया है, जहां Google Play Store पर मौजूद कई ऐप्स में खतरनाक ‘NoVoice' मालवेयर मिला है। रिपोर्ट के मुताबिक, इन ऐप्स को लाखों बार डाउनलोड किया गया था और यह सीधे Play Store के जरिए डिवाइसेज तक पहुंचा। इस मालवेयर के जरिए यूजर्स का डेटा चोरी होने और डिवाइस पर कंट्रोल लेने का खतरा बताया जा रहा है, जिससे सिक्योरिटी को लेकर चिंता बढ़ गई है।

McAfee के रिसर्चर्स ने इस मालवेयर का पता लगाया है, जिसके बाद Google ने इन ऐप्स को कथित तौर पर Play Store से हटा दिया है। हालांकि, यदि ये मोबाइल फोन पर पहले से मौजूद है, तो यूजर के लिए खतरा टला नहीं है। रिसर्च रिपोर्ट के अनुसार, करीब 50 ऐप्स इस मालवेयर से संक्रमित थे और इन्हें कुल मिलाकर 23 लाख से ज्यादा बार डाउनलोड किया गया था। हैकर्स ने गेम्स, क्लीनर और गैलरी जैसे साधारण दिखने वाले ऐप्स के जरिए इसे छुपाया, जिससे यह शुरुआती जांच में पकड़ में नहीं आया।

रिपोर्ट में बताया गया है कि यह मालवेयर ऐप इंस्टॉल होने के बाद तुरंत एक्टिव नहीं होता, बल्कि कुछ समय तक स्लीप मोड में रहता है। जैसे ही यूजर ऐप ओपन करता है, यह पुराने Android वल्नरेबिलिटी का फायदा उठाकर डिवाइस में रूट एक्सेस हासिल करने की कोशिश करता है, जिससे सिस्टम पर गहरा कंट्रोल मिल सकता है।

एक बार सिस्टम में घुसने के बाद यह मालवेयर डिवाइस की अहम जानकारियां जैसे हार्डवेयर डिटेल्स, Android वर्जन और इंस्टॉल्ड ऐप्स कलेक्ट करता है। इसके बाद यह Command and Control सर्वर से कनेक्ट होकर लगातार नए कमांड्स लेता है और अलग-अलग एक्सप्लॉइट्स के जरिए डिवाइस को और ज्यादा प्रभावित करता है।

रिसर्चर्स के मुताबिक, यह मालवेयर WhatsApp और बैंकिंग ऐप्स जैसे प्लेटफॉर्म्स से डेटा चोरी करने में भी सक्षम है। इसके अलावा यह खुद से ऐप्स इंस्टॉल या डिलीट कर सकता है, फोन को रीस्टार्ट कर सकता है और सिस्टम में ऐसे बदलाव कर सकता है जिन्हें हटाना काफी मुश्किल हो जाता है।

Advertisement

सबसे बड़ी चिंता यह है कि यह मालवेयर सिस्टम पार्टिशन में खुद को इस तरह इंस्टॉल कर सकता है कि फैक्ट्री रीसेट के बाद भी पूरी तरह हटाना मुश्किल हो। हालांकि Google का कहना है कि मई 2021 या उसके बाद के सिक्योरिटी अपडेट वाले डिवाइसेज इस खतरे से सुरक्षित हैं।

एक्सपर्ट्स सलाह दे रहे हैं कि यूजर्स अपने फोन को हमेशा अपडेट रखें और सिर्फ भरोसेमंद ऐप्स ही डाउनलोड करें। अगर फोन में बैटरी तेजी से खत्म होना, बार-बार रीस्टार्ट होना या ऐप्स अपने आप इंस्टॉल/डिलीट होना जैसे संकेत दिखें, तो तुरंत सावधान हो जाना चाहिए।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  3. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  4. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  5. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  6. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  7. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  8. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  9. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  10. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.