Amazon ने लॉन्च किया AI से लैस वॉयस असिस्टेंट Alexa+, Google Assistant और Siri को मिलेगी टक्कर!

यूजर्स Alexa+ को $19.99 (लगभग 1,740 रुपये) प्रति माह की कीमत पर एक्सेस कर पाएंगे। हालांकि, जिन लोगों ने पहले से ही Amazon Prime मेंबरशिप ले रखी है, उन्हें यह मुफ्त मिलेगा।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 28 फरवरी 2025 16:22 IST
ख़ास बातें
  • Amazon Nova मॉडल पर चलने वाला जनरेटिव AI-बेस्ड वॉइस असिस्टेंट है Alexa+
  • यह मल्टी-मॉडल एप्रोच अपनाता है
  • यह Anthropic के बड़े भाषा मॉडल्स को भी सपोर्ट करता है

Photo Credit: Amazon

Amazon ने आखिरकार अपनी वॉइस असिस्टेंट Alexa का आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) वर्जन पेश कर दिया है। इसे Alexa+ नाम दिया गया है, जो अब ज्यादा समझदार, ज्यादा कंटेक्स्ट-अवेयर और पर्सनलाइज्ड हो गया है। यह स्मार्ट होम डिवाइसेज को बेहतर कंट्रोल कर सकता है, ऑनलाइन अपॉइंटमेंट बुक कर सकता है और एजेंटिक कैपेबिलिटी के साथ इंटरनेट पर यूजर की ओर से काम भी कर सकता है। Alexa+ को स्टैंडअलोन सर्विस के तौर पर और Amazon Prime सब्सक्रिप्शन के साथ पेश किया गया है।
 

Alexa+ क्या है और यह कैसे काम करता है?

Alexa+ एक जनरेटिव AI-बेस्ड वॉइस असिस्टेंट है जो Amazon के Nova मॉडल पर चलता है। यह मल्टी-मॉडल एप्रोच अपनाता है, जिससे यह Amazon के Bedrock प्लेटफॉर्म के जरिए थर्ड-पार्टी AI मॉडल्स का भी इस्तेमाल कर सकता है। Amazon ब्लॉग के मुताबिक, यह Anthropic के बड़े भाषा मॉडल्स को भी सपोर्ट करता है।
Advertisement

Amazon के SVP Panos Panay, जो पहले Microsoft के Surface डिवाइसेज पर काम कर चुके हैं, ने इस अपग्रेड की घोषणा की। उन्होंने बताया कि Alexa+ को ज्यादा कन्वर्सेशनल, ज्यादा स्मार्ट और ज्यादा पर्सनलाइज्ड बनाया गया है। यह ना सिर्फ स्मार्ट होम डिवाइसेज को कंट्रोल करेगा, बल्कि म्यूजिक प्ले कर सकता है, ग्रोसरी ऑर्डर कर सकता है और इवेंट टिकट्स के बारे में भी रिमाइंडर भेज सकता है।
 

Alexa+ के खास फीचर्स:

  • स्मार्ट होम कंट्रोल: Alexa+ अब प्रो-एक्टिव होकर पैकेज डिलीवरी या विजिटर की जानकारी दे सकता है।
  • एजेंटिक कैपेबिलिटी: यह यूजर की ओर से ऑनलाइन टास्क कंप्लीट कर सकता है, जैसे रिपेयर सर्विस बुक करना।
  • पर्सनलाइजेशन: Alexa+ अब यूजर की प्रेफरेंस याद रखेगा, जैसे शिपिंग एड्रेस, पेमेंट मेथड्स और फेवरेट कंटेंट।
  • कंप्यूटर विजन: यह डॉक्यूमेंट्स और इमेज को स्कैन कर सकता है, उन्हें समराइज कर सकता है और क्वेरीज का जवाब दे सकता है।
  • मल्टी-डिवाइस सपोर्ट: एक डिवाइस पर शुरू हुई कन्वर्सेशन को दूसरे डिवाइस पर जारी रखा जा सकता है।

Advertisement
Alexa+ उन सभी जगहों पर उपलब्ध होगा जहां Alexa पहले से काम करता है। इसके साथ ही Amazon ने एक नया Android और iOS ऐप और एक नया वेब पोर्टल भी लॉन्च किया है, जिससे यूजर्स Alexa+ को कहीं से भी एक्सेस कर सकेंगे।

अमेजन एलेक्सा+ वॉयस असिस्टेंट को कुछ हफ्तों में रोल आउट करना शुरू किया जाएगा। शुरुआती लॉन्च में अमेरिका में अर्ली एक्सेस के जरिए AI-पावर्ड वॉयस असिस्टेंट की पेशकश की जाएगी। यह पहले Echo Show 8, 10, 15 और 21 में उपलब्ध होगा और बाद में अधिक डिवाइस और प्लेटफॉर्म के लिए जारी होगा। यूजर्स Alexa+ को $19.99 (लगभग 1,740 रुपये) प्रति माह की कीमत पर एक्सेस कर पाएंगे। हालांकि, जिन लोगों ने पहले से ही Amazon Prime मेंबरशिप ले रखी है, उन्हें यह मुफ्त मिलेगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  3. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  5. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  7. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  8. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  10. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.