Airtel यूजर्स के लिए खुशखबरी, Rs 99 में हासिल करें ShortsTV का सब्सक्रिप्शन

ShortsTV के चीफ एग्जिक्यूटिव Carter Pilcher का कहना है कि ShortsTV के भारत में पहले से ही 60 मिलियन से अधिक यूज़र्स हैं, और अब एयरटेल के साथ पार्टनरशिप के बाद इसे देश के हर हिस्से में नए यूज़र्स तक पहुंचने में मदद मिलेगी।

विज्ञापन
सौरभ कुलेश, अपडेटेड: 25 फरवरी 2021 18:15 IST
ख़ास बातें
  • ShortsTV में देख सकेंगे शॉर्ट फिल्में
  • इसे ऐप व टीवी के माध्यम से देखा जा सकता है
  • ShortsTV के वार्षिक सब्सक्रिप्शन की कीमतत 499 रुपये होगी

ShortsTV पर 4,000 से अधिक फिल्में व शोज़ शामिल हैं

Airtel ने अपने Airtel Xstream यूज़र्स को ओवर-द-टॉप (ओटीटी) प्लेटफॉर्म कॉन्टेंट का एक्सेस देने के लिए ShortsTV के साथ कॉलेब्रेशन की है, जिसकी जानकारी लेटेस्ट रिपोर्ट में सामने आई है। ShortsTV प्रोफेशनल प्रोड्यूस लाइव एक्शन, एनिमेशन और डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्मों जैसा कॉन्टेंट ऑफर करता है। वहीं, अब एयरटेल के साथ पार्टनरशिप में इस प्लेटफॉर्म को भारत में एक नई ऊंचाई प्राप्त होगी, जिसके तहत देशभर के एयरटेल यूज़र्स इस प्लेटफॉर्म की ओर आकर्षित हो सकते हैं। ShortsTV को भारत में साल 2019 में लॉन्च किया गया था और यह चैनल Tata Sky पर भी उपलब्ध है।
 

ShortsTV subscription details

Airtel Xstream यूज़र्स ShortsTV को या तो 99 रुपये भुगतान के साथ मासिक तौर पर सब्सक्राइब कर सकते हैं या फिर 499 रुपये की राशि का भुगतान कर आप इसका वार्षिक सब्सक्रिप्शन भी प्राप्त कर सकते हैं। TelecomTalk की रिपोर्ट के अनुसार, इसमें कॉमेडी, थ्रिलर, ड्रामा, म्यूज़िकल और एनिमेशन समेत विभिन्न जॉनर की 4,000 से अधिक फिल्में शामिल हैं। इसके अलावा, इसका कॉन्टेंट कई भारतीय भाषाओं जैसे बंगाली, अंग्रेजी, गुजराती, हिंदी, कन्नड़, मलयालम, मराठी, तमिल और तेलुगु में भी उपलब्ध है। इसके कॉन्टेंट को आप ऐप के साथ-साथ टीवी पर भी एक्सेस कर सकते हैं।
Advertisement

ShortsTV के चीफ एग्जिक्यूटिव Carter Pilcher का कहना है कि ShortsTV के भारत में पहले से ही 60 मिलियन से अधिक यूज़र्स हैं, और अब एयरटेल के साथ पार्टनरशिप के बाद इसे देश के हर हिस्से में नए यूज़र्स तक पहुंचने में मदद मिलेगी।

ShortsTV के अनुसार, यह दुनिया का पहला इकलौता 24-hour HD चैनल है, जो कि शॉर्ट फिल्में ऑफर करता है। यह विभिन्न देशों में उपलब्ध है। भारत में ShortsTV ने साल 2019 Tata Sky पर 113 नंबर चैनल के साथ एंट्री की थी, जिसमें भारत से लेकर दुनिया भर की शॉर्ट फिल्में और ऑरिज़न शॉर्ट शोज़ को प्रसारित किए जाते हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , ShortsTV, Airtel XStream, Airtel
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  2. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  3. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
  4. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.