'Breathe: Into the Shadows' का ट्रेलर रिलीज़, Amazon Prime की इस वेब सीरीज़ में अभिषेक बच्चन का मुख्य किरदार

'Breathe: Into the Shadows' के 3 मिनट लम्बे ट्रेलर में अभिषेक बच्चन किडनैपिंग मिस्ट्री को सुलझाते हुए नज़र आ रहे हैं। इस सीरीज़ में वह एक पिता का किरदार निभा रहे हैं, जिनकी 6 साल की बेटी किडनैप हो जाती है। लाचार पिता की तरह वह अपनी बेटी को वापस लाने के लिए किसी भी हद तक गुज़रने के लिए तैयार हैं।

विज्ञापन
अखिल अरोड़ा, अपडेटेड: 1 जुलाई 2020 16:42 IST
ख़ास बातें
  • 10 जुलाई को रिलीज होगी Breathe Into the Shadows
  • 'ब्रीद: इन टू द शैडो' सीज़न 2 के कुल 12 एपिसोड
  • साल 2020 की आठवीं वेब सीरीज़ होगी 'ब्रीद: इन टू द शैडो'

'Breathe: Into the Shadows' के साथ वेब डेब्यू कर रहे हैं अभिषेक बच्चन

Amazon Prime Video ने अपनी अगली वेब सीरीज़ 'Breathe: Into the Shadows' से पर्दा उठा दिया है। सीरीज़ का 3 मिनट लम्बा ट्रेलर रिलीज़ हो चुका है, जिसमें अभिषेक बच्चन किडनैपिंग मिस्ट्री को सुलझाते हुए नज़र आ रहे हैं। जी हां, यह बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन का वेब डेब्यू है, इस सीरीज़ में वह एक पिता (डॉक्टर अविनाश सभरवाल) का किरदार निभा रहे हैं, जिनकी 6 साल की बेटी किडनैप हो जाती है। लाचार पिता की तरह वह अपनी बेटी को वापस लाने के लिए किसी भी हद तक गुज़रने के लिए तैयार हैं। हालांकि, कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब अज्ञात किडनैपर किडनैपिंग के बदले पैसे नहीं बल्कि चाहता है कि अविनाश उसके लिए लोगों का खून करें। इस किडनैपिंग का केस मिलता है इंस्पेक्टर कबीर सावंत (अमित साध) को, जो Breathe सीज़न 1 का हिस्सा भी रह चुके हैं।
 

यहां देखें पूरा ट्रेलर


सीरीज़ में अभिषेक बच्चन और अमित साध के अलावा भी कई स्टार्स मौजूद है, जिसमें शामिल है नित्या मेनन जो उनकी पत्नी का किरदार निभा रही हैं। इसके अलावा सैयामी खेर, गायत्री मिश्रा, ऋषिकेश जोशी, प्रकाश कांबले, श्रीकांत वर्मा, प्लाबिता बोरठाकुर, सुनील गुप्ता, श्रद्धा कौल, निज़हालगल रवि, वरिन रूपरानी और विभावरी देशपांडे आदि शामिल हैं।

स्क्रीन के पीछे मयंक शर्मा और विक्रम तुली ने क्रमशः निर्देशक और लेखक के तौर पर 'ब्रीद: इन टू द शैडो' में दोबारा एंट्री की है। मयंक शर्मा ने विक्रम तुली, भवानी अय्यर और अपशद सैयद के साथ मिलकर इस शो की कहानी लिखी है। यह सीरीज़ Abundantia Entertainment का प्रोडक्शन है, जो खुद को मयंक शर्मा के साथ प्राइम वीडियो सीरीज़ के निर्माता के तौर पर क्रेडिट देता है। इसके अलावा Abundantia Entertainment के फाउंडर और सीईओ विक्रम मल्होत्रा 'ब्रीद: इन टू द शैडो' सीरीज़ के एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर हैं।
Advertisement

आपको बता दें, 'ब्रीद: इन टू द शैडो' अमेज़न प्राइम वीडियो की आठवीं सीरीज़ है, जो भारत में साल 2020 में रिलीज़ होगी। इससे पहले कबीर खान की Forgotten Army जनवरी में रिलीज़ की गई थी। इसके बाद फरवरी में कॉमेडियन अनिर्बान दासगुप्ता की ब्लैक कॉमेडी Afsos रिलीज़ की गई। मार्च में कॉमेडी-ड्रामा Pushpavalli का दूसरा सीज़न रिलीज़ किया गया था। अप्रैल में Panchayat और Four More Shots Please! का दूसरा सीज़न रिलीज़ किया गया। वहीं मई में अनुष्का शर्मा की Paatal Lok रिलीज़ हुई। जून में रिलीज़ हुई Rasbhari सातवीं सीरीज़ है। वहीं, अभिषेक बच्चन और अमित साध की 'ब्रीद: इन टू द शैडो' जुलाई में रिलीज़ होने वाली आठवी वेब सीरीज़ होगी।

गौरतलब है कि 'ब्रीद: इन टू द शैडो' के 12 एपिसोड्स हैं। ये Amazon Prime Video पर 10 जुलाई को लाइव होंगे।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  2. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  3. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  4. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  2. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  3. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  4. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  5. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  7. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  8. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  9. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.