Aarogya Setu ऐप को जियो फोन में किया गया 3 करोड़ से ज्यादा बार डाउनलोड

अप्रैल की शुरुआत में सरकार ने COVID-19 के प्रसार को सीमित करने के लिए भारत में Aarogya Setu ऐप को पेश किया था।

विज्ञापन
Abhik Sengupta, अपडेटेड: 9 जून 2020 16:47 IST
ख़ास बातें
  • Aarogya Setu ऐप को 2 अप्रैल को Android और iOS के लिए किया गया था लॉन्च
  • 1 महीने बाद इसे Jio Phone मॉडलों के लिए किया था लॉन्च
  • आरोग्य सेतु ऐप को जियो फोन पर किया गया 3 करोड़ से ज्यादा बार डाउनलोड

Aarogya Setu ऐप को गूगल प्ले स 10 करोड़ से अधिक बार डाउलोड किया जा चुका है

Aarogya Setu ऐप को पिछले महीने Jio Phone मॉडल के लिए लॉन्च किया गया था और अब लेटेस्ट घोषणा के अनुसार ऐप को 3 करोड़ यूज़र्स द्वारा डाउनलोड किया जा चुका है। इसकी जानकारी इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय (MeitY) ने सोमवार को एक ट्वीट के जरिए दी। Google Play लिस्टिंग से पता चलता है कि ऐप को 10 करोड़ बार डाउनलोड किया गया है। आरोग्य सेतु को शुरू में एंड्रॉयड और आईओएस  डिवाइसों के लिए पेश किया गया था और इसे हाल ही में व्यापक पहुंच के लिए KaiOS प्लेटफॉर्म पर उतारा गया। Jio Phone और Jio Phone 2 KaiOS पर चलते हैं।

अप्रैल की शुरुआत में सरकार ने COVID-19 के प्रसार को सीमित करने के लिए भारत में Aarogya Setu ऐप को पेश किया था। यह COVID-19 ट्रैकिंग ऐप ब्लूटूथ और लोकेशन का इस्तेमाल करता है और उन लोगों के साथ आपके संपर्क का पता लगाता है, जो या तो COVID+ पॉज़िटिव हैं या निकट भविष्य में पॉज़िटिव आ सकते हैं। ऐप के लॉन्च के बाद से इसे कई सरकारी अधिकारियों द्वारा प्रचारित किया गया है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हैं। आरोग्य सेतु ने लॉन्च के तीन दिनों के भीतर ही 50 लाख डाउनलोड्स का आंकड़ा पार कर लिया था और तब से यह आंकड़ा बढ़ता जा रहा है।
 

हालांकि इसके लॉन्च के समय भारत में 50 करोड़ स्मार्टफोन यूज़र्स के लिए उपलब्ध था, लेकिन 40 करोड़ बेसिक फीचर फोन यूज़र्स इस ऐप को इस्तेमाल नहीं कर सकते थे। ऐप के लॉन्च होने के एक महीने बाद ऐप को जियो फोन्स के लिए लॉन्च किया गया।

आरोग्य सेतु ऐप की व्यापक पहुंच के साथ, सरकार को भारत में कोरोनावायरस के प्रसार को ट्रैक करने की उम्मीद है। लेकिन ऐप के इतनी तेज़ी के साथ डाउनलोड होने के पीछे का कारण सरकार द्वारा लगाए गए कड़े नियमों को भी माना जा सकता है। मई की शुरुआत में, सरकार ने COVID-19 महामारी को रोकने के लिए लॉकडाउन के एक और विस्तार की घोषणा करते हुए सभी पब्लिक और प्राइवेट क्षेत्र के कर्मचारियों के लिए आरोग्य सेतु ऐप का उपयोग अनिवार्य कर दिया था। लगभग दो हफ्ते बाद नियमों में ढील दी गई थी जिसमें कहा गया था कि "जिला अधिकारी लोगों को अपने फोन पर आरोग्य सेतु ऐप इंस्टॉल करने की सलाह दें।"


हाल ही में ऐप को हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए भी आवश्यक बना दिया गया। यह भी याद दिला दें कि Aarogya Setu ऐप प्राइवेसी और सिक्योरिटी को लेकर विवादों के घेरे में भी आ चुकी है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Realme P4R 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite vs Poco M8 5G: जानें कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  2. 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला Oppo फोन मिल रहा 17 हजार रुपये सस्ता, यहां आई गजब डील
  3. Samsung Wide Fold में क्रीज घटाने के लिए हो सकता है UTG का इस्तेमाल
  4. Tesla के Model Y L की भारत में शुरू हुई डिलीवरी, जानें प्राइस, रेंज
  5. इस बार के IPL ने बनाया रिकॉर्ड, टेलीविजन और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर मिले 1.2 अरब व्युअर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. इस देश में 16 वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए बैन होगा सोशल मीडिया....
  2. Tesla के Model Y L की भारत में शुरू हुई डिलीवरी, जानें प्राइस, रेंज
  3. इस बार के IPL ने बनाया रिकॉर्ड, टेलीविजन और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर मिले 1.2 अरब व्युअर्स
  4. Samsung Wide Fold में क्रीज घटाने के लिए हो सकता है UTG का इस्तेमाल
  5. WhatsApp हैक हो गया? दिल्ली पुलिस ने बताई ##21# कोड वाली जरूरी ट्रिक
  6. Vivo X Fold 6 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ क्वाड रियर कैमरा सेटअप
  7. देर रात PM के फोन पर पहुंचा अलर्ट! अब सरकार ने पूरे सिस्टम पर लगा दी रोक
  8. Gmail में ईमेल कैसे करें शेड्यूल, ऑनलाइन न होने पर भी अपने आप हो जाएंगे सेंड
  9. महंगे हुए Vivo और Lava के स्मार्टफोन, खरीदने से पहले चेक करें नई कीमतें
  10. अमेरिका और ईरान के बीच डील से क्रिप्टो मार्केट में तेजी, Bitcoin का प्राइस 65,000 डॉलर से ज्यादा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.