WhatsApp के 2021 में लॉन्च हुए ये 6 फीचर्स हैं कमाल

व्हाट्सएप द्वारा साल 2021 में कई महत्वपूर्ण फीचर्स लॉन्च की गई जिनमें पीसी पर कॉल, सेंड एंड रिसीव मनी जैसी फीचर्स भी हैं।

विज्ञापन
अश्री खंडेलवाल, अपडेटेड: 20 दिसंबर 2021 15:32 IST
ख़ास बातें
  • व्हाट्सएप चैट में वीडियो को शेयर करने से पहले म्यूट भी कर सकते हैं।
  • आईफोन से एंड्रॉयड में चैट ट्र्रांसफर करने फीचर हुई इस साल लॉन्च।
  • व्हाट्सएप द्वारा पैसे भेजना और रिसीव करना भी है अब संभव।

मल्टीपल डिवाइस फीचर के द्वारा आप व्हाट्सएप को अपने लैपटॉप, पीसी या टैबलेट पर एक ही समय में इस्तेमाल कर सकते हैं।

WhatsApp मैसेंजर अपने ऐप में समय-समय पर नए फीचर्स जोड़ता और अपडेट करता रहता है। इस साल वॉट्सऐप ने ऐप में डार्क मोड, मिट जाने वाले मैसेज भेजना, एडवांस सर्च मोड, ग्रुप कॉल ज्वॉइन करने के फीचर के साथ ही कुछ अन्य फीचर्स भी अपडेट किए हैं। इस साल भी कंपनी ने कुछ आकर्षक फीचर दिए हैं। अगर आपने इनमें से कोई अपडेट मिस कर दी है तो यहां पर हम आपको साल 2021 में लॉन्च किए गए महत्वपूर्ण फीचर्स के बारे में बता रहे हैं। 
 

Make calls on PC

वॉट्सऐप से पर्सनल कंप्यूटर पर कॉल 
अब आप अपने लैपटॉप या डेस्कटॉप पर वॉट्सऐप वॉइस या वीडियो कॉल को सीधे रिसीव कर सकते हैं। कॉल रिसीव करने के लिए अब आपका फोन आपके पास में होना जरूरी नहीं है। इसके लिए आपको अपने पर्सनल कंप्यूटर पर WhatsApp for Windows या WhatsApp for Mac को इंस्टॉल करना होगा। इंस्टॉल करने के बाद आप लॉग-इन करके ऐप के साथ शुरू कर सकते हैं। 
 

Send and receive money

वॉट्सऐप से भेजना और प्राप्त करना
वॉट्सऐप पर WhatsApp Payments फीचर 2020 में ही आ गया लेकिन बड़े पैमाने पर इसकी उपलब्धता एंड्रॉयड और आईओएस यूजर्स के लिए इसी साल शुरू हुई। इस फीचर के द्वारा यूजर यूनीफाइड पेमेंट इंटरफेस (UPI) सिस्टम के माध्यम से पैसा भेज और प्राप्त कर सकते हैं। 
Advertisement
 

Use Multi-device feature

मल्टी-डिवाइस फीचर
इस साल वॉट्सऐप ने लंबे समय से इंतजार किए जा रहे मल्टी-डिवाइस फीचर को भी लॉन्च किया। इस फीचर से आप वॉट्सऐप को अपने लैपटॉप, पीसी या टैबलेट पर एक ही समय में इस्तेमाल कर सकते हैं, और वह भी आपके फोन को इंटरनेट से कनेक्ट किए बिना। इसने वॉट्सऐप का एक से ज्यादा डिवाइस पर इस्तेमाल काफी आसान बना दिया है। 
 

Mute videos before sharing

वीडियो शेयर करने से पहले म्यूट करना
Advertisement
आप वॉट्सऐप चैट में वीडियो को शेयर करने से पहले म्यूट भी कर सकते हैं। कई बार आप वीडियो को रिकॉर्ड करके वॉट्सऐप पर भेजते हैं, ऐसे में बैकग्राउंड में रिकॉर्ड होने वाले शोर से बचने के लिए यह फीचर काफी उपयोगी है। 
 

Transfer chats from iPhone to Android

आईफोन से एंड्रॉयड में चैट ट्र्रांसफर करना
इस साल वॉट्सऐप ने आईफोन से एंड्रॉयड में चैट ट्र्रांसफर करने के एक महत्वपूर्ण फीचर को लॉन्च किया। अब आपको सेटिंग्स मेन्यू में मूव चैट्स (move chats) का फीचर मिलता है। इसके द्वारा आप आसानी से चैट्स को ट्रांसफर कर सकते हैं लेकिन इसके लिए आपको एक यूएसबी-सी टू लाइटनिंग केबल की आवश्यकता होती है। 
Advertisement
 

Send disappearing media files

मिट जाने वाली मीडिया फाइल भेजना
वॉट्सऐप ने इस साल व्यू वन्स (View Once) नाम की एक रोचक फीचर को लॉन्च किया। इस फीचर से आप जो भी फोटो या वीडियो भेजते हैं उसको रिसीवर केवल एक बार ही देख सकता है। इसके लिए आपको मीडिया फाइल भेजने से पहले केवल नए ‘1' आइकन पर टैप करना होता है। जब रिसीवर फाइल खोलता है तो यह एक बार ओपन होने के बाद अपने आप ही मिट जाती है। 

आपको ऊपर बताए सब फीचर्स में कौन सा फीचर सबसे बढ़िया लगा? नीचे अपने कमेंट्स में हमें बताएं।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  3. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  5. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  6. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  7. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  8. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  9. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  10. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.