सावधान! 40 करोड़ से ज्यादा बार डाउनलोड किए गए 100 से ज्यादा ऐप्स चुरा रहे हैं डेटा, तुरंत करें डिलीट

स्पाइवेयर ने Google Play Store पर 100 से अधिक ऐप्स को संक्रमित कर दिया है, जिन्हें कुल मिलाकर 400 मिलियन से ज्यादा बार डाउनलोड किया जा चुका है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 31 मई 2023 18:09 IST
ख़ास बातें
  • SpinOK नाम के स्पाइवेयर ने 100 से ज्यादा ऐप्स को संक्रमित कर दिया है
  • फोन में स्टोर निजी डेटा को चुराने का काम करता है
  • सेंसर के डेटा का भी एक्सेस लेता है

स्पाइवेयर ने Google Play Store पर 100 से अधिक ऐप्स को संक्रमित कर दिया है

Google में कथित तौर पर ऐसे 100 से ज्यादा स्पाइवेयर से संक्रमित ऐप्स हैं, जिन्हें 40 करोड़ से ज्यादा बार डाउनलोड किया जा चुका है, जिसका मतलब है कि आज भी इसे लाखों और करोड़ों की संख्या में लोग इस्तेमाल कर रहे हैं। ये ऐप्स स्पिन व्हील के आधार पर डेली रिवॉर्ड देने का दावा करते हैं। एक लेटेस्ट रिपोर्ट में कहा गया है कि विज्ञापनदाताओं के लिए सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट किट (SDK) के रूप में एक नया मैलवेयर वितरित किया जा रहा है, जिसने 100 से ज्यादा ऐप्स को संक्रमित कर दिया है।

Bleeping Computer की एक रिपोर्ट के अनुसार, Dr. Web के रिसर्चर्स ने 100 से अधिक Android ऐप में 'SpinOK' नाम का स्पाईवेयर खोजा है, जो स्मार्टफोन पर स्टोर निजी डेटा को चुराने का काम करता है। इससे ज्यादा खतरनाक बात यह है कि स्पाइवेयर चुराए गए डेटा को फिर रिमोट सर्वर पर भेजने में भी सक्षम है। यह स्पाइवेयर SDK मॉड्यूल के रूप में छिपा हुआ है और पहली नजर में वैध लगता है। 

स्पिनओके स्पाइवेयर कथित तौर पर मिनीगेम्स जैसे स्पिन व्हील्स के जरिए यूजर्स को डेली रिवॉर्ड देने का वादा करता है। यह यूजर के फोन में डेटा के साथ-साथ जायरोस्कोप और मैग्नेटोमीटर से सेंसर डेटा भी निकालता है और जांचता है कि यह फोन में चल रहा है या नहीं। 

रिपोर्ट बताती है कि स्पाइवेयर ने Google Play Store पर 100 से अधिक ऐप्स को संक्रमित कर दिया है, जिन्हें कुल मिलाकर 400 मिलियन से ज्यादा बार डाउनलोड किया जा चुका है। हालांकि, रिपोर्ट यह भी बताती है कि इनमें से कई ऐप्स को पहले ही प्ले स्टोर से हटा दिया गया है, यदि इनमें से कोई भी ऐप आपके स्मार्टफोन पर है, आपको उन्हें तुरंत हटा देना चाहिए। आप इनमें से सबसे ज्यादा बार डाउनलोड होने वाले टॉप 10 ऐप्स को नीचे देख सकते हैं और पूरी लिस्ट यहां मौजूद है।
Advertisement
 

10 सबसे ज्यादा डाउनलोड होने वाले संक्रमित ऐप्स

Noizz: video editor with music - 100 million downloads
Zapya - File Transfer, Share - 100 million downloads
Advertisement
MVBit - MV video status maker - 50 million downloads
Biugo - video maker&video editor - 50 million downloads
vFly: video editor&video maker - 50 million downloads
Advertisement
Cashzine - Earn money reward - 10 million downloads
Crazy Drop - 10 million downloads
Fizzo Novel - Reading Offline - 10 million downloads
Advertisement
Tick: watch to earn - 5 million downloads
CashEM: Get Rewards - 5 million downloads
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: SpinOK, spyware, Google, Google Play Store
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  2. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  3. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  5. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  6. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  3. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  4. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  5. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  6. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  7. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  8. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  9. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  10. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.