Apple Jobs Cuts: 200 लोगों की Apple से छुट्टी, Siri, Vision Pro और सॉफ्टवेयर टीम से छंटनी

Siri डिजिटल असिस्टेंट और Vision Pro हैडसेट से जुड़े लोग इस लिस्ट में शामिल बताए गए हैं।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 22 अगस्त 2026 15:06 IST
ख़ास बातें
  • Vision Pro टीम से अधिकतर छंटनियां होंगी।
  • कुल मिलाकर 200 से ज्यादा लोगों की नौकरियां जाने वाली हैं।
  • इंटेलिजेंट सिस्टम एक्सपीरियंस टीम से भी लोग निकाले जाएंगे।

Apple में फिर से छंटनियों का दौर चल पड़ा है। कंपनी अपनी कई टीमों से कर्मचारियों को हटाने जा रही है।

Apple फिर से छंटनियां करने जा रही है। कंपनी अपने विभिन्न विभागों से कर्मचारियों को कम कर रही है। इसमें मुख्य रूप से Siri डिजिटल असिस्टेंट और Vision Pro हैडसेट टीम से जुड़े कर्मचारी शामिल बताए गए हैं। कहा गया है कि कंपनी अब नए डिवाइसेज पर ध्यान देगी जिसके लिए नए लोगों की जरूरत होगी। साथ ही आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर भी कंपनी फोकस बढ़ाने जा रही है। इसके अलावा कुछ छंटनियां इंटेलिजेंट सिस्टम एक्सपीरियंस टीम से भी होने जा रही हैं। आइए जानते हैं डिटेल्स। 

Apple में फिर से छंटनियों का दौर चल पड़ा है। कंपनी अपनी कई टीमों से कर्मचारियों को हटाने जा रही है। Siri डिजिटल असिस्टेंट और Vision Pro हैडसेट से जुड़े लोग इस लिस्ट में शामिल बताए गए हैं। साथ ही इंटेलिजेंट सिस्टम एक्सपीरियंस टीम से भी लोग निकाले जाएंगे। यह इसके सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग ऑर्गेनाइजेशन से एक ऐसी टीम है जो कुछ AI फीचर्स डेवलप करने के लिए जानी जाती है। सबसे बड़ा असर कंपनी की Vision Pro टीम पर बताया जा रहा है। 

Vision Pro टीम से अधिकतर छंटनियां होंगी। यह टीम हैडसेट के लिए गेमिंग पर फोकस करती है। साथ ही डिवाइस के लिए इमर्सिव वीडियो कंटेंट बनाती है। रिपोर्ट के अनुसार, कुल मिलाकर 200 से ज्यादा लोगों की नौकरियां जाने वाली हैं। इसमें से 100 लोग अकेले Vision Pro ऑर्गेनाइजेशन से निकाले जाएंगे। जबकि बचे हुए अन्य 100 Siri और सॉफ्टवेयर टीम से निकाले जाएंगे। एक बयान में Apple ने माना कि वह कुछ टीमों को फिर से री-शफल कर रही है ताकि बिजनेस को और बेहतर बनाया जा सके और यूजर्स को बेहतरीन अनुभव दिया जा सके। 

कंपनी ने कर्मचारियों को कहा है कि Vision Pro और VisionOS ऑपरेटिंग सिस्टम बंद नहीं होने वाला है। फिलहाल Apple ऐसे स्मार्ट ग्लास लॉन्च करने पर ध्यान दे रही है जो इमर्सिव वीडियो या एडवांस्ड गेमिंग टाइटल्स को सपोर्ट नहीं करेंगे। कंपनी अभी भी इस पर विचार कर रही है। AppleInsider की हालिया रिपोर्ट में सामने आया था कि कंपनी ने Vision Pro टीम में से कुछ कर्मचारियों की छंटनी की थी।
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  2. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  3. Lava Bold N4 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  3. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
  4. सस्ते में मिलेंगे iPhone और सैमसंग फोन, Flipkart Big Billion Days 2026 की डेट लीक, इन कार्ड्स से सीधा डिस्काउंट
  5. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  6. ₹22000 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें क्या है पूरा ऑफर
  7. Lava Bold N4 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की बैटरी
  8. Airtel vs Jio vs Vi: 365 दिनों की वैधता के साथ किसका प्लान है ज्यादा बेहतर
  9. MSI Cyborg 15 Max C2W, C13W गेमिंग लैपटॉप भारत में पेश, जानें कैसे हैं गजब फीचर्स
  10. Instagram पर बदल गया पोस्ट दिखाने का तरीका, अब टैग्ड पोस्ट भी आएंगी मुख्य प्रोफाइल पर नजर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.