Xiaomi Mi 11X सीरीज़ के साथ 23 अप्रैल को भारत आएगा 75-इंच का Android TV

Mi QLED TV 4K 75 के बड़े टीवी के साथ Xiaomi करेगी प्रीमियम टीवी सेग्मेंट में प्रवेश। 2018 के टीवी लॉन्च के बाद से कंपनी 16 मिलियन टीवी यूनिट्स की बिक्री कर चुकी है। भारत के स्मार्ट टीवी सेग्मेंट में कंपनी का 25 प्रतिशत मार्केट शेयर है।

विज्ञापन
अली पार्डीवाला, अपडेटेड: 15 अप्रैल 2021 17:59 IST
ख़ास बातें
  • 1,50,000 रुपये से कम हो सकती है इस टीवी की कीमत
  • 55-inch Mi QLED TV 4K के समान फीचर्स से हो सकता है लैस
  • Android TV 10, Google Assistant व Dolby Vision HDR सपोर्ट की उम्मीद

Mi QLED TV 75 होगा कंपनी का अब तक का सबसे बड़ा स्मार्ट टीवी।

Xiaomi India ने अपने नये Mi QLED TV 4K 75 इंच टीवी की लॉन्च डेट 23 अप्रैल निर्धारित कर दी है। यह टीवी शाओमी का देश में अब तक का सबसे बड़ा स्मार्ट टीवी होगा। 2018 में अपनी टीवी रेंज शुरू करने वाली इस कंपनी का यह अब तक का सबसे महंगा टीवी भी है। मोबाइल फोन के साथ ही अब शाओमी के पास Mi TV भी बाजार के थोड़े ऊपरी छोर पर पहुंच गये हैं. साथ ही साथ रेडमी के टीवी किफायती भी साबित हो रहे हैं। फीचर्स व स्पेसिफिकेशन की बात करें तो 75-inch Mi QLED TV  इसी के 55 इंच वेरिएंट के जैसा ही होगा। 55 इंच वेरिएंट को कंपनी ने दिसम्बर 2020 में लॉन्च किया था।

शाओमी ने एक ट्वीट के जरिये बताया कि नये टेलीविजन का लॉन्च 23 अप्रैल को ऑनलाइन कार्यक्रम के माध्यम से होगा। इसी इवेंट में Mi 11X series के स्मार्टफोन्स के बारे में भी बताया जायेगा। यह नया टीवी उन कस्टमर्स को ध्यान में रखकर बनाया गया है जो घर में सिनेमा जैसा अनुभव लेना चाहते हैं। जाहिर है कोविड-19 के कारण लोग सिनेमाघर का मजा नहीं ले रहे पा रहे हैं। इस टीवी को 1,50,000 रुपये की कीमत से कम का रखा जा सकता है। बाकी ब्रांड्स इस साइज के टीवी को इस प्राइस रेंज से ऊपर ही रखती हैं।
Advertisement

Mi QLED TV 75 की स्पेसिफिकेशन्स और डिजाइन Mi TV Q1 75-inch के समान ही होगा जो कंपनी की ग्लोबल वेबसाइट पर दिया गया है। इसमें 75-inch QLED स्क्रीन, Android TV 10, Google Assistant का हैंड्सफ्री असिस्टेंस, Dolby Vision HDR का सपोर्ट भी शामि हैं। इसकी खूबियों को और अधिक जानने के लिए आप Mi QLED TV 4K 55 भी देख सकते हैं जो कंपनी का भारत में पहला QLED TV है।

चूंकि यह टीवी का इंडिया लॉन्च है तो टीवी में भारतीय बाजार के अनुसार ही सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में कुछ अनुकूलन भी किया गया है। इसमें PatchWall के कुछ ताजा फीचर्स जैसे Mi Home app को भी  Redmi TV X55 में जोड़ा गया है। इन सब की विस्तृत जानकारी लॉन्च इवेंट में 23 अप्रैल को दी जायेगी जिसमें कीमत, फीचर्स और भारत में टीवी की उपलब्धता भी शामिल होंगे।
Advertisement

Xiaomi ने यह भी घोषणा की है कि 2018 के टीवी लॉन्च के बाद से कंपनी 16 मिलियन टीवी यूनिट्स की बिक्री कर चुकी है। IDC के मुताबिक भारत के स्मार्ट टीवी सेग्मेंट में कंपनी का 25 प्रतिशत मार्केट शेयर है। हालांकि कंपनी का ये भी कहना है कि 75 इंच जैसे बड़े साइज वाले टीवी से अधिक बिक्री की उम्मीद नहीं लगाई जा सकती। कंपनी को लगता है कि ये टीवी कंपनी के पोर्टफोलियो में खास योगदान देगा और शाओमी को प्रीमियम और बड़े टीवी क्षेत्र में प्रवेश करायेगा। यह टीवी मेड इन इंडिया होगा। कंपनी सभी भारतीय मॉडल्स और वेरिएंट्स की मैन्यूफैक्चरिंग भारत में ही कर रही है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  2. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  3. 6500mAh बैटरी वाला फोन Amazon Sale में ₹15 हजार से भी सस्ता हुआ
  4. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
  5. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला HONOR WIN Tablet लॉन्च, बड़ी स्क्रीन के साथ प्रोसेसर भी दमदार
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ultraviolette ने लॉन्च की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
  2. Oppo Enco X4 TWS ईयरबड्स हुए भारत में लॉन्च, जानें, प्राइस, फीचर्स
  3. Oppo Pad Mini हुआ भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Oppo Find X10 भारत में लॉन्च हुआ 8000mAh बैटरी, 200MP के दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  5. Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
  6. Motorola Razr सीरीज में नया फ्लिप फोल्डेबल फोन होगा लॉन्च, 5G, NFC जैसे फीचर्स!
  7. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  8. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  9. Oura Ring 5 लॉन्च, हेल्थ और मेडिकेशन दोनों की ट्रैकिंग, 7 दिनों तक चलेगी बैटरी
  10. OnePlus Turbo Pro के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.