Redmi Note 10 Pro फोन Qualcomm Snapdragon 732G SoC, 5,050mAh बैटरी के साथ होगा लॉन्च!

Redmi Note 10 Pro की स्पेसिफिकेशंस एक बार फिर ऑनलाइन लीक हुई है। टिपस्टर ने दावा किया है कि ये फोन Qualcomm Snapdragon 732G SoC और 5,050mAh बैटरी के साथ आएगा।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 7 जनवरी 2021 19:37 IST
ख़ास बातें
  • Redmi Note 10 Pro में 64MP का प्राइमरी कैमरा सेंसर दिया जा सकता है
  • Redmi Note 10 Pro में IPS LCD डिस्प्ले मिल सकता है
  • Redmi Note 10 Pro फोन FCC पर M2101K6G मॉडल नंबर के साथ स्पॉट हुआ है

Redmi Note 10 Pro के बैक में क्वॉड कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है

Redmi Note 10 Pro की स्पेसिफिकेशंस एक बार फिर ऑनलाइन लीक हुई है। इससे पहले हाल में Redmi Note 10 Pro स्मार्टफोन FCC पर स्पॉट हुआ था। टिपस्टर ने दावा किया है कि ये फोन Qualcomm Snapdragon 732G SoC और 5,050mAh बैटरी के साथ आएगा। यह लीक ऐसे समय पर सामने आए हैं जब फोन हाल में FCC सर्टिफिकेशन साइट पर स्पॉट हुआ था। यह फोन Redmi Note 9 रेंज का अपग्रेडिड वर्जन होगा।

XiaomiUI यूजर्स ने टेलीग्राम ग्रुप पर दावा किया है कि फोन का कोडनेम ‘sweetin' होगा। टिपस्टर के मुताबिक Redmi Note 10 Pro में IPS LCD डिस्प्ले होगा। इस फोन में Snapdragon 732G SoC आने की बात कही जा रही है। कंपनी के इस फोन में क्वॉड रियर कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है। फोन में 64 मेगापिक्सल सैमसंग S5KGW2 प्राइमरी सेंसर दिया जा सकता है। यह प्राइमरी सेंसर अल्ट्रा वाइड सेंसर, मैक्रो कैमरा और डेप्थ सेंसर के साथ दिया जा सकता है। Redmi Note 10 Pro में 5,050mAh बैटरी दी जा सकती है। टिपस्टर के मुताबिक इंडियन वेरिएंट वाला फोन NFC सपोर्ट के साथ पेश नहीं किया जाएगा।

Redmi Note 10 Pro के इससे पहले FCC लिस्टिंग से पता चला था कि ये फोन GSM के साथ 4G सपोर्ट, LTE और WCDMA नेटवर्क  के साथ आएगा। इसके अलावा ये फोन ड्यूल बैंड वाई-फाई सपोर्ट, ब्लूटुथ, NFC, और FM फीचर्स के साथ आएगा। फोन को MIUI 12 आउट ऑफ द बॉक्स के साथ पेश किया जा सकता है। Redmi Note 10 Pro इसके अलावा कई दूसरी सर्टिफिकेशन साइट्स पर भी स्पॉट हुआ है, इसमें यूरोपियन इकोनॉमिक कमिशन, सिंगापुर IMDA, मलेशिया MCMC शामिल हैं। हालांकि कंपनी ने अभी तक ऑफिशियल तौर पर कोई जानकारी नहीं दी है।  
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Realme Narzo 100x 5G vs Moto G77 Power vs Nothing Phone 3a Lite 5G: खरीदने से पहले देखें कौन सा है बेस्ट?
  2. Samsung Galaxy Watch Ultra 2 हुई लॉन्च, 1.52 इंच AMOLED डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Bajaj Auto बढ़ाएगी Chetak इलेक्ट्रिक स्कूटर की मैन्युफैक्चरिंग, इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल भी होगी लॉन्च
  2. Samsung ने लॉन्च किए स्मार्ट ग्लासेज, बिल्ट-इन कैमरा, AI फीचर्स
  3. CJP Protest में इस्तेमाल हुए बिना इंटरनेट चलने वाले मैसेजिंग ऐप्स? जानें कैसे काम करती है यह टेक्नोलॉजी
  4. Samsung Galaxy Watch 9 हुई लॉन्च, AI हेल्थ फीचर्स, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Samsung Galaxy Z Flip 8 क्लैमशेल फोन लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ 4300mAh बैटरी से लैस, जानें सबकुछ
  6. 50MP कैमरा, 4800mAh बैटरी के साथ Samsung Galaxy Z Fold 8 लॉन्च, जानें सबकुछ
  7. Samsung Galaxy Watch Ultra 2 हुई लॉन्च, 1.52 इंच AMOLED डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. 200MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra हुआ लॉन्च, जानें सबकुछ
  9. OnePlus N6x के भारत में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन
  10. 10 दिन की बैटरी और 80+ एक्टिविटी ट्रैकिंग! Garmin ने लॉन्च किया बिना स्क्रीन वाला फिटनेस ट्रैकर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.