Poco M3 सबसे सस्ते 6GB रैम, 6000mAh बैटरी फोन की सेल आज 12 बजे Flipkart पर, जानें कीमत

Poco M3 में 64 जीबी और 128 जीबी स्टोरेज विकल्प मिल रहा है, जिसे माइक्रोएसडी स्लॉट के जरिए (512 जीबी तक) बढ़ाया जा सकता है।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 19 फरवरी 2021 07:46 IST
ख़ास बातें
  • Poco M3 के बैक में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है
  • Poco M3 के बैक में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर है
  • Poco M3 में सेल्फी के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का कैमरा है

Poco M3 पर कनेक्टिविटी विकल्पों में 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस/ए-जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं।

Poco M3 आज 19 फरवरी को एक बार फिर भारत में दोपहर 12 बजे Flipkart पर सेल के लिए उपलब्ध होगा। भारतीय मार्केट में इस फोन को कंपनी ने 2 फरवरी 2021 को लॉन्च किया था। Poco M3 को सबसे पहले 9 फरवरी को सेल के लिए पेश किया गया था। फोन को पोको यलो, कूल ब्लू और पावर ब्लैक कलर ऑप्शन के साथ खरीदा जा सकता है। इस फोन की यूएसपी कम कीमत में 6GB रैम और 6000mAh बैटरी, Qualcomm Snapdragon 662 SoC पैक्ड फोन है। अभी भारतीय मार्केट में उपलब्ध यह सबसे सस्ता 6000mAh बैटरी और 6GB रैम वाला फोन है। फोन के बैक में आपको ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। हम आपको यहां फोन के स्पेसिफिकेशंस, फीचर्स, सेल ऑफर्स और प्राइस की जानकारी दे रहे हैं।
 
 

Poco M3 Price India, Sale Offers


Poco M3 की भारत में कीमत 10,999 रुपये से शुरू होती है। इस कीमत में आपको फोन में 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज मिल रही है। इसके अलावा फोन के 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 11,999 रुपये है। इस फोन को Flipkart से खरीदा जा सकता है। इसके अलावा फोन के बेसिक वेरिएंट को 1834 रुपये की नो कॉस्ट EMI में भी खरीदा जा सकता है। Flipkart Axis Bank क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करते हैं तो आपको 5 पर्सेंट डिस्काउंट मिलेगा।
Advertisement
 

Poco M3 specifications, Features


Poco M3 में 64 जीबी और 128 जीबी स्टोरेज विकल्प मिल रहा है, जिसे माइक्रोएसडी स्लॉट के जरिए (512 जीबी तक) बढ़ाया जा सकता है। Poco M3 पर कनेक्टिविटी विकल्पों में 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस/ए-जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। स्मार्टफोन साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आता है और साथ ही इसमें इन्फ्रारेड (आईआर) ब्लास्टर भी शामिल है।

Poco M3 ड्यूल-सिम (नैनो) पोको एम3 Android 10 पर आधारित MIUI 12 पर चलता है। इसमें 19.5: 9 एस्पेक्ट रेशियो और 90.34 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो के साथ 6.53-इंच फुल-एचडी+ (1,080x2,340 पिक्सल) डिस्प्ले मिलता है। डिस्प्ले को कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास की सुरक्षा मिलती है। Poco M3 ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 662 प्रोसेसर पर काम करता है, जिसे 4 जीबी LPDDR4X रैम के साथ जोड़ा गया है। Poco M3 में 6,000mAh की बैटरी है, जो 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। इसका वज़न 198 ग्राम है।
Advertisement

Poco M3 में कैमरा के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें एफ/1.79 अपर्चर वाला 48-मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर, F/2.4 मैक्रो लेंस वाला 2-मेगापिक्सल का सेकंडरी सेंसर और F/2.4 अपर्चर वाला 2-मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर शामिल है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए, स्मार्टफोन में सामने की तरफ 8-मेगापिक्सल का कैमरा है, जो F/2.05 लेंस का उपयोग करता है।
Advertisement
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Decent performance
  • Good battery life
  • Stereo speakers
  • Bad
  • Average cameras
  • Bulky and heavy
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.53 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 662

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

6000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  3. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  4. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  5. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  6. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  3. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  4. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  5. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  6. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  7. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  8. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  9. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  10. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.