Oppo Reno 5pro 5G की सेल्स ने तोड़े रिकॉर्ड, 64MP कैमरा फोन की सेल्स 91 पर्सेंट बढ़ी

Oppo Reno5 Pro 5G को मार्केट में अपने पिछले वर्जन Reno 4 Pro के मुकाबले अपार सफलता मिली है

विज्ञापन
अंकित शर्मा, अपडेटेड: 1 फरवरी 2021 11:03 IST
ख़ास बातें
  • Oppo Reno 5 Pro 5G की कीमत भारत में 35,990 रुपये है
  • फोन में 8जीबी रैम के साथ 128जीबी स्टोरेज है
  • Oppo Reno 5 Pro 5G के बैक में क्वॉड रियर कैमरा सेटअप है

Oppo Reno5 Pro 5G के Astral Blue कलर की डिमांड मार्केट में सबसे ज्यादा दर्ज की गई है।

Oppo Reno5 Pro 5G को मार्केट में अपने पिछले वर्जन Reno 4 Pro के मुकाबले अपार सफलता मिली है। Oppo Reno5 Pro 5G ने सेल्स के मामले मेंं Reno 4 Pro को पीछे छोड़ दिया है। लॉन्च के पहले हफ्ते की सेल में Reno5 Pro 5G ने सभी प्लेटफॉर्म पर अपने पिछले वर्जन की सेल के मुकाबले 91 पर्सेंट ग्रोथ हासिल की है। इस 5G फोन को जहां सबसे ज्यादा पसंद किया गया है वह दिल्ली, ओडिशा, कोलकाता और बिहार है। इन शहरों में इस फोन की सेल्स ग्रोथ में 148 पर्सेंट की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। Oppo Reno5 Pro 5G के Astral Blue कलर की डिमांड मार्केट में सबसे ज्यादा दर्ज की गई है। कुल डिमांड में इस फोन कलर की हिस्सेदारी 64 पर्सेंट है।    

Oppo Reno5 Pro 5G वहीं फोन है जिसको लेकर हाल में देश की दिग्गज टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल ने भारत में अपनी 5G सर्विस को चेक किया था। इसके अलावा OPPO FindX2 पर भी एयरटेल ने अपने 5G रेडी नेटवर्क को चेक किया था। Airtel ने Jio को पछाड़ते हुए भारत में सबसे पहले 5G रेडी सर्विस को तैयार कर लिया है। कंपनी ने अपनी इस सर्विस को हैदराबाद में पेश किया था।
 

Oppo Reno5 Pro 5G Price India, Features, Specifications


Advertisement
​Oppo Reno 5 Pro 5G  को सिर्फ एक वेरिएंट को भारत में पेश किया गया है। ये वेरिएंट 8जीबी रैम और 128जीबी स्टोरेज के साथ आता है। भारत में इस फोन को 35,990 रुपये की कीमत में पेश किया गया है। Oppo Reno 5 Pro 5G को चीन में ColorOS 11.1 बेस्ड Android 11 के साथ पेश किया गया है। फोन में 6.55इंच फुल HD+ (1,080x2,400 pixels) OLED डिस्प्ले है। स्मार्टफोन का एस्पेक्ट रेश्यो 90Hz है। फोन में ऑक्टा कोर मीडियाटेक डायमेंसिटी 1000+ SoC है। फोन में 8जीबी का रैम ऑप्शन है।
 
​Oppo Reno 5 Pro 5G में क्वॉड रियर कैमरा सेटअप है। इसमें प्राइमरी कैमरा सेटअप 64 मेगापिक्सल का है, जिसमें f/1.7 लेंस दिया गया है। इसके साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मोनो क्रोम सेंसर दिया गया है।  फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा है।
Oppo Reno 5 Pro 5G में 256जीबी तक का स्टोरेज ऑप्शन मिलता है। फोन में कनेक्टिविटी के लिए 5G सपोर्ट और 3.5mm हेडफोन जैक है। इसके अलावा फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है। कंपनी ने फोन में 4,350mAh बैटरी दी है जो 65W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

अंकित शर्मा Gadgets 360 में डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  2. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  3. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  4. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  5. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  6. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  7. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  3. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  4. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  5. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  6. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  7. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  8. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  9. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  10. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.