Oppo Reno 5 Pro 5G फोन भारत में 8GB रैम, 128GB स्टोरेज, 4 बैक कैमरा के साथ Rs 35,990 में लॉन्च

Oppo Reno 5 Pro 5G के सिर्फ एक वेरिएंट को भारत में पेश किया गया है। ये वेरिएंट 8जीबी रैम और 128जीबी स्टोरेज के साथ आता है।

विज्ञापन
अंकित शर्मा, अपडेटेड: 18 जनवरी 2021 13:37 IST
ख़ास बातें
  • Oppo Reno 5 Pro 5G की सेल भारत में 22 जनवरी से शुरू होगी
  • Oppo Reno 5 Pro 5G में 65 वॉट फास्ट चार्जर मिल रहा है
  • Oppo Reno 5 Pro 5G में 4,350mAh बैटरी दी गई है

Oppo Reno 5 Pro 5G को 8जीबी रैम और 128जीबी स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया गया है

Oppo Reno 5 Pro 5G (Oppo Reno 5 Pro 5G Launched In India) को आज 18 जनवरी 2021 को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। कंपनी  ने इस फोन का सिर्फ एक ही वेरिएंट लॉन्च किया है। कंपनी ने इसके साथ भारत में Oppo Enco X को भी पेश किया है। इसे भारत में 9,990 रुपये की कीमत में पेश किया गया है। Oppo Reno 5 Pro 5G की यूएसपी क्वॉड रियर कैमरा सेटअप है। इस सेटअप में प्राइमरी कैमरा सेंसर 64 मेगापिक्सल का है। वहीं फोन को फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ पेश किया गया है। हम आपको यहां फोन के प्राइस (Oppo Reno 5 Pro 5G Price In India), स्पेसिफिकेशंस, फीचर्स (Oppo Reno 5 Pro Features) और सेल ऑफर्स (Oppo Reno 5 Pro Sale offers, Availability) की जानकारी दे रहे हैं।
 
 

​Oppo Reno 5 Pro 5G Price in India     

 
Advertisement
​Oppo Reno 5 Pro 5G  को सिर्फ एक वेरिएंट को भारत में पेश किया गया है। ये वेरिएंट 8जीबी रैम और 128जीबी स्टोरेज के साथ आता है। भारत में इस फोन को 35,990 रुपये की कीमत में पेश किया गया है। 22 जनवरी से यह फोन बिक्री के लिए उपलब्ध हो जाएगा। इसके प्री-बुक ऑर्डर शुरू हो गए हैं, जहां HDFC कार्ड और ICICI कार्ड से पेमेंट करने पर 10 पर्सेंट ऑफ मिलेगा।  
 

​Oppo Reno5 Pro 5G Features And Specifications 

Oppo Reno 5 Pro 5G को चीन में ColorOS 11.1 बेस्ड Android 11 के साथ पेश किया गया है। फोन में 6.55इंच फुल HD+ (1,080x2,400 pixels) OLED डिस्प्ले है। स्मार्टफोन का एस्पेक्ट रेश्यो 90Hz है। फोन में ऑक्टा कोर मीडियाटेक डायमेंसिटी 1000+ SoC है। फोन में 8जीबी का रैम ऑप्शन है। फोन में क्वॉड रियर कैमरा सेटअप है। इसमें प्राइमरी कैमरा सेटअप 64 मेगापिक्सल का है, जिसमें f/1.7 लेंस दिया गया है। इसके साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मोनो क्रोम सेंसर दिया गया है।  फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा है।
 
Oppo Reno 5 Pro 5G में 256जीबी तक का स्टोरेज ऑप्शन मिलता है। फोन में कनेक्टिविटी के लिए 5G सपोर्ट और 3.5mm हेडफोन जैक है। इसके अलावा फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है। कंपनी ने फोन में 4,350mAh बैटरी दी है जो 65W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

अंकित शर्मा Gadgets 360 में डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Panasonic ने लॉन्च किया सॉलिड मजबूती वाला नया टैबलेट, जानें खास बातें
#ताज़ा ख़बरें
  1. Airtel ने कहा- कम से कम ₹350 का हो महीने का मोबाइल रीचार्ज!
  2. Panasonic ने लॉन्च किया सॉलिड मजबूती वाला नया टैबलेट, जानें खास बातें
  3. Vivo T6x 5G भारत में जल्द होगा लॉन्च, BIS पर स्पॉट हुआ स्मार्टफोन
  4. Huawei लाई पहला ग्लूकोस मॉनिटरिंग डिवाइस Huawei Sense G1, जानें इसके फीचर्स
  5. Apple HomeView भारत में हुआ लॉन्च, Siri AI से घर को बनाएगा और ज्यादा स्मार्ट
  6. ₹2500 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP चार कैमरा वाला फोन, 5500mAh बैटरी!
  7. Samsung Galaxy A18 5G के जल्द लॉन्च की तैयारी, Bluetooth SIG पर हुई लिस्टिंग
  8. Microsoft 365 Outage: 12 घंटे से ज्यादा ठप रहने के बाद Outlook और Teams ने फिर पकड़ी रफ्तार
  9. Oppo Reno 17 Pro में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, MediaTek Dimensity 8550 Super चिपसेट
  10. Microsoft Outage: माइक्रोसॉफ्ट में खराबी से अटक गई दुनिया, इन देशों में रेल सर्विस भी ठप!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.